Home मनोरंजन समाचार सुहासिनी मुले ने बताया, 60 साल में शादी करने पर क्या बोली...

सुहासिनी मुले ने बताया, 60 साल में शादी करने पर क्या बोली थीं मां; जानें- बच्चों पर क्या सोचती हैं एक्ट्रेस

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/19/1200x900/suhasini_mulay_1781850937321_1781850937460_b5abc241-e473-4a34-90f3-ad0c7e1e795b.jpg

सुहासिनी मुले अब 75 साल की हो चुकी हैं। 60 साल की उम्र में उन्होंने शादी करने का फैसला लिया तो हर कोई हैरान था। सुहासिनी ने बताया कि इस पर उनकी मां का क्या रिएक्शन था और बच्चों के बारे में वह क्या सोचती हैं।

एक्ट्रेस सुहासिनी मुले की शादी इन दिनों एक बार फिर से चर्चा में है। एक रीसेंट पॉडकास्ट में उन्होंने बताया कि कैसे 60 साल की उम्र में शादी करने का फैसला लिया। साथ ही यह भी बताया कि इस पर उनकी मां का रिएक्शन कैसा था। सुहासिनी बच्चे पैदा करने पर भी बात की। कहा कि बच्चे पैदा करना गलत नहीं है लेकिन उनका जैसा काम था उसमें बच्चे होने पर करियर से ध्यान हट सकता था।

शादी से पहले क्या सोचा

सुहासिनी सुहाना सफर पॉडकास्ट में थीं। वहां उन्होंने बताया कि शादी से पहले वह क्या सोच रही थीं और उनकी मां का क्या कहना था। वह बताती हैं, ‘मैंने सोचा कि क्या अब 60 साल की उम्र में मैं अपनी जिंदगी का रुख बदलना चाहती हूं? मैंने सोचा क्या होगा? खराब से खराब होगा कि शादी करेंगे, नहीं पटेगी, तुम तुम्हारे रास्ते, मैं अपने रास्ते। बिना किसी गिला के कड़वाहट के। तो मुझे लगा कि शायद ना चले।’

मां का कैसा था रिएक्शन

सुहासिनी ने शादी पर अपनी मां का रिएक्शन बताया। वह बोलीं, ‘मेरी मां कहती थी कि तुम्हारे जो हाथ की लगाम है वो बहुत साल पहले छोड़ दी, क्योंकि निकल गई वो। भगवान जाने कौन तुम्हें झेलेगा। वो बार-बार अतुल से पूछती थी कि क्या तुम खुश हो? तुम ठीक हो?’

बच्चों पर क्या है राय

बच्चों पर सुहासिनी बोलीं, ‘मैं डॉक्युमेंट्री फिल्मों में काम करती थी और महीने में 15 दिन ट्रैवल करती थी। अब आप एक बार बच्चों को जन्म दे देते हैं, आप पति से तो पीछा छुड़ा सकते हैं लेकिन बच्चों से नहीं। फिर आपका फोकस करियर से बच्चों पर आ जाता है। मुझे इसमें कुछ गलत नहीं लगता है लेकिन मैंने कहा नहीं, मैं नहीं कर सकती। मैंने सोच रखा था कि अगर बच्चे होंगे, शादी करूंगी तो ऐसा इंसान होना चाहिए जो मेरे कंधे से कंधा मिलाकर चल सके।’

कैसे हुई अतुल से शादी

सुहासिनी के पति का नाम अतुल गुर्तु है। उन्होंने बताया कि वह सोशल मीडिया पर एक दोस्त के कहने पर आई थीं। उन्हें लगा था कि काम से जुड़े मौके खोजने में मदद मिलेगी। वहां अतुल की प्रोफाइल दिखी तो उन्होंने फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज दी। दोनों की बातचीत शुरू हुई। मेल पर बातें हुईं और फिर शादी का फैसला ले लिया। दोनों ने साल 2011 में शादी की थी।

सुहासिनी मुले के बारे में

सुहासिनी मुले अब 75 साल की हो चुकी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस शादी से पहले लंबे समय तक वह लिव-इन में रह चुकी हैं। उन्होंने लगान, दिल चाहता है, हमराज, पेज 3, धमाल, दे दे प्यार दे 2 और इक्कीस जैसी फिल्मों में काम किया है। वह क्योंकि सास भी कभी बहू थी, विरासत, देवों के देव महादेव, उड़ान, इत्ती सी खुसी जैसे टीवी शोज में भी आ चुकी हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN