Home rss world hindi ‘हिम्मत दिखाइए और UPI टैक्स वापस लीजिए, मोदी जी…’, राहुल गांधी का...

‘हिम्मत दिखाइए और UPI टैक्स वापस लीजिए, मोदी जी…’, राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर बड़ा हमला

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

केंद्र सरकार ने 15 अक्तूबर से 2000 के अधिक के यूपीआई पेमेंट पर 0.4 प्रतिशत चार्ज लगाने का ऐलान किया है। सरकार ने एमडीआर के तहत चुकाई जाने वाली फी स की अधिकतम रकम तय की है। 75000 रुपये तक के यूपीआई पेमेंट पर एमडीआर अधिकतम 300 रुपये होगा

भारत में सबसे आसान और लोकप्रिय डिजिटल पेमेंट सिस्टम UPI, अब 15 अक्‍टूबर से फ्री नहीं रहेगा। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट ट्रांजेक्शन (P2M) पर 0.40 प्रतिशत यानी 40 बेसिस प्वाइंट मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लागू करने का फैसला किया है। सरकार के इस फैसले के बाद कई सवाल उठ रहे हैं। विपक्ष भी सरकार से ये सवाल कर रहा है कि, आखिर UPI पर चार्ज क्यों लगाया जा रहा है। वहीं अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी UPI पर लगे चार्ज को लेकर केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है।

राहुल गांधी ने सरकार पर बोला बड़ा हमला

लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में उन्होंने कहा कि, ‘एक बार इंदिरा जी से पूछा गया था कि उनका झुकाव लेफ्ट (वामपंथ) की तरफ है या राइट (दक्षिणपंथ) की तरफ? उन्होंने जवाब दिया था, “मैं न लेफ्ट की तरफ झुकती हूं, न राइट की तरफ, मैं सीधी खड़ी रहती हूं।’ अपने वीडियो में राहुल गांधी ने आगे कहा कि, ‘मोदी जी का विचार इससे बिल्कुल अलग है। वह न लेफ्ट की तरफ हैं, न राइट की तरफ। उन्होंने तो सीधे डोनाल्ड ट्रंप के सामने झुकने का फैसला कर लिया है। UPI पर टैक्स लगाकर और अमेरिका को बड़ी रकम देकर उन्होंने हर भारतीय पर टैक्स का बोझ डाल दिया है। मोदी जी, कृपया अमेरिका के सामने झुकना बंद कीजिए। रीढ़ की हड्डी सीधी रखिए, खड़े हो जाइए और UPI टैक्स वापस लीजिए। धन्यवाद!’

अब फ्री नहीं रहेगा UPI

केंद्र सरकार ने 15 अक्तूबर से 2000 के अधिक के यूपीआई पेमेंट पर 0.4 प्रतिशत चार्ज लगाने का ऐलान किया है। सरकार ने एमडीआर के तहत चुकाई जाने वाली फी स की अधिकतम रकम तय की है। 75000 रुपये तक के यूपीआई पेमेंट पर एमडीआर अधिकतम 300 रुपये होगा। 300 रुपये एमडीआर की अधिकतम लिमिट भी तय की गई है. यानी यूपीआई पेमेंट 75 हज़ार रुपये से अधिक कितना भी हो एमडीआर अधिकतम 300 रुपये ही होगा। कुछ जरूरी सेवाओं के लिए एमडीआर के अलग नियम है। 2,000 रुपए से ज़्यादा के ट्रांजैक्शन पर 5 रुपए का फ्लैट एमडीआर लगेगा। इसमें – रेलवे, टेलीकॉम, बीमा, ईंधन यानी पेट्रोल-डीजल , खेती से जुड़े इनपुट शामिल हैं। बता दें किस भारत में यूपीआई को शुरू हुए 10 साल हो गए हैं और अब तक ये सुविधा मुफ्त रही है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN