Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार सुनील शेट्टी पर जब अमेरिकन पुलिस ने तान दी थी बंदूक, हथकड़ी...

सुनील शेट्टी पर जब अमेरिकन पुलिस ने तान दी थी बंदूक, हथकड़ी पहनाते हुए बोले थे- गोली मार देंगे अगर…

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/11/1200x900/pol_1786424022550_1786424039641_908ae9cf-b438-4fba-a821-1470356fa784.jpg

सुनील शेट्टी ने एक बार अपनी लाइफ का ऐसा किस्सा सुनाया था जिसे वह आज तक नहीं भूल पाए हैं। अमेरिका की पुलिस ने जब उन्हें हथकड़ी पहना दी थी होटल में।

सुनील शेट्टी का मंगलवार को बर्थडे है। एक्टर ना सिर्फ एक शानदार एक्टर हैं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हैं। वह हमेशा सबकी मदद के लिए आगे रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सबकी मदद करने वाले सुनील को एक बार अमेरिकन पुलिस ने गनपॉइंट पर रख दिया था और उन्हें हथकड़ी तक पहना दी थी। अब ऐसा क्या हुआ था आपको आगे बताते हैं।

दरअसल, चंदा कोच्चर के यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए सुनील ने कहा था, ‘जब 9/11 हुआ था तब हम लॉस एंजेलिस में थे। मैं न्यूज देख रहा था और मुझे यकीन ही नहीं हुआ कि मैं क्या देख रहा हूं।’

क्या हुआ था सुनील के साथ

सुनील ने आगे कहा, ‘मैं फिर होटल में वॉक कर रहा था और एलिवेटर से जा रहा था। मैं अपने रूम की चाबी भूल गया था और लिफ्ट में एक अमेरिकन आदमी था। मैंने उनसे पूछा कि क्या आपके पास चाबी है? क्योंकि मैं अपनी भूल गया और मेरा स्टाफ बाहर है। हालांकि वह आदमी थोड़ा अनकम्फर्टेबल हो गया और वहां से चला गया। तभी अचानक पुलिस वाले आ गए और चिल्लाने लगे कि घुटनों पर बैठो नहीं तो गोली मार देंगे।’

पुलिस ने हथकड़ी पहनाई, लेकिन फिर ऐसे बच पाए

सुनील ने बताया था कि वह कन्फ्यूज हो गए थे कि आखिर हुआ क्या। वह बोले, ‘मुझे आइडिया नहीं था कि क्या हुआ। मैं अपने घुटनों पर था और उन्होंने मुझे हथकड़ी पहना दी। मुझे नहीं पता था आगे क्या होगा। लेकिन अच्छी बात यह है कि प्रोडक्शन की टीम का एक मेंबर आया। इसके अलावा होटल मैनेजर, एक पाकिस्तानी जेंटलमैन भी आए और पुलिस को समझाया कि ये सुनील शेट्टी है जो एक्टर हैं। इसके बाद चीजें ठीक हुई। मैनेजर ने कहा कि ये एक्टर हैं और यहां काम के लिए आए हैं।’

अमेरिका में था उस वक्त डर

सुनील ने आगे कहा था, ‘उस इंसिडेंट ने उस समय अमेरिका में एक डर पैदा कर दिया था। उस वक्त लोगों में काफी डर था। हो सकता है उस वक्त पुलिस मेरी इंग्लिश नहीं समझे हों, इसी वजह से मैंने हाथों से इशारे किए और शायद यही मेरे खिलाफ हो गया।’

सुनील ने यह भी कहा कि कैसे साउथ एशियन फीचर्स जिनकी दाढ़ी होती हैं उन्हें उस वक्त काफी भेदभाव का सामना करना पड़ा था। सुनील बोले थे, ‘मैं खुशनसीब हूं कि उस वक्त मुझे पहचान लिया गया और मेरी मदद की।’

सुनील शेट्टी की प्रोफेशनल लाइफ

सुनील शेट्टी की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह लास्ट वेलकम टू द जंगल में नजर आए थे जिसमें उनके साथ अक्षय कुमार, अरशद वारसी, रवीना टंडन, दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ, जैकलीन फर्नांडिस समेत कई स्टार्स थे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN