Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/04/1200x900/muk_1788482682244_1208605e-c894-4c68-8284-aea9dc36a8bd_1788482694604_fffda9b9-5277-457c-8e5b-7cba3a73a7a9_ed8004d9-6c89-49c7-9593-41d825ab0ff7_775ab6d9-8cc6-4f23-a602-7ca790ab6883.jpgवंदे मातरम पर शर्मिला टैगोर के बयान पर मुकेश खन्ना ने रिएक्ट किया है और उन्होंने एक्ट्रेस पर निशाना साधा है। इसके अलावा मुकेश ने शर्मिला पर कई सवाल भी उठाए हैं।
मुकेश खन्ना उन सेलेब्स में से एक हैं जो हर मुद्दे पर अपनी राय जरूर रखते हैं। कई बार इस वजह से उन्हें नेगेटिविटी का भी सामना करना पड़ता है, लेकिन इससे उन्हें फर्क नहीं पड़ता है। अब मुकेश ने शर्मिला टैगोर के वंदे मातरम बयान पर अपना रिएक्शन दिया है। मुकेश ने सवाल किया कि दूसरे धर्मों से जुड़ी चिंताएं ‘वंदे मातरम’ को देखने के नजरिए पर क्यों असर डालनी चाहिए।
मुकेश ने कहा, ‘वह अपनी समझ को लेकर बात कर रही हैं। मुझे नहीं पता उन्होंने ऐसा क्यों कहा। हो सकता है कि वह अपना पॉइंट ऑफ व्यू बता रही हों। अंत में उसने कहा कि अन्य धर्मों के लोग शायद इसे समझ या स्वीकार न करें।’
मुकेश ने शर्मिला को कहा आयशा बेगम
मुकेश ने फिर शर्मिला के पटौदी परिवार में शादी को लेकर डिस्कस किया और उन्हें आयशा बेगम बोला। मुकेश ने कहा, ‘क्या आपको शादी के बाद एहसास हुआ कि इस्लाम भी है? जब आप बेगम बनीं, क्या तब आपको एहसास हुआ कि मुसलमान एक अलग धर्म को मानते हैं? आप आयशा बेगम बनीं शादी के लिए, लेकिन आज आप आयशा बेगम बनकर ही बात कर रहे हो। मुझे समझ नहीं आ रहा कि पूरी लाइफ हिंदू की तरह रहने के बाद, आप अचानक दूसरे धर्म की चिंता करने लगे।’
शर्मिला के बंगाली रूट्स पर भी सवाल खड़े किए
मुकेश ने फिर शर्मिला के बंगाली रूट्स पर भी बात की और सवाल किया। वह बोले, ‘आप बंगाल में पली बढ़ी हैं जहां काली पूजा को सेलिब्रेट किया जाता है। आप बंगाली कल्चर के साथ बड़ी हुई हैं और बंगाली फिल्में भी की हैं। अब जाकर क्यों आपको फील होता है कि दूसरे धर्म के लोग इसे एक्सेप्ट नहीं करेंगे।’
भगवान सिर्फ एक हैं जो निराकार हैं
मुकेश ने फिर कहा, ‘हमारे 33 करोड़ देवी देवता हैं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि 33 करोड़ भगवान हैं। भगवान सिर्फ एक हैं जो निराकार हैं, जिसका कोई रूप नहीं है। एक भक्त उस ईश्वर को हनुमान, शिव, राम या कृष्ण में देख सकता है।’
मुकेश बोले वे सिर्फ खुदा के सामने झुकते हैं
मुकेश के मुताबिक, यह आपत्ति ईश्वर के अलावा किसी और के सामने झुकने के विचार से भी जुड़ी थी। उन्होंने दावा किया, उनकी आपत्ति आज शुरू नहीं हुई है। उनका तर्क यह रहा है कि वे सिर्फ खुदा के सामने झुकते हैं और इसलिए किसी और के सामने नहीं झुकेंगे।
मुकेश बोले हम भारत माता के सामने सिर झुकाते हैं
मुकेश का कहना है कि भारत में रहने वाले लोगों को देश और उसके राष्ट्रीय प्रतीकों का सम्मान करना चाहिए, लेकिन साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि किसी को भी शारीरिक रूप से झुकने के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए। मुकेश बोले, ‘हम भारत माता के सामने सिर झुकाते हैं। अगर कोई सिर नहीं झुकाना चाहता, तो ठीक है, हम उन पर ऐसा करने के लिए जोर नहीं डाल रहे हैं। लेकिन यह कहना कि ‘वंदे मातरम’ ही नहीं गाया जाना चाहिए, मेरी समझ से बाहर है।’
मुकेश ने लास्ट में अपनी बात खत्म करते हुए कहा, ‘आप किसी सिद्धांत का पालन नहीं कर रहे हैं। आप मुसलमानों को यह दिखाना चाहते हैं कि आप अभी भी उनके साथ हैं ताकि वे आपको वोट दें। असल समस्या यही है।’
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




