Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार हॉरर से लेकर थ्रिलर और कॉमेडी तक! थिएटर्स में इस हफ्ते रिलीज...

हॉरर से लेकर थ्रिलर और कॉमेडी तक! थिएटर्स में इस हफ्ते रिलीज होंगी ये फिल्में?

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/18/1200x900/TheAR_1792323265710_nNAY_1792323270291_2h3s_91b62e7d-575c-45bf-862f-3af0dff0e3dd_X4Lc.jpg

अगर आपको भी ओटीटी की बजाए बड़े पर्दे पर फिल्में देखना पसंद है, तो तैयार हो जाइए, क्योंकि इस हफ्ते थिएटर्स में रिलीज होने वाली हैं कई दमदार फिल्में।

क्या आपको भी OTT की बजाए थिएटर की बड़ी स्क्रीन और दमदार साउंड क्वालिटी के साथ फिल्में देखना पसंद है? अगर हां, तो फिर आपके लिए यह जान लेना जरूरी है कि इस हफ्ते सिनेमाघरों में कौन सी फिल्में रिलीज होने जा रही हैं। क्योंकि जहां एक तरफ बड़ी फिल्मों की रिलीज के बारे में ग्रैंड प्रमोशन की वजह से लोग अपडेटेड रहते हैं, वहीं कई बार छोटी लेकिन कुछ कमाल की लो-बजट फिल्में मिस हो जाती हैं। तो जब टिकट खरीदने में पैसा खर्च करना ही है, तो पहले जान लीजिए इस हफ्ते की मूवी रिलीज लिस्ट और इनके बारे में जरूरी बातें।

418 – रिलीज डेट 23 अक्टूबर

यह एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर मूवी है जिसकी कहानी आपको डर और रोमांच से भर देगी। कहानी 15 सालों से बंद पड़े एक मेडिकल कॉलेज की है, जिसमें कमरा नंबर 418 का रहस्य अनसुलझा है। फिल्म की पूरी कहानी इस कमरे के खौफनाक रहस्यों के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां विज्ञान और अंधविश्वास का आमना-सामना होता है। फिल्म को A सर्टिफिकेट मिला है, यानि यह बच्चों के लिए नहीं है।

तू है मेरी किरण – रिलीज डेट 23 अक्टूबर

रियल लाइफ कपल जब रील लाइफ में नजर आएंगे तो जोड़ी कैसी जंचेगी? इस सवाल का जवाब आपको यह फिल्म देखकर मिलेगा। सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल इस फिल्म में लीड रोल प्ले कर रहे हैं। इस रोमांटिक साइकोलॉजिकल थ्रिलर मूवी की कहानी प्यार और पागलपन के बीच की बारीक लकीर को दिखाती है। रिश्ता जो लड़की की तरफ से नॉर्मल कनेक्शन के तौर पर शुरू होता है, आगे चलकर एक खतरनाक जुनून में बदल जाता है।

उड़ता तीर – रिलीज डेट 23 अक्टूबर

आयुष्मान खुराना और सारा अली खान स्टारर यह फिल्म पिछले कुछ वक्त से चर्चा में है। फिल्म के प्रमोशन पर मेकर्स और स्टार कास्ट काफी मेहनत कर रहे हैं। कहानी की बात करें तो यह एक ऐसे पाकिस्तानी जासूस की कहानी है जो भारत आकर अपनी याद्दाश्त खो बैठा है। अब वह खुद को एक देशभक्त भारतीय मानता है। अब वह खुद को भारत की ही काउंटर टेररिज्म स्क्वाड का अधिकारी समझने लगता है।

तुम मेरे हो – रिलीज डेट 23 अक्टूबर

गुरमीत चौधरी और ईशा मालवीय स्टारर यह फिल्म एक उतार-चढ़ाव से भरी लव स्टोरी है। बिग बॉस का हिस्सा रह चुकीं एक्ट्रेस ईशा मालवीय इस मूवी के जरिए अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। कहानी की बात करें तो जब दो लवर्स का रिश्ता खतरों और बेतरतीब ट्विस्ट से गुजरता है, तो वो अपने प्यार को जिंदा रखने के लिए हर मुश्किल और एक्शन से भरे हालातों से एक साथ लड़ते हैं।

होप – रिलीज डेट 23 अक्टूबर

अगर हॉलीवुड फिल्मों के दीवाने हैं और इनमें भी साइंस-फिक्शन या सर्वाइवर थ्रिलर्स ज्यादा पसंद हैं, तो ये सारे जॉनर आपके लिए एक ही फिल्म में मिलने जा रहे हैं। भारतीय थिएटर्स में अगले शुक्रवार को होप (Hope) रिलीज होने जा रही है। कहानी उत्तर और दक्षिण कोरिया के बॉर्डर के पास मौजूद एक छोटे से गांव की है, जहां अचानक रहस्यमयी तरीके से जानवरों के शव मिलने लगते हैं। वहां का पुलिस चीफ और कुछ शिकारी मिलकर जंगलों में छिपे एक बेहद खतरनाक एलियन से अपनी जान बचाने और उसे खत्म करने के लिए मुकाबला करते हैं।

पहला प्यार दूसरी बार – रिलीज डेट 23 अक्टूबर

अगर कुछ मौज मस्ती भरा देखना चाहते हैं जिसे आप अपने दोस्तों के साथ एन्जॉय कर सकें, तो यह एक अच्छी चॉइस हो सकती है। कहानी 6 पक्के दोस्तों की एक क्रेजी वेकेशन और स्कूल रियूनियन से शुरू होती है। जब उनकी जिंदगी में ढेर सारे मजेदार कन्फ्यूजन और गलतफहमियां पैदा हो जाती हैं।

धूड़ – रिलीज डेट 23 अक्टूबर

‘धूड़’ का मतलब होता है रेत का तूफान। पिछले कुछ हफ्तों में यह फिल्म काफी चर्चा में रही है। यह फिल्म राजस्थान की रेतीली मिट्टी, वहां की समृद्ध संस्कृति और वहां के लोगों के स्ट्रगल की कहानियों को बड़े पर्दे पर पेश करती है। एक परिवार की कहानी के जरिए यह फिल्म बहुत कुछ कह जाती है। यह राजस्थानी सिनेमा की पहली ऐसी फिल्म बनने जा रही है जिसे देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN