Source :- LIVE HINDUSTAN
अगर आप गाने सुनने के लिए छोटा और सस्ता स्पीकर खरीदने की सोच रहे हैं, तो HAMMER ने नया Drop Sunrise पोर्टेबल स्पीकर पेश किया है। इसकी कीमत 600 रुपये से कम रखी गई है। कंपनी का दावा है कि छोटा आकार होने के बावजूद यह स्पीकर दमदार आवाज दे सकता है। इसमें 5W RMS आउटपुट और 52mm का फुल-रेंज ड्राइवर दिया गया है। इसके साथ ही स्पीकर में Bluetooth 6.0 कनेक्टिविटी मिलती है, जिससे स्मार्टफोन और दूसरे कम्पैटिबल डिवाइस से वायरलेस तरीके से गाने सुने जा सकते हैं। इस स्पीकर की एक बड़ी खासियत इसकी बैटरी है। कंपनी के मुताबिक, HAMMER Drop Sunrise एक बार चार्ज करने पर 32 घंटे तक चल सकता है। इसके अलावा इस स्पीकर में इन-बिल्ट माइक्रोफोन दिया गया है जिसकी मदद से कॉलिंग भी की जा सकती है। आइये आपको बताते हैं इसकी कीमत और सभी फीचर्स की डिटेल्स:
HAMMER Drop Sunrise की कीमत
HAMMER Drop Sunrise स्पीकर को भारत में 599 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट HammerOnline.in के अलावा Flipkart, Amazon.in, Instamart और Blinkit से खरीदा जा सकता है। स्पीकर को फिलहाल Elegant Beige कलर में पेश किया गया है। कंपनी ने इसका डिजाइन ऐसा रखा है, जिससे यह किसी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट के बजाय कमरे की डेकोरेशन का हिस्सा भी लग सके।
HAMMER Drop Sunrise के 5 शानदार फीचर्स
1. HAMMER Drop Sunrise की सबसे बड़ी खासियत इसका कॉम्पैक्ट डिजाइन है। इसमें 52mm का फुल-रेंज ड्राइवर दिया गया है, जो 5W RMS ऑडियो आउटपुट देता है। कंपनी का कहना है कि छोटे आकार के बावजूद यह स्पीकर म्यूजिक, पॉडकास्ट के लिए अच्छी आवाज दे पाएगा। 5W RMS आउटपुट का मतलब है कि स्पीकर की लगातार ऑडियो पावर 5 वॉट है।
2. इस स्पीकर में Bluetooth 6.0 कनेक्टिविटी दी गई है। इसकी मदद से यूजर अपने स्मार्टफोन या किसी दूसरे कम्पैटिबल डिवाइस को स्पीकर से कनेक्ट करके वायरलेस तरीके से गाने सुन सकते हैं।
3. HAMMER Drop Sunrise में कंपनी ने 32 घंटे तक के प्लेबैक का दावा किया है। इसका मतलब है कि एक बार चार्ज करने के बाद स्पीकर लंबे समय तक म्यूजिक चलाने के काम आ सकता है। साथ ही इसमें चार्जिंग के लिए इसमें Type-C पोर्ट दिया गया है। यानी आप किसी भी Type-C चार्जर से स्पीकर को चार्ज कर सकेंगे।
4. इसके अलावा, स्पीकर में FM रेडियो भी दिया गया है। जिन लोगों को रेडियो सुनना पसंद है, वे इस फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस तरह एक ही डिवाइस में वायरलेस म्यूजिक, USB, TF कार्ड और FM रेडियो जैसे ऑप्शन मिल जाते हैं।
5. HAMMER Drop Sunrise में इन-बिल्ट माइक्रोफोन भी दिया गया है। इसकी मदद से यूजर स्पीकर को कम्पैटिबल फोन से कनेक्ट करके हैंड्स-फ्री कॉलिंग कर सकते हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




