Home BUSINESS NEWS HINDI ₹1600 का LPG सिलेंडर आज ले लें ₹942 में, क्या पता कल...

₹1600 का LPG सिलेंडर आज ले लें ₹942 में, क्या पता कल 1 जुलाई को बदल जाए रेट?

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

LPG Price Today: अभी दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर लागत से 658 रुपये कम रेट पर केवल 942 रुपये में मिल रहा है। जबकि, उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को तो यही सिलेंडर 958 रुपये सस्ता मिल रहा है। बता दें 1 जुलाई को एलपीजी के रेट अपडेट होने से पहले यह बड़ा खुलासा नीति आयोग के पूर्व सीईओ और भारत के पूर्व जी-20 शेरपा अमिताभ कांत ने ANI से खास बातचीत में किया।

कांत ने बताया, “भारत ने बहुत पहले ही एलपीजी नियंत्रण आदेश लागू कर दिया था, जिससे सिलेंडर की उपलब्धता बनी रही और कीमतें स्थिर रहीं। जबकि, इसकी लागत 1600 रुपये थी, उज्ज्वला उपभोक्ता को यह 642 रुपये में और आम उपभोक्ता को 942 रुपये में मिला। बाकी का बोझ सरकार ने उठाया।” उन्होंने कहा कि पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 13 रुपये से घटाकर 3 रुपये और डीजल पर 10 रुपये से शून्य कर दिया गया, जिससे कीमतों का बोझ आम आदमी पर नहीं डाला गया।

खरीदारी 27 देशों से बढ़कर 41 तक पहुंची

उन्होंने बताया, “संकट के बावजूद, 12 भारतीय जहाज होर्मुज स्ट्रे से गुजरे। यह बड़ी कूटनीति का नतीजा था।” खरीदारी 27 देशों से बढ़ाकर 41 देशों तक की गई, जिससे व्यापक आधार बना और भारत को काफी मदद मिली। घरेलू स्तर पर, रिफाइनरियों को तकनीकी रूप से बदलकर एलपीजी उत्पादन बढ़ाया गया।

सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम

डिजिटल माध्यमों से रिसाव रोका गया। सरकार ने आधार, पाइप्ड गैस कनेक्शन और समय-सीमा तय करके यह सुनिश्चित किया कि सही व्यक्ति को सप्लाई मिले और किसी उपभोक्ता को परेशानी न हो।

कांत ने कहा कि बाकी दुनिया में हाहाकार मचा और हर नागरिक महंगाई से पीड़ित हुआ, जबकि भारत में सरकार ने पूरी जिम्मेदारी ली। उन्होंने ‘मंत्रालयों के बीच बहुत मजबूत को-ऑर्डिनेशन’ की सराहना की और कहा, “यह दौर भारत के लिए अच्छे शासन और प्रशासन का उदाहरण है, जिससे आम जीवन पूरी तरह सामान्य रहा और आम नागरिक पर कोई असर नहीं पड़ा।” इसकी सबसे बड़ी वजह थी समय रहते उठाए गए कदम।

भारत ने दुनिया भर में फैले भारी ऊर्जा संकट के बावजूद आम जीवन को सामान्य बनाए रखा। कांत ने कहा, “भारत अपने 86% जीवाश्म ईंधन और करीब 60% एलपीजी आयात करता है। किसी भी दूसरे देश में यह स्थिति अफरा-तफरी और अर्थव्यवस्था के चरमराने का कारण बनती। भारत ने इसे बहुत शानदार तरीके से संभाला। शायद कोविड प्रबंधन से भी बेहतर, क्योंकि इससे आम आदमी की जिंदगी और महंगाई पर कोई बुरा असर नहीं पड़ा।”

आज 30 जून को एलपीजी सिलेंडर के रेट

शहर घरेलू सिलेंड का रेट कमर्शियल सिलेंडर का रेट

गुरुग्राम ₹949 ₹3130

रांची ₹999.50 ₹3304

मुंबई ₹941.50 ₹3067.50

इंदौर ₹970 ₹3220

अमृतसर ₹973.50 ₹3207.50

जयपुर ₹952.50 ₹3152.50

हैदराबाद ₹994 ₹3367

चेन्नई ₹957.50 ₹3283

लखनऊ ₹976.50 ₹3236

देहरादून ₹961 ₹3171

कोलकाता ₹968 ₹3255.50

बेंगलुरु ₹944.50 ₹3198

लेह ₹1179 ₹3752

श्रीनगर ₹1058 ₹3458

अंडमान ₹1018 ₹3544

चित्तूर ₹1008.50 ₹3300

तवांग ₹1007.50 ₹3372.50

डिब्रूगढ़ ₹940.50 ₹3196

दमन ₹956.50 ₹3112

गोवा ₹956 ₹3194

अहमदाबाद ₹949 ₹3135

शिमला ₹986.50 ₹3221.50

स्रोत: इंडियन ऑयल

SOURCE : LIVE HINDUSTAN