Home LIFESTYLE NEWS HINDI स्प्रे-दवा के बाद भी कॉकरोच खत्म नहीं हो रहे? दूध में ये...

स्प्रे-दवा के बाद भी कॉकरोच खत्म नहीं हो रहे? दूध में ये 3 मिलाकर रख दो, रसोई में नजर नहीं आएंगे!

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

कॉकरोच खत्म करने के सारे जुगाड़ ट्राई कर लिए, लेकिन ये रसोई से खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहे। ये समस्या अगर आपकी भी है, तो आज वाला हैक आपको जरूर ट्राई करना चाहिए। इसके रिजल्ट देखकर आप खुद हैरान रह जाएंगे।

घर में कॉकरोच नजर आना एक बड़ी कॉमन प्रॉब्लम है। आधे से ज्यादा लोग इसी वजह से परेशान रहते हैं क्योंकि उनकी रसोई से कॉकरोच जाने का नाम ही नहीं लेते। दुनियाभर के स्प्रे और दवाइयां ट्राई करने के बाद भी रसोई में ये इधर-उधर घूमते दिख जाते हैं। खासकर रात के समय तो पूछो मत। अक्सर लोग कहते हैं कि गंदगी की वजह से कॉकरोच खत्म नहीं होते, लेकिन आपने नोटिस किया होगा कि रसोई पूरी तरह साफ भी हो तब भी कई बार कॉकरोचों का आतंक बना रहता है। अगर आप भी इनसे तंग आ चुके हैं और कोई ऐसा नुस्खा खोज रहे हैं, जो वाकई इफेक्टिव हो तो ये दूध वाला हैक ट्राई कर सकते हैं। सुनने में ये अटपटा लगा सकता है, लेकिन यकीन मानिए है बड़े काम का।

रसोई से कॉकरोच खत्म करने का घरेलू नुस्खा

अगर आपको रसोई में भी इधर उधर कॉकरोच घूमते हुए नजर आते हैं, तो ये नुस्खा आपको जरूर ट्राई करना चाहिए। मार्केट में मिलने वाले स्प्रे और दवाइयों की तुलना में ये काफी अच्छे से काम करता है। इसके लिए आपको दूध और कुछ चीजें मिलाकर गाढ़ा सा लेप बनाकर तैयार करना है। इस लेप को आप रसोई के कोनों और हर उस जगह पर लगा सकते हैं, जहां कॉकरोच ज्यादा दिखाई देते हों।

दूध से बनाएं कॉकरोच भगाने वाली गोलियां

कॉकरोच भगाने वाली गोलियां बनाने के लिए आपको ठंडे दूध के अलावा बोरिक एसिड, गेहूं का आटा और थोड़ी सी खांड या चीनी की जरूरत होगी। बोरिक एसिड आपको आराम से किसी मेडिकल शॉप पर मिल जाएगा। इसका 100 ग्राम वाला पैकेट काफी रहता है। गोलियां बनाने के लिए एक बाउल में ये पूरा पैकेट डालें, इसमें 2 चम्मच गेहूं का आटा और 1 चम्मच खांड या चीनी एड करें।

अब थोड़ा-थोड़ा दूध डालते हुए चम्मच की मदद से इसे मिक्स करते रहें और एक पतला सा मिक्सचर तैयार कर लें। आपको इसे रोटी के आटे की तरह सख्त नहीं करना है, बल्कि पतला ही रहने देना है। अब इसे कुछ देर के ढककर छोड़ दें, ये हल्का गाढ़ा हो जाएगा। लेकिन इस टाइम भी ये जेल जैसी कंसिस्टेंसी में ही होना चाहिए।

कैसे इस्तेमाल करें ये कॉकरोच भगाने वाली दवा?

इस पतले से मिक्सचर की खासियत है कि ये सूखने के बाद काफी गाढ़ा हो जाता है और उस जगह पर लगा रहता है। यही वजह है कि कॉकरोच जल्दी खत्म हो जाते हैं। आपको बस अपनी उंगली की मदद से इस मिक्सचर को रसोई के कोनों, गैस के पीछे, कैबिनेट के आसपास, सिंक के नीचे और बाकी के ऐसे हिस्सों पर लगा देना है, जहां कॉकरोचों के रहने का ठिकाना हो। इस्तेमाल करने के बाद अपने हाथ साबुन की मदद से अच्छी तरह जरूर धो लें।

इन जरूरी बातों का रखें ध्यान

  • बोरिक एसिड को बच्चों और पालतू जानवरों की पहुंच से दूर रखें। इन्हें ऐसी जगहों पर लगाने से बचें जहां बच्चे या पेट्स इन्हें खा सकें या छू सकें।
  • इन गोलियों को इस्तेमाल करने के बाद हाथ मुंह में या खाने पीने की चीजों में ना डालें। पहले साबुन से अच्छी तरह धोना जरूरी है।
  • कॉकरोच ज्यादा नजर आ रहे हों तो घरेलू नुस्खों के साथ-साथ मार्केट में मिलने वाले प्रोडक्ट्स भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN