Source :- LIVE HINDUSTAN
Ghee Making Tips: घर पर ही घी बनाती हैं, तो ये तरीका आपको जरूर पता होना चाहिए। कम समय में ज्यादा घी कैसे बनाएं, साथ ही घी को लंबे समय तक फ्रेश कैसे रखें, इससे जुड़ी कुछ टिप्स यहां साझा की गई हैं।
ज्यादातर गृहणियां घर पर ही घी बनाना प्रिफर करती हैं। घर पर बना घी शुद्ध भी होता है और ज्यादा खुशबूदार भी। रोज के दूध से थोड़ी-थोड़ी मलाई इकट्ठा कर लो, तो हफ्तेभर में ठीक-ठाक घी निकल जाता है। आमतौर पर घी बनाने का तरीका हर किसी का सेम ही होता है, लेकिन कुछ लोग घी बनाते हुए उसमें अलग-अलग चीजें मिलाते हैं। एक ऐसी ही चीज है नींबू का पत्ता। जी हां, बहुत सी गृहणियां घर में घी बनाते हुए उसमें कुछ ताजे नींबू के पत्ते डाल देती हैं। क्या आप जानती हैं कि ऐसा क्यों किया जाता है? अगर आप भी घर पर देसी घी बनाती हैं, तो उसमें नींबू के पत्ते जरूर एड करेंगी, अगर एक बार इसके फायदे जान लें। आइए जानते हैं ऐसा क्यों किया जाता है।
घी बनाते हुए नींबू के पत्ते मिलाने के फायदे
घी की खुशबू होती है बेहतर
नींबू की ताजी पत्तियों में एक फ्रेश अरोमा होता है। दरअसल ये खुशबू प्रकृतिक एसेंशियल ऑयल की वजह से आती है। अगर घी बनाते हुए कुछ ताजी नींबू की पत्तियां मिला दें, तो इससे घी में भी एक खुशबूदार अरोमा एड होता है। कई बार मलाई कई दिनों की हो जाती है, जिससे घी में अजीब महक आने लगती है। ऐसे में नींबू के पत्ते मिलाना एक अच्छी चॉइस हो सकती है।
घी लंबे समय तक नहीं होता खराब
घी बनाते हुए नींबू की पत्तियां मिलाने से वो लंबे समय तक तरोताजा बना हुआ रहता है। पारंपरिक रूप से ये माना जाता है कि नींबू की पत्तियां में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जिस वजह से घी काफी लंबे टाइम तक खराब नहीं होता है। हालांकि इस दावे की पुष्टि करने वाले कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है, लेकिन कई घरों में इसी तरह घी बनाया जाता है। घी लंबे समय तक फ्रेश रहे, इसके लिए सबसे जरूरी होता है कि उसे एयर टाइट कंटेनर में रखकर किसी साफ और सूखी जगह पर स्टोर किया जाए।
बेहतर हो सकता है घी का स्वाद
पारंपरिक रूप से ये भी माना जाता है कि घी बनाते हुए अगर ताजी नींबू की पत्तियां एड की जाएं, तो उसका स्वाद भी ज्यादा निखर कर आता है। नींबू की पत्तियां घी की खराब स्मेल को नेचुरली बैलेंस कर देती हैं, जिससे घी के टेस्ट पर भी काफी अच्छा फर्क पड़ता है।
10 दिन की मलाई से आधा किलो घी बनाने का तरीका
सबसे पहले आपको दस दिन की इक्कठा की हुई मलाई को एक मिक्सर जार में डालना है, फिर उसमें बर्फ के टुकड़े सहित चिल्ड पानी एड करें। मिक्सर को कुछ देर चलाने पर सफेद मक्खन ऊपर की तरफ अलग निकल जाएगा और छाछ नीचे रह जाएगी। अब मक्खन को अच्छे से इक्कठा कर के पानी से धो लें, ताकि किसी तरह की स्मेल ना रहे। फिर मक्खन को पकने के लिए किसी बर्तन में रख दें।
कब एड करें नींबू के पत्ते- जब घी पका रही हों, उस समय दो चार साफ नींबू के पत्ते घी में डाल दें। कुछ देर घी पकाएं, फिर इसे छानकर किसी एयर टाइट कंटेनर में स्टोर कर के रख दें।
(Images Credit- Pinterest)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



