Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार ‘हनुमान अंश’ की सफलता पर हेमा मालिनी का रिएक्शन, कहा- जिस लड़की...

‘हनुमान अंश’ की सफलता पर हेमा मालिनी का रिएक्शन, कहा- जिस लड़की ने बनाई उसे फिल्मी दुनिया की…

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/10/1200x900/Hema_Malini_Hanuman_Ansh_1789000787676_a4e51e66-a559-4043-aa4d-97d1885ca2f4_1789000800881_5de2cad3-2468-4ffb-9f08-5d2f20e662e7_f848db1a-e7e4-4184-ad14-9afba0d0807c_d29e310a-d352-49f2-99e5-17496c2157a3.jpg

‘हनुमान अंश’ को पूरे देश से खूब तारीफ मिल रही है। ऐसे में बुधवार को हेमा मालिनी ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिकिया दी।

संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। विशाल चतुर्वेदी की फिल्म ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। ये फिल्म न सिर्फ दर्शकों पर बल्कि स्टार्स पर भी अपनी प्रभाव छोड़ रही है। स्टार्स इस ‘हनुमान अंश’ की कहानी के साथ-साथ इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर अपने रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में अब बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी भी शामिल हो गई हैं। हेमा ने ‘हनुमान अंश’ के बॉक्स ऑफिस सफलता पर अपनी खुशी जाहिर की है।

मुझे बहुत खुशी है ये फिल्म बनी है और सुपरहिट हुई

‘हनुमान अंश’ को पूरे देश से खूब तारीफ मिल रही है। सेलिब्रिटीज और राजनेता फिल्म के संदेश की सराहना कर रहे हैं। ऐसे में बुधवार को हेमा मालिनी ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिकिया दी। दरअसल, बुधवार को मथुरा में मीडिया से बात करते हुए हेमा मालिनी ने कहा, ‘यहां हनुमान जी और नीम करोली बाबा का मंदिर है। मैं हमेशा यहां आती हूं और आज मुझे बहुत खुशी है कि उन पर एक फिल्म बनी है और वह सुपरहिट हो गई है। यह हनुमान जी की ही कृपा है। जिस लड़की ने यह फिल्म बनाई है, वह एक साधारण और सीधी-सादी लड़की है। उसे यह भी नहीं पता की फिल्में कैसे बनती हैं, लेकिन उसके योगदान की वजह से यह फिल्म इतनी अच्छी बनी है। हर कोई इसे देखने के लिए उत्सुक है। मैं भी इसे देखना चाहती हूं।’

बॉक्स ऑफिस पर मचा रही बवाल

‘हनुमान अंश’ 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को शुरुआत में मात्र 25 स्क्रीन मिली थीं। फिल्म ने महज 10 लाख रुपये के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपना खाता खोला। इसके बाद तीसरे हफ्ते से ‘हनुमान अंश’ ने अपनी पकड़ बनानी शुरू कर दी। वहीं, चौथे हफ्ते तो फिल्म ने गदर ही काट दिया। इसने वीकेंड पर ऐसा कमाल दिखाया, जिसकी शायद ही किसी ने उम्मीद की हो। फिल्म ने चौथे हफ्ते 61.00 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं, बुधवार को मूवी ने अपनी पकड़ बनाए रखी। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, ‘हनुमान अंश’ ने बुधवार को 10.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। ऐसे में भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई अब तब 153.13 करोड़ रुपये हो गई है।

‘हनुमान अंश’ की कहानी

‘हनुमान अंश’ की कहानी की बात करें तो ये फिल्म आध्यात्मिक गुरु बाबा नीम करोली के जीवन और उनकी आध्यात्मिक यात्रा से प्रेरित फिल्म है। मूवी में दिखाया जाता है कि 12 साल के लक्ष्मी नारायण (नीम करोली बाबा) की मां की अचानक मौत हो जाती है, जिससे वह पूरी तरह टूट जाता है। इसके बाद लक्ष्मी नारायण इस उम्मीद में अपना घर छोड़ देता है कि अगर वह भगवान को खोज लेगा तो शायद अपनी मां से दोबारा मिल सकेगा। इसके बाद उसकी तलाश उसे मंदिरों, जंगलों, नदियों और गांवों तक ले जाती है। धीरे-धीरे उसकी यह तलाश जीवन आध्यात्मिक रास्ते की ओर बढ़ने लगती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN