Source :- LIVE HINDUSTAN
Jio ने 800 रुपये से कम कीमत में नया 4G फोन पेश किया है। यह फोन में 4G कनेक्टिविटी, लंबी बैटरी लाइफ, कॉलिंग और इंटरनेट जैसी सुविधाएं से लैस है। जानिए इस फोन के सभी फीचर्स:
JioBharat V4 Launched: भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio ने एक बार फिर बजट सेगमेंट में बड़ा दांव खेलते हुए 800 रुपए से कम कीमत में नया 4G फोन पेश किया है। कंपनी का उद्देश्य उन करोड़ों लोगों तक डिजिटल सेवाएं पहुंचाना है जो अभी भी 2G या पुराने फीचर फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं। Jio के नए 4G फोन के आने से ऐसे यूजर्स को कम कीमत में बेहतर नेटवर्क और इंटरनेट सुविधाएं मिल सकेंगी। खास बात यह है कि फोन की कीमत इतनी कम रखी गई है कि यह ग्रामीण और छोटे शहरों के ग्राहकों के लिए भी बेस्ट है। आज के समय में जहां स्मार्टफोन की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, वहीं Jio का यह नया फोन उन लोगों के लिए राहत लेकर आया है जो कम बजट में एक भरोसेमंद डिवाइस खरीदना चाहते हैं। आइए जानते हैं इस फोन के फीचर्स और इसकी खासियतों के बारे में।
JioBharat V4 की कीमत और कहां से सकते हैं खरीद
Jio ने अपने नए JioBharat V4 फीचर फोन को बेहद किफायती कीमत पर लॉन्च किया है। इस डिवाइस की कीमत सिर्फ 799 रुपये रखी गई है फोन को ब्लू और ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। खरीदारी के लिए यह डिवाइस JioMart, Jio की आधिकारिक वेबसाइट, Reliance Jio के रिटेल स्टोर्स और Reliance Digital आउटलेट्स पर उपलब्ध है। ग्राहक अपनी सुविधा के अनुसार ऑनलाइन या ऑफलाइन किसी भी माध्यम से इसे खरीद सकते हैं।
JioBharat V4 के प्रमुख फीचर्स
Safety First फीचर: फोन में Monitoring फीचर दिया गया है, जिसकी मदद से आप अपने परिवार के सदस्यों की लोकेशन की जानकारी कभी भी प्राप्त कर सकते हैं। अतिरिक्त सुरक्षा के लिए इसमें Usage Manager फीचर मिलता है, जिससे चुनिंदा ऐप्स और कॉन्टैक्ट्स तक ही एक्सेस दिया जा सकता है।
JioHotstar, 500+ लाइव टीवी चैनल्स: यूजर्स JioHotstar के जरिए IPL क्रिकेट और अन्य कंटेंट की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। JioTV सपोर्ट के साथ 500 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल देखने की सुविधा मिलती है। फोन में JioSaavn के जरिए गाने सुनने का विकल्प मिलता है, साथ ही बेहतर साउंड क्वालिटी भी दी गई है।
JioPay के जरिए UPI पेमेंट: UPI पेमेंट प्राप्त होने पर फोन में तुरंत साउंड अलर्ट सुनाई देता है, जिससे पेमेंट कन्फर्म करना आसान हो जाता है। किसी भी QR कोड को स्कैन करके पेमेंट भेजने और प्राप्त करने की सुविधा मिलती है। इनबिल्ट साउंड बॉक्स फीचर के कारण छोटे बिजनेस और दुकानदार बिना किसी अतिरिक्त किराए के डिजिटल पेमेंट स्वीकार कर सकते हैं।
प्रीमियम, ऑडियो क्वालिटी और मजबूत डिजाइन: फोन में स्टाइलिश लुक, मजबूत बॉडी और स्मूद कीपैड बटन दिए गए हैं, जो इसे सामान्य फीचर फोन्स से अलग बनाते हैं। कंपनी के अनुसार इसमें सामान्य कीपैड फोन्स की तुलना में ज्यादा साफ और दमदार साउंड आउटपुट मिलता है। 4G कनेक्टिविटी सपोर्ट से यूजर्स को बेहतर कॉलिंग अनुभव और तेज इंटरनेट कनेक्टिविटी का फायदा मिलता है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



