Source :- LIVE HINDUSTAN

Rajesh Exports share price: आज शुक्रवार को एक बार फिर राजेश एक्सपोर्ट्स के शेयरों की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। 5 प्रतिशत का लोअर सर्किट आज शुक्रवार को फिर से लगा है। आज कंपनी के शेयर खुलते ही 5 प्रतिशत लुढ़क गए। जिसके बाद बीएसई में राजेश एक्सपोर्ट्स के शेयरों का भाव 99.45 रुपये के इंट्रा-डे लो लेवल पर आ गया। आज दूसरा कारोबारी दिन है जब कंपनी के शेयरों में लोअर सर्किट लगा है। बता दें, कंपनी के शेयरों में गिरावट के पीछे की वजह से मार्केट रेगुलेटर की तरफ अकाउंट्स में मिसस्टेटमेंट्स की बात का सामने आना है।

कंपनी ने अपनी सफाई में क्या कहा है?

3 जून 2026 को राजेश एक्सपोर्ट्स ने सेबी के फैसलों पर एक विस्तृत स्पष्टीकरण जारी किया। कंपनी ने बताया कि मार्केट रेगुलेटर किसी ठोस निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा है। ना ही कंपनी के खिलाफ को दंड या जुर्माना लगाया गया है। ज्वेलरी एक्सपोर्ट ने कहा है कि आदेश अभी सिर्फ अंतरिम है।

राजेश एक्सपोर्ट्स ने अपनी सफाई में कहा है कि उन्होंने कोई भी गलत काम नहीं किया है। कंपनी की तरफ से दी गई सभी वित्तीय जानकारी बिलकुल सही है। कंपनी के अनुसार सेबी के आदेश में रेवन्यू की कथित तौर पर गलत जानकारी की बात है। राजेश एक्सपोर्ट्स का कहना है कि प्राथमिक तौर पर यह पूरा मामला कंफ्यूजन और संवाद की कमी की वजह से है।

सेबी ने क्या आदेश दिया था?

SEBI की तरफ से जारी आदेश में कहा गया था कि राजेश एक्सपोर्ट्स ने बीते 5 वित्तीय वर्ष के दौरान सभी रेवन्यू की गलत जानकारी दी है। जिसकी वजह से ज्वेलरी कंपनी की वित्तीय स्टेटमेंट की प्रमाणिकता पर प्रश्न खड़े हो रहे हैं। कुल 109 पन्नों का सेबी ने अंतरिम आदेश जारी किया है।

राजेश एक्सपोर्ट्स के शेयरों का प्रदर्शन?

बीते एक महीने में राजेश एक्सपोर्ट्स की शेयरों की कीमतों में 16 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। इस साल अबतक कंपनी के शेयरों का भाव 44 प्रतिशत लुढ़क चुका है। बता दें, बीते एक साल में राजेश एक्सपोर्ट्स के शेयरों का दाम 50 प्रतिशत गिरा है।

तीन साल में राजेश एक्सपोर्ट्स के शेयरों की कीमतों में 83 प्रतिशत और 5 साल में 81 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। बीते 10 साल में कंपनी के शेयरों का भाव 81 प्रतिशत लुढ़क चुका है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपोर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN