Home LIFESTYLE NEWS HINDI हर बार गलत निकलता है मेकअप शेड? खरीदने से पहले अपनाएं ये...

हर बार गलत निकलता है मेकअप शेड? खरीदने से पहले अपनाएं ये स्मार्ट हैक्स

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

महिलाएं कई बार कुछ नया ट्राई करने के चक्कर में गलत मेकअप शेड खरीदकर ले आती हैं। अगर आपके साथ भी अक्सर ऐसा होता है तो आप सही शेड चुनने के लिए कुछ स्मार्ट हैक्स को अपना सकते हैं। जानिए उन हैक्स के बारे में।

खूबसूरती निखारने, चेहरे को आकर्षक बनाने और आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए किया जाता है। इसकी मदद से चेहरे की फीचर्स को उभारा जा सकता है और दाग-धब्बों, डार्क सर्कल्स या स्किन के असमान रंग को बैलेंस करने में मदद मिलती है। कुछ महिलाएं ओकेजनली मेकअप करती हैं तो वही कुछ रोजाना। अच्छे मेकअप के लिए सही मेकअप प्रोडक्ट्स खरीदना बहुत जरूरी है, क्योंकि ये हमारी स्किन की खूबसूरती को निखारने के साथ-साथ उसकी सेहत का भी ध्यान रखते हैं। कई बार महिलाएं कुछ नया ट्राई करने के चक्कर में नई प्रोडक्ट्स खरीद लेती हैं। लेकिन जब उनका इस्तेमाल करती हैं तो रिजल्ट सही नहीं मिलता। ऐसे में कुछ स्मार्ट हैक्स आपको सही मेकअप खरीदने में मदद कर सकते हैं। यहां देखिए मेकअप प्रोडक्ट्स खरीदने के लिए आसान हैक्स।

सही लिपस्टिक कैसे चुनें

कुछ महिलाओं को सही लिपस्टिक चुनना सबसे ज्यादा मुश्किल काम लगता है। हालांकि सही लिपस्टिक चुनने के लिए अपनी स्किन टोन, अंडरटोन, होंठों के नेचुरल रंग और इस्तेमाल के मौके को ध्यान में रखकर किया जाता है। जब आप सही शेड की लिपस्टिक चुनते हैं तो ये आपके चेहरे को निखार सकता है और आपको फ्रेश लुक दे सकता है। लिपस्टिक को चेक करने के लिए अगर आप हाथों के पीछे शेड लगाती हैं तो इसकी जगह उंगली पर इसे डबल कोट में लगाकर चेक करें। इससे लिपस्टिक का परफेक्ट शेड पता चलता है।

कंसीलर का रंग

कंसीलर का रंग चेक करने के लिए उसे हाथों के बैक पर लगाकर चेक करने से अच्छा है कि आप इसे अंगूठे और उंगलियों के बीच वाली जगह पर लगाएं। इससे आपको पता चलेगा कि शेड आंखों के नीचे और दूसरी जगह पर ये कैसा दिखेगा। ध्यान रखें कि डार्क सर्कल्स छिपाने के लिए स्किन से मिलता हुआ या थोड़ा पीच अंडरटोन वाला कंसीलर चुनें। बहुत गहरे सर्कल हों तो पहले पीच/ऑरेंज करेक्टर मदद कर सकता है।

कैसे चुनें ब्लश का रंग

ब्लश का रंग चुनने में अक्सर कंफ्यूजन होता है। आजकल पाउडर, क्रीम और लिक्विड ब्लश की कई वैरायटी आती हैं। लेकिन स्किन टोन के मुताबिक किस रंग को चुनें ये समझने में दिक्कत होती है। ऐसा ब्लश चुनें जो आपके गालों पर हल्की नैचुरल लाली जैसा दिखे। इसके रंग को चेक करने के लिए अंगूठे के पास वाले हिस्से पर ब्लश लगाकर अच्छे से रब करके देखें इससे ब्लश के सही रंग का पता चलेगा। ब्लश लगाते समय ध्यान रखें कि पहले थोड़ा लगाएं और फिर जरूरत के अनुसार रंग बढ़ाएं।

हाइलाइटर कैसे चेक करें

हाइलाइटर चेक करने के लिए इसे अपनी हथेली के साइड पर लगाकर देखें। इस तरह से चेक करने पर आप हाइलाइटर के शिमर और ग्लो को अच्छी तरह से देख पाएंगे। वॉर्म अंडरटोन पर गोल्ड, पीच गोल्ड या ब्रॉन्ज अच्छा दिखता है। कूल अंडरटोन पर पर्ल, सिल्वर-शैम्पेन या हल्का पिंक अच्छा दिखता है और न्यूट्रल अंडरटोन पर शैम्पेन या न्यूट्रल गोल्ड लगा सकते हैं।

डिस्क्लेमर- यह रिपोर्ट सोशल मीडिया पर मौजूद यूजर-जनरेटेड कंटेट पर आधारित है। लाइव हिंदुस्तान ने इन दावों की स्वतंत्रता पुष्टि नहीं की है और न ही इनका समर्थन करता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN