Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2025/06/08/1200x900/Zaheer_Iq_1749404553166_1749404556279.jpg

Sonakshi Sinha: सोनाक्षी सिन्हा की बिगड़ी तबीयत का हाल उनके पति जहीर इकबाल ने एक पोस्ट करके फैंस को इंस्टाग्राम पर दिखाया है। जहीर ऐसे में भी किसी तरह अपनी पत्नी को एंटरटेन करते दिख रहे हैं।

Puneet Parashar लाइव हिन्दुस्तानSun, 8 June 2025 11:14 PM
share Share
Follow Us on
सोनाक्षी सिन्हा ने करवाया 'कोविड-19' का टेस्ट, पति जहीर ने वीडियो में दिखाया एक्ट्रेस का हाल

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल इंडस्ट्री के कुछ सबसे पॉपुलर कपल्स में गिने जाते हैं। दोनों ही स्टार्स सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की झलक साझा करते रहते हैं। रविवार को जहीर इकबाल ने अपनी पत्नी सोनाक्षी सिन्हा की कुछ क्लिप इंस्टा पर पोस्ट कीं जिनमें वह स्टीम लेती नजर आ रही हैं। दरअसल सोनाक्षी सिन्हा को वायरल हो गया था जिसके बाद वह काफी चिंता में पड़ गईं और उन्हें कोविड का शक हो गया।

जहीर इकबाल ने पोस्ट किया यह वीडियो

सोनाक्षी सिन्हा ने कोविड-19 की जांच कराई और उन्हें राहत की सांस आई जब रिपोर्ट में कोविड टेस्ट निगेटिव आया। जहीर इकबाल ने अपनी लाइफ पार्टनर की इस बीमारी के दौरान की क्यूट झलकियां शेयर की हैं। इस कोलैब पोस्ट के एक वीडियो में सोनाक्षी अपने पति को वीडियो रिकॉर्ड करते देख घूंघट वाला लुक ले लेती हैं। जहीर इकबाल ने इस क्लिप में अपनी पत्नी को गले लगाते और उनकी खराब तबीयत पर ‘घुंघटे में चंदा है’ सॉन्ग गाते दिख रहे हैं। शाहरुख खान की फिल्म कोयला का यह गाना काफी सूट करता दिखा।

कमेंट सेक्शन में ऐसा है पब्लिक रिएक्शन

वीडियो में आगे जहीर इकबाल अपनी पत्नी को सिर पर किस करते दिख रहे हैं। जहीर इकबाल ने यह वीडियो साझा करते हुए कैप्शन में लिखा- यह लड़की वायरल हो गई है। वीडियो को ऑनलाइन पोस्ट किए जाने के बाद इस पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई। हुमा कुरैशी ने जहां वीडियो पर हंसने वाले इमोजी बनाए हैं वहीं बहुत से फैंस ने सोनाक्षी के जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। एक शख्स ने कमेंट में लिखा- आप दोनों को इस तरह देखकर ना जाने कितने ही लोग जलते होंगे। एक यूजर ने लिखा- आप दोनों नजर उतारा करो अपनी।

सोनाक्षी सिन्हा की इंस्टा स्टोरी

तब जाकर सोनाक्षी को आई सांस में सांस

सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी कोविड रिपोर्ट इंस्टा स्टोरी पर साझा की है। उन्हें राहत की सांस आई जब उन्हें पता चला कि उनकी सर्दी और खांसी की वजह वायरल है। वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही वकील के किरदार में नजर आएंगी। अश्विनी अय्यर तिवारी के निर्देशन में बनी इस सीरीज का फैंस को इंतजार है। इसके अलावा सोनाक्षी सिन्हा निकिता रॉय की एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म में भी नजर आएंगी। फिल्म में उनके साथ परेश रावल, अर्जुन रामपाल और सुहेल नय्यर।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN