Home LIFESTYLE NEWS HINDI ₹1500 वाली सनस्क्रीन सिर्फ 3 चीजों से बना सकते हैं आप! धूप...

₹1500 वाली सनस्क्रीन सिर्फ 3 चीजों से बना सकते हैं आप! धूप में खराब नहीं होगा चेहरा

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

धूप से स्किन की सुरक्षा के लिए सनस्क्रीन बेहद जरूरी है। हालांकि मार्केट में काफी महंगे सनस्क्रीन मिलते हैं। ऐसे में आप ये 3 इंग्रेडिएंट्स वाला DIY सनस्क्रीन घर पर बनाकर तैयार कर सकते हैं। ये सस्ता भी है और काफी इफेक्टिव भी।

स्किन को टैनिंग, पिगमेंटेशन या एजिंग से बचाना हो; तो सबसे पहले धूप से उसे प्रोटेक्ट करने की सलाह दी जाती है। बेशक आप धूप में निकालना कितना भी अवॉइड करें, लेकिन थोड़ा बहुत तो जाना पड़ ही जाता है। ऐसे में जरूरत पड़ती है एक सनस्क्रीन की, जो आपकी त्वचा को धूप से होने वाले डैमेज से बचाता है। हालांकि मार्केट में एक अच्छा सनस्क्रीन काफी महंगा मिलता है और कई बार इनमें बहुत ज्यादा केमिकल्स भी मिले हुए होते हैं। ऐसे में कई लोग सनस्क्रीन का कोई दूसरा सस्ता और इफेक्टिव विकल्प ढूंढते हैं। देखिए सनस्क्रीन तो बहुत जरूरी है, लेकिन अगर आप मार्केट से नहीं लेना चाहते तो घर पर भी इसे बनाया जा सकता है। सिर्फ 3 से 4 चीजों की जरूरत होगी, जो आपको आसानी से मिल जाएंगी। आइए विस्तार में जानते हैं-

घर पर किन चीजों से बना सकते हैं सनस्क्रीन?

घर पर बहुत ही आसानी से और सस्ते बजट में एक अच्छा सनस्क्रीन बनाकर तैयार किया जा सकता है। अगर आप अपनी स्किन पर ज्यादा केमिकल्स लगाने से बचते हैं, तो भी ये एक अच्छा विकल्प हो सकता है। सनस्क्रीन बनाने के लिए आपको एलोवेरा जेल (मार्केट वाला), कोई भी मॉइश्चराइजर या बेबी लोशन और कॉस्मेटिक ग्रेड जिंक ऑक्साइड पाउडर की जरूरत होगी। यहां जिंक ऑक्साइड सबसे जरूरी है, ये आसानी से आपको किसी मेडिकल शॉप या ऑनलाइन मिल जाएगा।

इस तरह तैयार करें DIY सनस्क्रीन

स्किन को धूप से बचाने के लिए आप ये सनस्क्रीन घर में ही तैयार कर सकते हैं। इसके लिए एक साफ बाउल या कंटेनर में मार्केट वाला एलोवेरा जेल लेना है। इसमें तीन चम्मच के करीब कोई भी अच्छा मॉइश्चराइजर या बेबी लोशन एड करें। अब इसमें आपको कॉस्मेटिक ग्रेड जिंक ऑक्साइड पाउडर मिक्स करना है। इसे बहुत ज्यादा नहीं आधा या 1/4 चम्मच के करीब लें। सभी चीजों को बहुत अच्छी तरह से आपस में मिक्स करें, लगभग 10 से 15 मिनट के लिए। अब अगर आप टिंटेड सनस्क्रीन बनाना चाहते हैं, तो इसमें आपकी स्किन टोन के मुताबिक बीबी क्रीम एड कर सकते हैं। इससे चेहरे पर अलग ही ग्लो आता है।

काम की टिप- सनस्क्रीन बनाते हुए सबसे जरूरी स्टेप है, सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करना। थोड़ा टाइम ले कर इन्हें अच्छी तरह मिलाना बेहद जरूरी है।

लगाने का सही तरीका क्या है?

सबसे पहले अपने फेस को पूरी तरह क्लीन करें, फिर सनस्क्रीन की एक लेयर अप्लाई करें। चूंकि ये काफी मॉइश्चराइजिंग है, इसलिए अलग से कुछ लगाने की खास जरूरत नहीं होती है। अगर आप धूप में ज्यादा देर रहने वाले हैं या आपको पसीना बहुत आता है, तो हर दो से तीन घंटे में सनस्क्रीन को दोबारा अप्लाई जरूर करें।

जानने वाली जरूरी बात

जिंक ऑक्साइड एक जाना-माना UV फिल्टर है, लेकिन फिर भी घर पर बनाए गए सनस्क्रीन का SPF या UVA/UVB प्रोटेक्शन लेवल वैज्ञानिक रूप से टेस्ट नहीं होता है। इसलिए अगर आप ज्यादा ही धूप में रहते हैं तो लैब टेस्टेड सनस्क्रीन खरीदना ज्यादा बेहतर विकल्प होगा।

(Images Credit- Pinterest, Instagram)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN