Home rss business hindi स्टीव जॉब्स की चूक? बेचे थे Apple के 15 लाख शेयर, आज...

स्टीव जॉब्स की चूक? बेचे थे Apple के 15 लाख शेयर, आज होते ₹5.39 लाख करोड़!

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • करीब 30 साल पहले 1997 में Apple ने स्टीव जॉब्स की कंपनी NeXT का अधिग्रहण किया था
  • इस डील में जॉब्स को Apple के करीब 15 लाख शेयर मिले थे
  • हालांकि, उन्होंने एक को छोड़कर बाकि सभी शेयर बेच दिए

स्टॉक मार्केट में कुछ ऐसे शेयर होते हैं जो समय-समय पर निवेशकों को सरप्राइज करते हैं। आईफोन बनाने वाली कंपनी Apple के को-फाउंडर स्टीव जॉब्स से जुड़ी एक कंपनी के शेयर ने भी निवेशकों को सरप्राइज किया है। दरअसल, साल 1997 में Apple ने स्टीव जॉब्स की कंपनी NeXT का अधिग्रहण किया था। इस डील के तहत जॉब्स को Apple के करीब 15 लाख शेयर मिले थे। ये वो वक्त था जब Apple के शेयरों की कीमत सिर्फ 22 से 24 मिलियन डॉलर के बीच थी। अब लगभग तीन दशक बाद अब उन शेयरों की कीमत लगभग 56 अरब डॉलर होती। हालांकि, स्टीव जॉब्स ने सिर्फ एक शेयर को छोड़कर लगभग सभी शेयर बेच दिए थे।

आज की तारीख में कितनी हो जाती रकम

अगर रिटर्न कैल्कुलेशन को देखें तो दिवंगत स्टीव जॉब्स पूरी हिस्सेदारी आज तक अपने पास रखते, तो इसकी कीमत करीब 55.93 अरब डॉलर यानी लगभग 5.39 लाख करोड़ रुपये होती। हालांकि, यह सिर्फ एक अनुमानित मौजूदा बाजार मूल्य है। इसमें डिविडेंड, टैक्स, ब्रोकरेज या अन्य खर्च शामिल नहीं हैं। बता दें कि Apple ने साल 2000 और 2005 में 2-2 के अनुपात में स्टॉक स्प्लिट किया था। इसके बाद 2014 में 7:1 और 2020 में 4:1 का स्टॉक स्प्लिट हुआ। इस तरह 1997 में मिले 15 लाख शेयर आज बढ़कर 16.8 करोड़ शेयर हो जाते।

स्टीव जॉब्स को क्यों मिले 15 लाख नए शेयर?

दरअसल, स्टीव जॉब्स ने 1985 में कंपनी के मैनेजमेंट के साथ संघर्ष के बाद Apple को छोड़ दिया था। इसके बाद उन्होंने NeXT की शुरुआत की और साथ ही Pixar से भी जुड़ गए। दिसंबर 1996 में Apple ने NeXT को खरीदने पर सहमति जताई, जिससे जॉब्स उस कंपनी में वापस आ गए जिसे उन्होंने ही शुरू किया था। इस सौदे के तहत, जॉब्स को Apple के 15 लाख नए जारी किए गए शेयर मिले।

जून 1997 में जॉब्स ने उन शेयरों में से एक को छोड़कर बाकी सभी शेयर बेचने के लिए रजिस्टर किया। सैन फ्रांसिस्को क्रॉनिकल की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि ये शेयर जॉब्स को Apple द्वारा NeXT को खरीदने के दौरान जारी किए गए थे और फाइलिंग में 15 लाख शेयरों में से एक को छोड़कर बाकी सभी शेयर शामिल थे। कुछ दिनों बाद, बाजार में Apple के 15 लाख शेयर बेचे गए। उस समय, जॉब्स ने शुरू में इस बात की पुष्टि नहीं की थी कि इस बिक्री के पीछे वही थे लेकिन उनकी पिछली फाइलिंग की वजह से यह बात साफ थी।

बता दें कि स्टीव जॉब्स ने 15 लाख में से एक शेयर अपने पास रखा था। Apple के चार स्टॉक स्प्लिट के बाद यह 112 शेयर बन जाता। 5 अक्टूबर 2026 के 332.89 डॉलर के भाव पर इन 112 शेयरों की कीमत करीब 37,284 डॉलर होती। इसमें भी डिविडेंड शामिल नहीं है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN