Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/20/1200x900/Saturday_Box_Office_Report_1789876715010_QyjB_1789876730445_Bt5x_fb8eaf97-9a27-4c17-8bdf-0dccd6c156d0_J7oc.jpgकमाई को लेकर सभी फिल्मों के बीच जमकर टक्कर देखने को मिल रहा है। तो चलिए जानते हैं शनिवार को इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर क्या हाल रहा।
Saturday Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त एक अगल ही गेम देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां बॉक्स ऑफिस पर पहले ही से कई बिग और लो बजट फिल्में मौजूद हैं। ऐसे में इस शुक्रवार को दो और नई फिल्मों ने दस्तक दी है। बॉक्स ऑफिस पर पहले से ही ‘हैवान’, ‘हनुमान अंश’, ‘इरुमुडी’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ हैं। वहीं, अब पिछले हफ्ते अक्षय कुमार और सैफ अली खान की ‘हैवान’ रिलीज हुई। वहीं, आज करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘दायरा’ शुक्रवार को रिलीज हो गई है। कमाई को लेकर इन फिल्मों के बीच जमकर टक्कर देखने को मिल रहा है। तो चलिए जानते हैं शनिवार को इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर क्या हाल रहा।
दूसरे दिन बढ़ी ‘दायरा’ की कमाई
करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘दायरा’ 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म के रिलीज का फैंस को जितनी बेसब्री से इंतजार था इसने उतना ही निराश किया। ओपनिंग डे पर ‘दायरा’ ने भारत में 1.00 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं, शनिवार को इसकी कमाई में थोड़ा उछाल देखने को मिला। Sacnilk के अनुसार,1.60 करोड़ रुपये कमाए। भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 2.60 करोड़ रुपये हो गया है।
वीकेंड में वाइब ने दिखाया कमाल
कुणाल खेमू की डायरेक्ट की मूवी ‘वाइब’ 18 सितंबर, 2026 को रिलीज हुई है। बॉक्स ऑफिस पर इसका सामना करीना कपूर की ‘दायरा’ से हुई। बता दें कि कुणाल की पिछली डायरेक्ट की गई फिल्म ‘मडगांव एक्सप्रेस’ को ऑडियंस से खूब प्यार मिला था। ऐसे में अब वो ‘वाइब’ लेकर आए हैं। इस फिल्म में प्रीति जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव, वंशिका धीर जैसे एक्टर्स नजर आने वाले हैं। ओपनिंग डे पर ‘वाइब’ ने 1.70 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, शनिवार को इसने शानदार प्रदर्शन किया। Sacnilk के अनुसार, ‘वाइब’ ने दूसरे दिन 2.65 करोड़ रुपये कमाए। ऐसे में भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 4.35 करोड़ रुपये हो गया है।
शनिवार को ‘हनुमान अंश’ ने हिलाया बॉक्स ऑफिस
‘हनुमान अंश’ 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में शोभिनव सत्य ने नीम करोली बाबा के किरदार को पर्दे पर निभाया है। ‘हनुमान अंश’ महज 2 करोड़ के बजट में बनी है और आज पूरी दुनिया में अपना डंका बजा रही है। इस फिल्म ने महज 10 लाख रुपये के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपना खाता खोला। पहले हफ्ते ‘हनुमान अंश’ ने 1.08 लाख रुपये कमाए, दूसरे हफ्ते 0.40 लाख रुपये, तीसरे हफ्ते 10.40 करोड़ रुपये, चौथे हफ्ते 61.00 करोड़ रुपये, पांचवें हफ्ते 90.25 करोड़ रुपये और छठे हफ्ते 80.25 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। Sacnilk के अनुसार, ‘हनुमान अंश’ ने शनिवार यानी 44वें दिन 9.75 करोड़ रुपये कमाए हैं। भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 258.13 करोड़ हो गया है। वहीं, इससे दुनिया भर में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 329.30 करोड़ रुपये हो गया है।
‘मिर्जापुर’ ने हिलाया बॉक्स ऑफिस
‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। ये डे वन से ही ये शानदार कमाई कर रही है। इसने दूसरी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर अपना भौकाल टाइट करके रखा हुआ है। फिल्म में इस बार पुराने कैरेक्टर्स की वापसी हुई तो कुछ नए कलाकार भी फिल्म में नजर आ रहे हैं। ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के ओपनिंग डे पर 25.75 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म ने दूसरे हफ्ते 55.00 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। ऐसे में अब इसके शनिवार के आंकड़े सामने आ चुके हैं। Sacnilk के अर्ली अनुसार, 16वें दिन ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने 4.50 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 210.70 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन करीब 302.19 करोड़ हो गया है।
खत्म हुआ ‘इरुमुडी’ का गेम
रवि तेजा का फिल्म ‘इरुमुडी’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। ‘इरुमुडी’ ने ओपनिंग डे पर 15.30 करोड़ रुपये के साथ ओपनिंग की थी। ‘इरुमुडी’ ने पहले हफ्ते 92.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, दूसरे हफ्ते इसने 57.60 करोड़ रुपये की कमाई की है। तीसरे हफ्ते इसने 24.70 करोड़ रुपये की कमाई की और चौथा हफ्ते 11.65 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘इरुमुडी’ ने 30वें दिन 0.68 लाख रुपये की कमाई की। भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई अब 187.38 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं, इससे दुनिया भर में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 238.65 करोड़ रुपये हो गया है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




