Home rss business hindi सोने का भाव आज करीब 700 रुपये गिरा, चांदी 1860 रुपये हुई...

सोने का भाव आज करीब 700 रुपये गिरा, चांदी 1860 रुपये हुई सस्ती

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • Gold Silver Rates Today: 29 जनवरी 2026 से लेकर आज की डेट तक सोना  43659 रुपये तक सस्ता हो चुका है
  • वहीं, एमसीएक्स सिल्वर का ऑल टाइम हाई 4,20,048 रुपये है और यह 194543 रुपये सस्ता हो चुका है

सोने-चांदी के भाव में आज गिरावट नजर आ रही है। घरेलू कमोडिटी मार्केट में 7 अक्टूबर को 10 ग्राम सोने का भाव करीब 700 रुपये गिरकर 149437 रुपये पर आ गया है। जबकि, चांदी भी 1860 रुपये टूटकर 225505 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर थी। एमसीएक्स के आंकड़ों के अनुसार, 29 जनवरी को सोना 1,93,096 रुपये के रिकॉर्ड हाई पर था और तब से लेकर आज की डेट तक 43659 रुपये तक सस्ता हो चुका है। वहीं, एमसीएक्स सिल्वर का ऑल टाइम हाई 4,20,048 रुपये है और यह 194543 रुपये सस्ता हो चुका है।

इंटरनेशनल मार्केट में क्या हैं रेट

स्पॉट गोल्ड सुबह 7:43 बजे सिंगापुर समय पर 4,167.05 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। इससे एक दिन पहले सोने में करीब 0.6% की तेजी आई थी। वहीं चांदी 61.34 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही।

सोने-चांदी के दाम पर असर डालने वाले फैक्टर्स

ऑयल सप्लाई: मध्य-पूर्व से तेल की सपलाई अब संघर्ष शुरू होने से पहले के स्तर की करीब 80% तक पहुंच गई है। कई बड़े बैंक और शिपिंग एनालिटिक्स कंपनियां भी ऑयल सप्लाई में इसी तरह के सुधार का अनुमान लगा रही हैं। तेल की कीमतों में स्थिरता से अमेरिकी बॉन्ड यील्ड पर दबाव कम हुआ और मंगलवार को ट्रेजरी यील्ड में गिरावट आई।

हालांकि, होर्मुज स्ट्रेट में जोखिम अभी बरकरार है। ईरान की ओर से टैंकरों पर हमले बढ़ने की खबरों के बीच ऑयल इंडस्ट्रीज के अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि लंबे समय तक चलने वाले संघर्ष के असर को संभालने के लिए उपलब्ध वैकल्पिक आपूर्ति तेजी से सीमित हो रही है।

फेड रेट: फेड अधिकारियों के हालिया संकेतों से बाजार में अक्टूबर में ब्याज दर बढ़ने की संभावना काफी कम हुई है। ट्रेडर्स अब अक्टूबर की बैठक में दर बढ़ोतरी की 20% से भी कम संभावना देख रहे हैं, जबकि एक सप्ताह पहले यह अनुमान करीब 40% था।

बुधवार को फेड की सितंबर बैठक के मिनट्स जारी होने हैं। सितंबर में फेड ने तीन साल में पहली बार ब्याज दर बढ़ाई थी। बैठक के मिनट्स से आगे की मौद्रिक नीति को लेकर बाजार को नए संकेत मिल सकते हैं।

सोने की रणनीतिक अहमियत

अमेरिका-ईरान संघर्ष शुरू होने के बाद से सोना 20% से ज्यादा नीचे आ चुका है। इसके बावजूद दुनिया के केंद्रीय बैंकों के लिए सोने की रणनीतिक भूमिका बढ़ती जा रही है। इटली में इस सप्ताह जुटे केंद्रीय बैंक अधिकारियों ने कहा कि भू-राजनीतिक अनिश्चितता के बीच विदेशी मुद्रा भंडार में विविधता लाने के लिए सोना महत्वपूर्ण बना हुआ है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN