Source :- LIVE HINDUSTAN

Infinix ने भारत में SMART 20 लॉन्च हो गया है। फोन में 120Hz डिस्प्ले, 5200mAh बैटरी, MediaTek Helio G81 Ultimate प्रोसेसर, AI फीचर्स और ऑफलाइन कॉलिंग का सपोर्ट मिलता है।

Infinix SMART 20 Launched in India: Infinix ने अपना नया बजट स्मार्टफोन Infinix SMART 20 लॉन्च कर दिया है। यह फोन पिछले Smart 10 का अपग्रेडेड वर्जन है और इसमें बड़ी डिस्प्ले, बेहतर प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और कई नए फीचर्स दिए गए हैं। Infinix SMART 20 फोन 7.7mm पतला है जिससे यह फोन सेगमेंट का पहला फोन है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाली बड़ी पंच-होल डिस्प्ले दी गई है। इतना ही नहीं, कंपनी ने इसमें IP64 डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस, AI फीचर्स और 1 किलोमीटर तक ऑफलाइन कॉलिंग जैसे फीचर्स भी दिए हैं। आइये आपको डिटेल में बताते हैं फोन की कीमत और फीचर्स:

Infinix Smart 20 की कीमत, कलर वैरिएंट और सेल डेट

Infinix Smart 20 को भारत में दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है।

4GB RAM + 64GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 12,499 रुपए

4GB RAM + 128GB स्टोरेज फोन का प्राइस 13,999 रुपए रखा गया है।

यह स्मार्टफोन 12 जून दोपहर 12 बजे से सेल के लिए उपलब्ध होगा। ग्राहक इसे Flipkart और Infinix India की आधिकारिक वेबसाइट से खरीद सकेंगे। फोन Sunlike Orange, Cloudline Blue, Shadow Black और Polaris Titanium जैसे चार आकर्षक कलर में उपलब्ध होगा।

Infinix Smart 20 का डिजाइन और डिस्प्ले

Infinix Smart 20 का डिजाइन काफी आकर्षक और प्रीमियम लुक वाला है। फोन में 3D टेक्सचर कंपोजिट बैक पैनल दिया गया है और इसकी मोटाई सिर्फ 7.7mm है, जिससे यह हाथ में काफी स्लिम महसूस होता है। सामने की तरफ 6.78 इंच का HD+ IPS LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। डिस्प्ले में सेंटर पंच-होल डिजाइन दिया गया है, जिसमें कंपनी का Dynamic Bar फीचर मिलता है, जो नोटिफिकेशन और जरूरी जानकारी को आसान तरीके से दिखाता है। स्क्रीन 700 निट्स तक की ब्राइटनेस ऑफर करती है, जिससे धूप में भी आसानी से देखा जा सकता है।

Infinix Smart 20 का प्रोसेसर

फोन में MediaTek Helio G81 Ultimate प्रोसेसर दिया गया है, जो 12nm प्रोसेस पर आधारित ऑक्टा-कोर चिपसेट है। इसके साथ 4GB LPDDR4X RAM मिलती है। कंपनी की MemFusion टेक्नोलॉजी की मदद से RAM को वर्चुअली 4GB तक बढ़ाया जा सकता है, जिससे कुल 8GB RAM जैसा अनुभव मिलता है। स्टोरेज के लिए 64GB और 128GB के विकल्प उपलब्ध हैं और जरूरत पड़ने पर microSD कार्ड के जरिए स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।

Infinix Smart 20 में मिलेंगे बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग

Infinix Smart 20 में 5200mAh की बैटरी दी गई है। फोन 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। इसके अलावा इसमें 5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग फीचर भी दिया गया है, जिससे जरूरत पड़ने पर दूसरे डिवाइस भी चार्ज किए जा सकते हैं।

Infinix Smart 20 का कैमरा

फोटोग्राफी के लिए फोन में 8MP का रियर कैमरा दिया गया है, जो LED फ्लैश के साथ आता है। इसके साथ एक अतिरिक्त कैमरा सेंसर भी मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP फ्रंट कैमरा मिलता है। कैमरा ऐप में Super Night Mode, Dual Video और VLOG Mode जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो यूजर्स को बेहतर फोटो और वीडियो अनुभव देने में मदद करते हैं।

बिना नेटवर्क 1KM तक कॉलिंग का फीचर

Infinix Smart 20 का सबसे खास फीचर UltraLink है। यह एक तरह का ऑफलाइन कम्युनिकेशन फीचर है, जो वॉकी-टॉकी की तरह काम करता है। इसकी मदद से दो कम्पैटिबल Infinix डिवाइस 1 किलोमीटर तक की दूरी पर बिना मोबाइल नेटवर्क के भी कनेक्ट रह सकते हैं।

AI फीचर्स और वाटरप्रूफ डिजाइन

फोन Android 16 आधारित XOS 16 पर चलता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। साथ ही इसमें Smart Noise Cancellation फीचर भी मिलता है, जिससे कॉलिंग के दौरान आवाज ज्यादा साफ सुनाई देती है। फोन को IP64 रेटिंग मिली है, यानी यह धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रहेगा। इसके अलावा इसमें स्टीरियो स्पीकर्स, DTS ऑडियो, FM रेडियो, 3.5mm हेडफोन जैक और इंफ्रारेड सेंसर जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN