Source :- LIVE HINDUSTAN
घूमने-फिरने के शौकीन लोग अक्सर सोलो ट्रिप पर जाने का सपना देखते हैं। लेकिन क्या सोलो ट्रिप पर जाने का मतलब सिर्फ बुकिंग कर लेना है? यहां जानिए अकेले ट्रैवल करने से पहले आपको किन 4 कामों को करना चाहिए।
ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली महिलाएं अक्सर अकेले ट्रेवल करने का सपना देखती हैं। लेकिन अक्सर जिम्मेदारियों की वजह से घिरे रहने से वह इसके लिए समय नहीं निकाल पाती और कुछ महिलाएं तो सोलो ट्रिप पर ये सोच कर भी नहीं जाती की वह अकेले घूम भी पाएंगी या नहीं। सोलो ट्रिप एक मजेदार तरीका है खुद से मिलने का और अपनी दबाई हुई हर ख्वाहिश को पूरा करने का।लेकिन इसे करने के लिए सिर्फ बुकिंग करके चले जाना जरूरी नहीं है। क्योंकि अगर आप चाहती हैं कि आप सोलो ट्रिप को अच्छी तरह से एंजॉय करें तो आपको सबसे पहले खुद को एंजॉय करना सीखना होगा। यहां हमने 4 उन तरीकों के बारे में बताया है, जिन्हें आपको सोलो ट्रिप पर जाने से पहले अपनाना चाहिए। इससे पहले जानिए कि आखिर क्यों करें सोलो ट्रैवलिंग-
क्यों करें सोलो ट्रैवलिंग
– सोलो ट्रैवलिंग से आत्मविश्वास बढ़ता है क्योंकि अकेले फैसले लेने से कॉन्फिडेंस बढ़ सकता है।
– सोलो ट्रिप में कहां जाना है, क्या खाना है और कितना समय बिताना है, ये फैसला पूरी तरह आपका होता है।
-सोलो ट्रिप में आप नए लोगों, नई जगहों और संस्कृतियों से रूबरू होते हैं।
-रोजाना की भागदौड़ से दूर खुद के लिए समय निकालने में मदद मिलती है।
-पसंदीदा जगह पर अपनी मर्जी से घूमने पर मानसिक रूप से फ्रेश महसूस हो सकता है।
सोलो ट्रिप पर जाने से पहले क्या करें
1) खुद की कम्पनी को एंजॉय करें
किसी भी ट्रिप पर जाने से पहले एक बात को समझना जरूरी है कि सिर्फ बुकिंग करवाने से काम नहीं चलेगा। अच्छी सोलो ट्रिप के लिए आपको खुद की कम्पनी को एंजॉय करना सीखना होगा। खुद की कम्पनी एंजॉय करने की शुरुआत के लिए अकेले लंच पर जाएं। इस दौरान आपको जो भी खाना हो वो खाएं लेकिन अकेले।
2) अकेले मूवी देख लें
अकेले मूवी देखने जाने से पहले लोग कई बार सोचते हैं और हमेशा किसी ना किसी के साथ जाने का प्लान करते हैं। लेकिन जब बात खुद की कम्पनी को एंजॉय करने की हैं तो क्यों ना अकेले मूवी देखने जाएं। ये सुनने और कई बार सोचने में अजीब लग सकता है। लेकिन जब एक बार आप ऐसा कर लेंगे तो आपको खूब मजा आएगा।
3) खुद जहां रहती हैं वहां घूमें
अक्सर लोग सोलो ट्रिप पर जाना चाहते हैं लेकिन उन्होंने आजतक अपने घर के आसपास मौजूद घूमने की जगह को एक्सप्लोर ही नहीं किया होता है। इसलिए सोलो ट्रिप पर जाने की प्लानिंग करने से पहले अपने शहर को अकेले अपनी तरह से घूमने के लिए जाएं। इसके लिए सुबह निकल जाएं और फिर शाम को घर लौट आएं। देखें कि आपके पीछे लोग घर में कैसे रहते हैं और आपके बिना कैसे मैंनेज करते हैं।
4) स्टे करें प्लान
जब आप इन तीनों चीजों को कर लें। तब एक दिन का स्टे प्लान करें। आप शहर में रहने वाले किसी दोस्त के घर या फिर अगर आपका दोस्त कोई शहर में नहीं रहता है तो आप एक दिन का किसी अच्छे होटल में रूम बुक करें और एंजॉय करें।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN

