Home LIFESTYLE NEWS HINDI हाथ-पैर सुंदर और मुलायम हो जाएंगे! सर्दियों में सुबह-शाम लगाएं ये DIY...

हाथ-पैर सुंदर और मुलायम हो जाएंगे! सर्दियों में सुबह-शाम लगाएं ये DIY ब्राइटनिंग क्रीम

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

हाथ-पैरों की देखभाल करना अक्सर हम भूल जाते हैं। जबकि इनके लिए आपको किसी तरह के महंगे प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं है। बस ये DIY ब्राइटनिंग क्रीम बनाकर रख लें। सर्दियों में आपके हाथ-पैरों की स्किन निखर जाएगी।

अपने चेहरे का ध्यान तो हम सभी रखते हैं, लेकिन हाथों-पैरों की देखभाल अक्सर भूल जाते हैं। इसलिए समय के साथ हाथों-पैरों की स्किन खुरदरी होने लगती है और धूप की वजह से टैनिंग भी हो जाती है। खासकर सर्दियों के मौसम में तो त्वचा और फटती है। ऐसे में महंगे लोशन और प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने के बजाए आप घर पर ही एक आसान सा नुस्खा तैयार कर सकते हैं। सिर्फ कुछ चीजों से बनी ये मॉइश्चराइजिंग क्रीम हाथों-पैरों को सॉफ्ट रखती है, साथ ही टैनिंग रिमूव कर के स्किन को ब्राइट बनाने में मदद करती है। मौसम में हल्का ठंडापन शुरू हो गया है, ऐसे में सही टाइम है कि आप ये क्रीम बनाकर इस्तेमाल करना शुरू कर दें। कुछ ही दिनों में हाथों-पैरों की स्किन बहुत सुंदर और ग्लोइंग हो जाएगी।

हाथों-पैरों के लिए बनाएं ये DIY ब्राइटनिंग क्रीम

अपने हाथों-पैरों की त्वचा को मुलायम और खूबसूरत बनाए रखने के लिए आप ये DIY ब्राइटनिंग क्रीम बनाकर रख सकते हैं। इसे बनाने के लिए आपको 4 चम्मच पेट्रोलियम जेली (वेसलिन), ग्लिसरीन (1 चम्मच), विटामिन ई कैप्सूल (2-3), नींबू का रस (आधा नींबू) और कॉफी पाउडर (आधा चम्मच)।

इस तरह बनाकर तैयार करें क्रीम

सबसे पहले एक छोटी साफ और सूखी शीशी लें और इसमें पेट्रोलियम जेली (वेसलिन) डालें। इसे चम्मच की मदद से अच्छी तरह फेंट लें, ताकि इसकी कंसिस्टेंसी क्रीम जैसी हो जाए। अब इसमें ग्लिसरीन, विटामिन ई कैप्सूल और आधे नींबू का रस एड करें। हर चीज एक एक कर के मिलाएं और मिलाने के बाद फेंटते हुए अच्छे से मिक्स कर लें।

अब आप चाहें तो इसमें थोड़ा सा कॉफी पाउडर मिला सकते हैं। ये पूरी तरह ऑप्शनल है, आप चाहें तो स्किप भी कर सकते हैं। कॉफी पाउडर माइल्ड एक्सफोलिएशन में मदद करता है, जिससे डेड स्किन रिमूव होती हैं और त्वचा ज्यादा सॉफ्ट और ग्लोइंग नजर आती है। सभी चीजों को आपस में अच्छे से मिक्स करें, आपका DIY ब्राइटनिंग क्रीम बनकर तैयार है।

कब और कैसे इस्तेमाल करना है?

ये क्रीम आप दिन और रात दोनों समय इस्तेमाल कर सकते हैं। नहाने के बाद या रात में हाथ-पैर धोने के बाद थोड़ा सा क्रीम ले कर अपने हाथों-पैरों पर अच्छे से मसाज करें। ये त्वचा को इंस्टेंट मॉइश्चर देता है। इसके नियमित इस्तेमाल से आपके हाथ-पैर ज्यादा सॉफ्ट, ग्लोइंग और सुंदर नजर आ सकते हैं।

इन बातों का जरूर रखें ध्यान

  • अगर आपके हाथ पैरों की त्वचा ज्यादा संवेदनशील है, तो नींबू मिलाना अवॉइड कर सकते हैं।
  • त्वचा पर कहीं कट, घाव या एलर्जी है तो वहां इस क्रीम का इस्तेमाल ना करें।
  • कॉफी पाउडर मिलाना पूरी तरह ऑप्शनल है। ड्राई और सेंसेटिव स्किन पर इसे रगड़ने से बचें।
  • इस मिश्रण को लंबे समय तक स्टोर ना करें। बेहतर रहेगा कि एक बार में थोड़ी सी मात्रा में ही क्रीम तैयार करें।
  • दिन में बाहर निकलने से पहले हाथों पर सनस्क्रीन लोशन लगाना ना भूलें।
  • पहली बार इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN