Source :- LIVE HINDUSTAN
RBL bank share price: प्राइवेट सेक्टर के RBL बैंक के शेयर आपके पोर्टफोलियो में हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल, बैंक ने फाइनल डिविडेंड देने के लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान किया है। बैंक ने 31 मार्च 2026 को खत्म हुए फाइनेंशियल ईयर के लिए प्रति इक्विटी शेयर 1 रुपये का फाइनल डिविडेंड पाने के हकदार शेयरहोल्डर्स की पहचान करने के लिए शुक्रवार 14 अगस्त, 2026 को रिकॉर्ड डेट तय किया है। अगर आने वाली एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) में शेयरहोल्डर्स इसे मंजूरी देते हैं तो योग्य शेयरहोल्डर्स को 1 अक्टूबर 2026 या उससे पहले डिविडेंड का पेमेंट कर दिया जाएगा।
डिविडेंड पाने के हकदार बनने के लिए इन्वेस्टर्स को एक्स-डिविडेंड डेट से पहले शेयर खरीदने होंगे। भारत के T+1 सेटलमेंट साइकल के तहत, 14 अगस्त (एक्स-डिविडेंड डेट) या उसके बाद स्टॉक खरीदने वाले निवेशक डिविडेंड पाने के हकदार नहीं होंगे। बैंक ने निवेशकों को यह भी बताया कि उसकी 83वीं एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) बुधवार, 2 सितंबर, 2026 को होगी।
कैसे रहे तिमाही नतीजे?
हाल ही में RBL बैंक ने जून तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। बैंक ने ₹254 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जो पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले 27% अधिक है। बैंक का ऑपरेटिंग प्रॉफिट सालाना आधार पर 31% बढ़कर ₹923 करोड़ हो गया।
नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) सालाना आधार पर 12% बढ़कर ₹1,654 करोड़ हो गई जबकि तिमाही के दौरान नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) 4.13% रहा। अन्य आय सालाना आधार पर 10% घटकर ₹959 करोड़ रह गई। एसेट क्वालिटी के मोर्चे पर, बैंक का ग्रॉस नॉन-परफॉर्मिंग एसेट (GNPA) रेश्यो सालाना आधार पर 148 बेसिस पॉइंट्स सुधरकर 1.30% हो गया। वहीं, नेट NPA रेश्यो 9 बेसिस पॉइंट्स घटकर 0.37% रह गया।
शेयर का परफॉर्मेंस
RBL बैंक के शेयर की बात करें तो यह मामूली गिरावट के साथ गुरुवार को 389 रुपये पर था। इंट्रा-डे के दौरान शेयर 391.80 रुपये तक गया। बता दें कि शेयर बुधवार को ही 392.60 रुपये तक गया था। यह शेयर के 52 हफ्ते का हाई है। पिछले साल शेयर 243.40 रुपये पर था। यह शेयर के 52 हफ्ते का लो है।
बैंक ने किया था बड़ा ऐलान
बीते दिनों RBL बैंक ने बताया था कि 26,015 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर एमिरेट्स एनबीडी बैंक को जारी करेगा। बैंक के निदेशक मंडल ने प्रेफेंशियल इश्यू के जरिये 280 रुपये प्रति शेयर की दर से 92.91 करोड़ से अधिक शेयर जारी करने को मंजूरी दी। आरबीएल बैंक ने बताया कि एमिरेट्स एनबीडी बैंक को बैंक का प्रमोटर वर्गीकृत किया गया है। इसके साथ ही बैंक ने निदेशक मंडल के पुनर्गठन को भी मंजूरी दे दी थी।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



