Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार हनुमान अंश के डायरेक्टर की एक OTT प्लेटफार्म वालों ने की थी...

हनुमान अंश के डायरेक्टर की एक OTT प्लेटफार्म वालों ने की थी बेज्जती, बोले-बुरे तरीके से किया रिजेक्ट

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/05/1200x900/hanuman_ansh_1788572407993_a9073376-e290-4f7e-9b6a-e5fc01f42e92_1788572408110_9a1f7b84-4104-44c9-a7d1-567ce0046cc1_00a59e62-3834-4e83-8d1c-7f94cf76ecd8_2f0a05cf-868d-4213-87b0-cfa5e1b75f0e.jpg

नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म हनुमान अंश के डायरेक्टर को OTT प्लेटफार्म से अपमान का सामना करना पड़ा था। डायरेक्टर ने बताया कि वो अपनी कहानी नरेशन के दौरान खुद भी रो पड़े थे।उनकी फिल्म को बुरी तरह से रिजेक्ट किया गया।

नीम करोली बाबा के जीवन बनी फिल्म हनुमान अंश में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने ऑडियंस को हैरान कर दिया है। फिल्म देश में 82 करोड़ रुपए नेट कमाई कर चुकी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये वही कहानी है जिसे पहले OTT प्लेटफार्म ने रिजेक्ट कर दिया था। इस बारे में डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने बताया कि उनके साथ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया था। डायरेक्टर खुद फिल्म की कहानी सुनाने के दौरान रो पड़े थे।

हनुमान अंश के डायरेक्टर के साथ अपमानजनक व्यवहार

हाल में इंडिया टीवी के साथ हुई बातचीत में हनुमान अंश के डायरेक्टर ने बताया कि वो एक OTT प्लेटफार्म पर अपनी कहानी पेश करने गए थे, वहां उनसे कहा कि कहानी भारतीय है लेकिन उसका महत्व अंतरराष्ट्रीय स्तर का है। मैंने महाराज जी की कहानी इस तरह सुनाई कि मैं सचमुच भावुक हो गया और रो पड़ा। आगे डायरेक्टर ने कहा कि नरेशन के बाद उनकी फिल्म को रिजेक्ट कर दिया गया। लेकिन जिस भाषा का इस्तेमाल किया गया वो अपमानजनक थी।

हनुमान अंश की कहानी को कर दिया रिजेक्ट

आगे डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने कहा, ‘मुझे लगा जिस तरह उन्होंने रिजेक्ट किया, जिस भाषा का इस्तेमाल किया, वो थोड़ी अपमानजनक थी। जिस तरह से उन्होंने कहा, मुझे लगा कि उनके दिमाग में जो धारणा बनी हुई है, जिस तरह से उन्होंने मुझे रिजेक्ट किया, उस धारणा के जरिए उनके दिमाग में एक खालीपन है। अब उस धारणा को तोड़ना जरूरी है। हम फिल्ममेकर्स हैं, हमें हजारों बार रिजेक्शन झेलना पड़ा है। आप एक कहानी सुनाते हैं और अगर आपको समझ नहीं आती, तो आप कहते हैं कि अच्छी है, लेकिन हम इसे बाद में करेंगे।’

हनुमान अंश ने कमाए इतने करोड़

बता दें, 2 करोड़ के बजट में बनी फिल्म अब बॉक्स ऑफिस पर 82 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। आने वाले दिनों में ये फिल्म 100 करोड़ का कलेक्शन पार कर सकती है। फिल्म से जुड़े लोगों ने अपने कई इंटरव्यू में बताया कि कैसे पैसे नहीं होने की वजह से इसका कोई बड़ा पोस्टर, बैनर नहीं बना। फिल्म का प्रचार हनुमान जी के नाम पर भंडारे कर किया गया। पहले दो हफ्ते फिल्म को ऑडियंस की तरफ से रिएक्शन नहीं मिला। पहले हफ्ते में 1 करोड़ से थोड़ी ज्यादा कमाई और दूसरे हफ्ते में सिर्फ 40 लाख। लेकिन तीसरे हफ्ते में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर वापसी की और 10.40 लाख की कमाई की। चौथे हफ्ते में ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर गई। फिल्म ने 61 करोड़ का कलेक्शन किया। अब फिल्म की कमाई का आंकड़ा कुल 82 करोड़ पार हो गया है। ये फिल्म हिंदी सिनेमा की सबसे ज्यादा प्रॉफिट करने वाली बन गई है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN