Home - सैटेलाइट कनेक्टिविटी वाले फिटबैंड लाया ब्रांड, 14 दिन चलेगी बैटरी, एमोलेड स्क्रीन...

सैटेलाइट कनेक्टिविटी वाले फिटबैंड लाया ब्रांड, 14 दिन चलेगी बैटरी, एमोलेड स्क्रीन भी

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Huawei ने भारत में Band 11, Band 11 Metal और Band 11 Pro नाम के तीन फिटनेस बैंड लॉन्च कर दिए हैं। ये बैंड एमोलेड स्क्रीन, 14 दिनों तक की बैटरी लाइफ के साथ आते हैं। इनकी शुरुआती कीमत 6499 रुपये है। देखें फिटनेस बैंड में क्या-क्या खास मिलता है…

सेहत पर पैनी नजर रखने के लिए फिटनेस बैंड खरीदने का प्लान है, तो हुवावे के नए वियरेबल डिवाइस आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकते हैं। Huawei ने भारत में Band 11 सीरीज लॉन्च की है। सीरीज में Band 11, Band 11 Metal और Band 11 Pro शामिल हैं। ये नए फिटनेस वियरेबल्स बेहतरीन हेल्थ ट्रैकिंग, AI-पावर्ड वेलनेस फीचर्स, ब्राइट एमोलेड स्क्रीन और लंबी बैटरी लाइफ देते हैं, जबकि Pro मॉडल में आउटडोर फिटनेस के शौकीनों के लिए बिल्ट-इन GNSS भी दिया गया है। कितनी है कीमत और क्या है खास, चलिए डिटेल में जानते हैं…

एमोलेड स्क्रीन, लंबी बैटरी लाइफ, देखें Huawei Band 11 series की खासियत

हुवावे बैंड 11 लाइनअप में 1.62-इंच की एमोलेड स्क्रीन है। बैंड 11 में 1500 निट्स तक की ब्राइटनेस मिलती है, जबकि Band 11 Pro में बेहतर आउटडोर विजिबिलिटी के लिए 2000 निट्स तक की ब्राइटनेस है। ये वियरेबल्स 8.99mm की स्लिम प्रोफाइल के साथ आते हैं और इनका वजन 16g से 17g के बीच है, जिससे इन्हें लंबे समय तक आराम से पहना जा सकता है। Band 11 मेटल और Band 11 Pro में ज्यादा प्रीमियम फिनिश के लिए एल्युमीनियम अलॉय केसिंग भी दी गई है।

सेहत पर नजर रखने के लिए ढेर सारे फीचर्स

यह सीरीज हेल्थ मॉनिटरिंग पर काफी जोर देती है। कंपनी का कहना है कि इसमें लगातार हार्ट रेट, SpO₂ और स्ट्रेस ट्रैकिंग, हार्ट रेट वेरिएबिलिटी के साथ बेहतर स्लीप एनालिसिस, सोते समय सांस लेने से जुड़ी जानकारी और पर्सनलाइज्ड स्लीप इनसाइट्स शामिल हैं। हुवावे ने इसमें गाइडेड ब्रीदिंग एक्सरसाइज के साथ इमोशनल वेलबीइंग मॉनिटरिंग भी जोड़ी है, जबकि पल्स वेव एरिथमिया एनालिसिस दिल की सेहत के बारे में अतिरिक्त जानकारी देता है।

फिटनेस ट्रैकिंग में इंटेलिजेंट एक्टिविटी मॉनिटरिंग के साथ 100 से ज्यादा वर्कआउट मोड शामिल हैं। Band 11 Pro में रनिंग और साइकलिंग जैसी आउटडोर एक्टिविटी के दौरान ज्यादा सटीक रूट ट्रैकिंग के लिए ऑटोनॉमस GNSS पोजिशनिंग भी दी गई है। स्मार्ट फीचर्स में कॉल और मैसेज नोटिफिकेशन, कैलेंडर अलर्ट, मौसम की जानकारी, कैलकुलेटर और रिमोट कैमरा कंट्रोल शामिल हैं। ये वियरेबल्स Android और iOS, दोनों तरह के डिवाइस के साथ काम करते हैं।

हुवावे का कहना है कि Band 11 सीरीज में 14 दिनों तक की बैटरी लाइफ मिलती है। इन वियरेबल्स में तेजी से चार्ज होने के लिए मैग्नेटिक फास्ट चार्जिंग का फीचर भी दिया गया है।

इतनी है अलग-अलग मॉडल की कीमत

Huawei Band 11 की कीमत 6,499 रुपये है, जबकि Band 11 Metal की कीमत 7,999 रुपये है। Band 11 Pro 8,999 रुपये में उपलब्ध है। ये नए वियरेबल्स आज से भारत में प्रमुख ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेल चैनल्स पर खरीदने के लिए उपलब्ध हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN