Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार सैफ अली खान की बहन ने आज तक शादी क्यों नहीं की?...

सैफ अली खान की बहन ने आज तक शादी क्यों नहीं की? बोलीं- मेरा तो बहुत मन था..

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/12/1200x900/Saif_and_Saba_1791776888894_IdFn_1791776898289_7YPN_a06116df-29a2-43d9-a4eb-644586c5444c_1v2o.jpg

सबा पटौदी ने 50 की उम्र में भी सिंगल होने की बात पर कहा कि मर्द आज भी पूरी तरह मजबूत और आत्मनिर्भर औरतों को स्वीकार नहीं कर पाए हैं।

फिल्म फैमिली से होने के बावजूद सैफ अली खान और सोहा अली खान की बहन, सबा पटौदी लाइमलाइट से दूर ही रहती हैं। सैफ और सोहा ने अपनी मां शर्मिला टैगोर की तरह एक्टिंग की दुनिया को अपनाया। वहीं सबा पटौदी ने अपने पिता की विरासत के तौर पर 1000 करोड़ की वैल्यूएशन वाले औकाफ-ए-शाही को संभाला। वह इसकी चीफ ट्रस्टी हैं और एक कमाल की जूलरी डिजाइनर हैं। सबा पटौदी की उम्र 50 साल हो चुकी है, और वह सिंगल हैं। एक हालिया इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने अपने शादी नहीं करने के पर बात की और बताया कि यह कोई जान-बूझकर लिया गया फैसला नहीं था। बात कुछ और ही है।

क्यों नहीं की सबा पटौदी ने अब तक शादी?

सबा पटौदी ने बताया कि उन्हें वह सही इंसान ही नहीं मिला जिसके साथ वह घर बसाने का सपना बुन सकें। सबा ने कहा कि वह तो शादी करने के लिए आज भी तैयार हैं अगर उन्हें कोई ठीक इंसान मिल जाए। सबा ने बताया कि उनके पिता ने हमेशा उन्हें जिम्मेदार और आत्मनिर्भर बनना सिखाया है, और यही वो गुण हैं जो वह अपने पार्टनर में भी देखना चाहती हैं। सबा ने ‘शी द पीपल’ के साथ बातचीत में कहा, “मैं अपनी चॉइस से सिंगल नहीं हूं, मेरा तो बहुत मन था कि एक जीवनसाथी हो।”

सबा ने बताया कैसा लाइफ पार्नटर चाहिए

सबा ने तापसी पन्नू की कही एक बात का जिक्र करते हुए अपने इमोशन्स को जाहिर किया और कहा कि जैसा उन्होंने कहा था कि उन्हें लाइफ पार्टनर के तौर पर एक मैच्योर और समझदार आदमी चाहिए, लेकिन उन्हें अभी तक बस बहुत सारे लड़के मिले हैं। सबा ने कहा, “मेरे पिता ने मुझे बहुत छोटी उम्र से ही जिम्मेदार और आत्मनिर्भर होना सिखाया है। तो मैं अब्बा से कहा करती थी कि आपने मुझे थोड़ा अलग होना सिखाया है, मैं किसी ऐसे का हाथ नहीं थामूंगी जिसे यही नहीं पता है कि जिम्मेदारियां क्या होती हैं।”

ऐसी लड़कियों को जल्दी नहीं मिलते पार्टनर

सबा ने बताया कि कैसे मजबूत और आत्मनिर्भर लड़कियों को पार्टनर ढूंढने में परेशानी होती है। हालांकि वह सिंगल होने को अकेलेपन के साथ जोड़कर नहीं देखतीं। सबा ने इसी इंटरव्यू में बातचीत के दौरान कहा, “मर्द आज भी मजबूत औरतों को पूरी तरह स्वीकार नहीं कर पाए हैं। तो हां यह अकेलापन है, लेकिन निर्भर करता है कि आप अकेलेपन को किस तरह परिभाषित करते हैं। जैसे मैं वह इंसान हूं जिसे आप अकेला छोड़ दीजिए और इस दौरान मैं अपने आप के साथ काफी खुश महसूस कर सकती हूं।”

SOURCE : LIVE HINDUSTAN