Home rss business hindi अक्टूबर में 2 वर्किंग-डे पर बंद रहेगा शेयर बाजार, चेक करें हॉलिडे...

अक्टूबर में 2 वर्किंग-डे पर बंद रहेगा शेयर बाजार, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • महात्मा गांधी जयंती के कारण शुक्रवार, 2 अक्टूबर को इक्विटी में ट्रेडिंग बंद रहेगी
  • इस छुट्टी की वजह से भारतीय इक्विटी बाजार को वीकेंड के आस-पास ट्रेडिंग से तीन दिन का ब्रेक मिलेगा

Stock market holidays October 2026: गुरुवार यानी 1 तारीख से अक्टूबर महीने की शुरुआत होने वाली है। इस महीने में महात्मा गांधी जयंती से नवरात्रि और दशहरा का त्योहार भी है। इस दौरान छुट्टियों की वजह से भारतीय शेयर बाजार में भी ट्रेडिंग डे कम हो जाएंगे। आइए जानते हैं कि अक्टूबर में कब-कब शेयर बाजार में ट्रेडिंग नहीं होगी।

NSE के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, महात्मा गांधी जयंती के कारण शुक्रवार, 2 अक्टूबर को इक्विटी में ट्रेडिंग बंद रहेगी। इस छुट्टी की वजह से भारतीय इक्विटी बाजार को वीकेंड के आस-पास ट्रेडिंग से तीन दिन का ब्रेक मिलेगा। बता दें कि 3 और 4 अक्टूबर को शनिवार और रविवार का दिन है। इन दोनों दिन साप्ताहिक अवकाश के कारण बाजार बंद रहेंगे। कहने का मतलब है कि ट्रेडर्स को लगातार तीन दिन की छुट्टी के बाद सोमवार, 5 अक्टूबर को ट्रेडिंग का मौका मिलेगा। इक्विटी ट्रेडिंग की तरह ही, MCX हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, MCX पर एग्रीकल्चरल और नॉन-एग्रीकल्चरल कमोडिटी दोनों में ट्रेडिंग 2 अक्टूबर को दोनों सेशन के लिए बंद रहेगी।

शेयर बाजार के लिए अगली तय ट्रेडिंग छुट्टी 20 अक्टूबर, 2026 को दशहरा के मौके पर होगी। 20 अक्टूबर को मंगलवार का दिन है यानी उस हफ्ते में सिर्फ सोमवार, बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को ही ट्रेडिंग होगी। बता दें कि पिछली ट्रेडिंग छुट्टी 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के कारण थी।

नवंबर-दिसंबर का हाल?

अक्टूबर के अलावा 2026 में तीन और दिनों के लिए ट्रेडिंग गतिविधि बंद रहेगी।

10 नवंबर (मंगलवार): दिवाली-बालिप्रतिपदा

24 नवंबर (मंगलवार): प्रकाश गुरपर्व ​​श्री गुरु नानक देव

25 दिसंबर (शुक्रवार): क्रिसमस

इस बीच, इक्विटी के लिए मुहूर्त ट्रेडिंग रविवार, 8 नवंबर, 2026 को होगी। हालांकि, एक्सचेंज ने अभी तक ट्रेडिंग के समय की जानकारी नहीं दी है और उम्मीद है कि वे जल्द ही एक सर्कुलर के जरिए इसकी घोषणा करेंगे।

सितंबर में बाजार कितना गिरा?

सितंबर के महीने में बीएसई सेंसेक्स में 4,476.98 अंक यानी 5.81 प्रतिशत जबकि निफ्टी में 1,459.95 अंक यानी छह प्रतिशत की गिरावट आई। बता दें कि कच्चे तेल की कीमतों में तेजी, हाई बॉन्ड यील्ड और विदेशी पूंजी की निकासी से निवेशकों में चिंता के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट का सिलसिला जारी रहा। तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स दिन के अंत में हुई बिकवाली के कारण 48.78 अंक यानी 0.07 प्रतिशत टूटकर 72,480.29 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 533.16 अंक यानी 0.73 प्रतिशत बढ़कर 73,062.23 अंक तक पहुंच गया था। वहीं, पचास शेयर वाला एनएसई निफ्टी 95.75 अंक यानी 0.42 प्रतिशत फिसलकर 22,620.45 अंक पर बंद हुआ।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN