Home rss business hindi सोमवार इस शेयर पर रखिएगा नजर, NARCL के साथ सेटलमेंट का किया...

सोमवार इस शेयर पर रखिएगा नजर, NARCL के साथ सेटलमेंट का किया ऐलान, 511 करोड़ रुपये में समझौता

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Jaiprakash Power Ventures Share Price: जयप्रकाश पावर वेंचर्स लिमिटेड को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। कंपनी और नेशनल एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड (NARCL) ने सेटलमेंट पर सहमति जताई है। यह समझौता 511 करोड़ रुपये के पूरा भुगतान करने के बाद होगा। बता दें, जयप्रकाश पावर वेंचर्स लिमिटेड ने कहा कि सभी शर्तों को पूरा करने के बाद इनसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड की प्रक्रिया वापस ले ली जाएगी। कंपनी ने इसी साल 27 फरवरी को इनसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड की कार्यवाही शुरू होने की जानकारी दी थी।

अडानी ग्रुप खरीद रहा कंपनी में हिस्सा

इसी साल मई में अडानी ग्रुप ने घोषणा की थी कि उनका और जयप्रकाश एसोसिएट्स के बीच एग्रीमेंट्स हुआ है। इसमें अडानी पावर 24 प्रतिशत हिस्सा जय प्रकाश पावर वेंचर्स का खरीदेगी। इसके लिए अडानी ग्रुप 2993.59 करोड़ रुपये का भुगतान करेगा।

कंपनी उत्तर प्रदेश के चुर्क में स्थिति 180 मेगावाट के थर्मल पावर प्लांट का भी अधिग्रहण करेगी। जिसकी कीमत 1200 करोड़ रुपये है। इसके अलावा कंपनी 11.49 प्रतिशत हिस्सा प्रयागराज पावर जनरेशन कारपोरेशन लिमिटेड में अधिग्रहित कर रही है। बता दें, यह ट्रांजैक्शन NCLT के रिसॉल्यूशन प्लान का हिस्सा है। इस पर मार्च में ही मुहर लग गई थी।

Jaiprakash Power Ventures के शेयरों की स्थिति कैसी?

शुक्रवार को बाजार के बंद होने के समय पर जयप्रकाश पावर वेंचर्स के शेयरों का दाम तेजी के बाद 15.35 रुपये के स्तर पर था। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 11 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। वहीं, 6 महीने में यह स्टॉक 2.33 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। बता दें, बीते एक साल में स्टॉक की कीमतों में 18.52 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है।

दो साल में कंपनी के शेयरों का भाव 10 प्रतिशत नीचे आया है। तीन साल में कंपनी के शेयरों का दाम 49.17 की तेजी देखने को मिली है। 5 साल में स्टॉक का भाव 251 प्रतिशत बढ़ा है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN