Home - ₹24,999 में Lumio ने लॉन्च किया 200W वाला Aura 5 Hi-Fi स्पीकर,...

₹24,999 में Lumio ने लॉन्च किया 200W वाला Aura 5 Hi-Fi स्पीकर, इंट्रोडक्टरी छूट के साथ मिलेगा ₹19,999 में

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

टीवी देखने, म्यूजिक सुनने या घर में फिल्में देखने के लिए ऐसा स्पीकर तलाश रहे हैं, जिसमें तेज आवाज के साथ अच्छी ऑडियो क्वालिटी भी मिले, तो Lumio ने भारत में Lumio Aura 5 Active Hi-Fi Bookshelf Speaker लॉन्च किया है। यह एक स्टीरियो स्पीकर का पेअर है, जिसमें कंपनी ने 4.5-इंच एल्युमीनियम वूफर और 1-इंच सिल्क डोम ट्वीटर दिए हैं। स्पीकर की सबसे बड़ी खासियत 200W पीक आउटपुट है।Lumio Aura 5 को कंपनी ने इस तरह से डिजाइन किया है कि इसे इस्तेमाल करने के लिए AV रिसीवर, प्री-एम्प्लीफायर या एक्सटर्नल पावर एम्पलीफायर की जरूरत नहीं पड़ेगी। यानी यह एक ऐसा एक्टिव स्पीकर सिस्टम है, जिसमें पहले जरूरी एम्प्लीफिकेशन दिया गया है। स्पीकर की सेल Amazon से की जाएगी।

Lumio Aura 5 की कीमत और सेल डेट

सबसे पहले कीमत की बात करें तो Lumio Aura 5 की लॉन्च कीमत 24,999 रुपए रखी गई है। कंपनी इसे Amazon India के जरिए बेचेगी। अभी इंट्रो इंट्रोडक्टरी ऑफर के तहत 5000 रुपए की छूट के साथ 19,999 रुपए में Amazon Great Indian Festival के दौरान बेचा जाएगा। यह ऑफर 15 अक्टूबर से शुरू होगा।

Lumio Aura 5 के फीचर्स

Lumio Aura 5 की सबसे बड़ी खासियत इसका ऑडियो आउटपुट है। इसमें बिल्ट-इन एम्पलीफायर दिया गया है, जो 100W RMS Sustained Power और 200W Peak Power देता है। कंपनी के मुताबिक, स्पीकर 105dB तक का Sustained Sound Pressure Level दे सकता है। इसका मतलब है कि म्यूजिक, मूवी और दूसरे कंटेंट में Bass को ज्यादा दमदार तरीके से महसूस किया जा सकता है। Lumio Aura 5 के हर स्पीकर कैबिनेट में Two-Way Driver Setup दिया गया है। इसमें 4.5-इंच Aluminium Cone Woofer और 1-inch Silk Dome Tweeter शामिल है।

म्यूजिक सुनने वाले यूजर्स के लिए Lumio Aura 5 में Digital-to-Analog Converter यानी DAC दिया गया है। Lumio ने Aura 5 में अपना DGS Audio Tuning सिस्टम दिया है। इसमें DGS Studio, DGS Cinema और DGS Groove नाम के तीन Sound Modes मिलते हैं। DGS Studio को म्यूजिक, वोकल और पॉडकास्ट जैसे कंटेंट के लिए न्यूट्रल साउंड देने के हिसाब से ट्यून किया गया है। वहीं DGS Cinema मूवी और वीडियो के दौरान डायलॉग और स्पेशल साउंड को बेहतर तरीके से पेश करने पर फोकस करता है। DGS Groove को Bass और Rhythm वाले म्यूजिक के लिए ट्यून किया गया है।

Lumio Aura 5 में कनेक्टिविटी के लिए कई ऑप्शन दिए गए हैं। इसमें HDMI ARC और HDMI-CEC का सपोर्ट है। वायरलेस कनेक्शन के लिए इसमें Bluetooth 5.4 दिया गया है। Aura 5 के साथ कंपनी ने एक अलग तरह का Minion OLED Bluetooth Remote दिया है। इस रिमोट में OLED डिस्प्ले मौजूद है, जिस पर मौजूदा Source और DSP Sound Mode जैसी जानकारी देखी जा सकती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN