Home - ₹1659 में आया itel का नया म्यूजिक फोन, Super Loud जोरदार 3D...

₹1659 में आया itel का नया म्यूजिक फोन, Super Loud जोरदार 3D Sound के साथ मिलेगी 2500mAh बैटरी

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

itel ने भारत में नया Muzik 450L फीचर फोन लॉन्च कर दिया है। 1700 रुपए से कम की कीमत वाले इस फोन में Super Loud 3D Sound, 2500mAh बैटरी, Type-C चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं।

itel Muzik 450L Launched: आइटेल ने भारत में म्यूज़िक वाला फीचर फोन itel Muzik 450L लॉन्च किया है। यह फोन म्यूज़िक पर फोकस करता है और इसमें 2-इन-1 सुपर लाउड स्पीकर, 2500mAh की बैटरी, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और 2.4-इंच का QVGA डिस्प्ले है। इसमें रिकॉर्डिंग के साथ वायरलेस FM, VGA कैमरा, टाइप-C चार्जिंग और 13.4mm का स्लिम डिजाइन भी है। यह फोन रोजाना इस्तेमाल के लिए है, जिसमें म्यूज़िक सुनना, कॉल करना और यात्रा या आउटडोर एक्टिविटीज के दौरान FM सुनना शामिल है। इसके बॉक्स में एक फ्री बैक कवर भी मिलता है। चलिए अब आपको बताते हैं फोन की कीमत:

itel Muzik 450L की कीमत

itel ने अपने नए Muzik 450L (it5095L) को भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसकी कीमत 1659 रुपए रखी है। यह एक Music-First फीचर फोन है, यानी इसे खास तौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है जो फोन पर म्यूजिक सुनना और FM का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं। itel ने Muzik 450L को 13.4mm स्लिम डिजाइन के साथ पेश किया है। फोन तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। हालांकि कंपनी की ओर से दिए गए लॉन्च नोट में कलर के नाम का खुलासा नहीं किया गया है।

itel Muzik 450L की बड़ी खासियत

1. itel Muzik 450L का सबसे बड़ा फीचर इसका F20 2-in-1 सुपर लाउड स्पीकर है। कंपनी का कहना है कि यह Super Loud 3D Sound देता है, जिससे म्यूजिक, FM और कॉल की आवाज ज्यादा साफ और तेज सुनाई दे सकती है। यह फीचर खास तौर पर उन लोगों के लिए काम का हो सकता है जो अक्सर बस या ट्रेन में सफर करते हैं, बाहर काम करते हैं या ऐसी जगहों पर रहते हैं जहां आसपास काफी शोर होता है। आम फोन के स्पीकर की आवाज कई बार तेज आवाज वाले माहौल में ठीक से सुनाई नहीं देती। ऐसे में itel Muzik 450L का बड़ा स्पीकर लोगों को पसंद आ सकता है।

2. इस छोटे फीचर फोन में 2500mAh की मेगा बैटरी दी गई है। यह बैटरी म्यूजिक सुनने, Wireless FM चलाने, Bluetooth इस्तेमाल करने और कॉलिंग के लिए बनाई गई है। जो लोग लंबे सफर के दौरान फोन का इस्तेमाल करते हैं या जिनके पास हर समय चार्जिंग की सुविधा नहीं होती, उनके लिए यह फीचर काफी काम का हो सकता है।

3. फोन में Type-C Charging भी दी गई है। यह खास बात है क्योंकि अब कई नए डिवाइस में Type-C पोर्ट आम हो चुका है। इससे अलग-अलग पुराने चार्जर रखने की परेशानी भी कम हो सकती है।

4. itel Muzik 450L में 2.4 इंच की QVGA डिस्प्ले दी गई है। फीचर फोन के हिसाब से यह स्क्रीन रोजमर्रा के कामों के लिए बेस्ट है। इस पर कॉन्टैक्ट्स, कॉलिंग से जुड़ी जानकारी, मैसेज और दूसरेजरूरी ऑप्शन आसानी से देखे जा सकते हैं।

5. फोन में Wireless FM दिया गया है। यानी FM सुनने के लिए जरूरी नहीं कि हर बार तार वाले इयरफोन का इस्तेमाल किया जाए। यूजर्स अपने पसंदीदा रेडियो स्टेशन सीधे फोन पर सुन सकते हैं। इसके साथ FM Recording का फीचर भी दिया गया है। यानी यूजर जरूरत पड़ने पर रेडियो से चलने वाले कंटेंट को रिकॉर्ड भी कर सकता है।

6. itel Muzik 450L में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी भी दी गई है। इसकी मदद से यूजर्स अपने कंपैटिबल वायरलेस डिवाइस को फोन से कनेक्ट कर सकते हैं।

7. रोजमर्रा की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए itel ने फोन में 1,000 कॉन्टैक्ट्स सेव करने की सुविधा दी है। कॉन्टैक्ट्स के साथ विजुअल आइकन का सपोर्ट भी दिया गया है। फोन में Auto Call Recording का फीचर भी मौजूद है। इसके अलावा अलग से Vibration Alert दिया गया है, जिससे कॉल आने पर सिर्फ रिंगटोन पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं होगी।

8. itel Muzik 450L में VGA Camera दिया गया है। यह फीचर बेसिक फोटो लेने के काम आ सकता है। फोन में एक Powerful Torch भी दी गई है। फीचर फोन खरीदने वाले बहुत से लोगों के लिए टॉर्च एक जरूरी फीचर होता है।

9. फोन के बॉक्स में फ्री बैक कवर भी दिया जाएगा। itel ने अपने फीचर फोन पोर्टफोलियो के लिए 1 साल की Counter Replacement Guarantee देने की जानकारी दी है। यह गारंटी मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट के मामलों में लागू होगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN