Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में एक्ट्रेस गिरफ्तार, भोजपुरी फिल्में और सीरीज...

सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में एक्ट्रेस गिरफ्तार, भोजपुरी फिल्में और सीरीज में कर चुकी हैं काम

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/29/1200x900/mm_1790676208692_ngQ5_1790676220089_HGuA_5c7d7c34-c9c0-4843-8b2c-5b3b3c44ca11_TSUI.jpg

वेब सीरीज और कई हिंदी और भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस को सेक्स रैकेट में पुलिस ने पकड़ा लिया है। उनके खिलाफ अब जांच की जा रही है।

भोजपुरी फिल्म की एक एक्ट्रेस जिसने कई हिंदी वेब सीरीज में काम किया है उसे ठाणे क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। एक्ट्रेस पर शहर में सेक्स रैकेट चलाने का आरोप है। पुलिस के मुतबिक, उनके इस ऑपरेशन के दौरान 2 महिलाओं को बचाया गया। इस चीज के खिलाफ एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने एक्शन लिया है।

एंटी-ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने लिया एक्शन

मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक ठाणे क्राइम ब्रांच के एंटी-ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल (AHTC) ने एक्ट्रेस के कथित तौर पर प्रॉस्टिट्यूशन से जुड़ी गतिविधियों में शामिल होने की पक्की जानकारी मिलने के बाद यह कार्रवाई की।

2 महिलाओं को प्रॉस्टिट्यूशन में धकेलने की कोशिश कर रही थी

पुलिस के मुताबिक सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर अंजलि आंधले को जानकारी मिली थी कि एक रैकेट चल रहा है जिसके बाद एंटी-ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने 26 सितंबर को वागले एस्टेट के पडवाल नगर इलाके में जाल बिछाया। रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपी महिला को दोपहर करीब 3 बजे रोका गया जब वह कथित तौर पर 2 महिलाओं को प्रॉस्टिट्यूशन में धकेलने की कोशिश कर रही थी।

दोनों महिलाओं को बचाया

पुलिस ने फिर एक्ट्रेस को कस्टडी में लिया और दोनों महिलाओं को बचा लिया। पुलिस ने बताया कि वो एक्ट्रेस कई भोजपुरी और हिंदी फिल्मों में काम कर चुकी है और 10 से ज्यादा वेब सीरीज में काम कर चुकी है अलग-अलग स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स में।

अभी तक एक्ट्रेस के नाम और उसको लेकर ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है।

एक्ट्रेस के खिलाफ एफआईआर दर्ज

आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं और अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम के प्रावधानों के तहत FIR दर्ज की गई है।

इन आरोपों की अभी जांच होनी बाकी हैं। पुलिस की जांच चल रही है।

ठाणे क्राइम ब्रांच इस रैकेट से जुड़े हालात की जांच कर रही है, जिसमें यह भी शामिल है कि क्या इसे चलाने में और लोग भी शामिल थे।

अधिकारियों के यह भी उम्मीद है कि वे बचाई गई दो महिलाओं और कथित नेटवर्क से जुड़ी और जानकारी की जांच करेंगे।

एक्ट्रेस भोजपुरी और वेब सीरीज में किया है काम

इस गिरफ्तारी पर इसलिए भी सबका ध्यान है क्योंकि आरोपी का भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ हिंदी फिल्मों और स्ट्रीमिंग शो से भी संबंध बताया जा रहा है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN