Home BUSINESS NEWS HINDI अगस्त की सैलरी में 2% बढ़ेगा डीए…इन सरकारी कर्मचारियों को मिलने वाला...

अगस्त की सैलरी में 2% बढ़ेगा डीए…इन सरकारी कर्मचारियों को मिलने वाला है तोहफा

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

7th pay commission latest: केंद्रीय कर्मचारियों को जुलाई से दिसंबर छमाही के महंगाई भत्ते (DA) का इंतजार है। इस माहौल के बीच कुछ राज्यों में सरकारें महंगाई भत्ते पर फैसला लेने लगी हैं। इसी कड़ी में केरल की सरकार भी ओणम के त्योहार से पहले अपने कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) में 2% की बढ़ोतरी करने पर विचार कर रही है। यह बढ़ोतरी अगस्त की सैलरी के साथ दी जा सकती है। सरकारी अनुमानों के मुताबिक, इस कदम से राज्य के खजाने पर लगभग ₹60 करोड़ का अतिरिक्त खर्च आ सकता है। बता दें कि इस साल ओणम अगस्त के आखिरी हफ्ते में है।

मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि इस कदम का मकसद केरल में ओणम त्योहार से पहले राज्य सरकार के कर्मचारियों को आर्थिक राहत देना और उनकी सैलरी बढ़ाना है। उपलब्ध जानकारी के आधार पर रिपोर्ट में बताया गया है कि डीए में बढ़ोतरी का फायदा अगस्त 2026 की सैलरी के साथ दिया जा सकता है।

केंद्रीय कर्मचारियों को इंतजार

केंद्रीय कर्मचारियों को दिसंबर छमाही के डीए का इंतजार है। ऐसा अनुमान है कि केंद्रीय कर्मचारियों का भत्ता इस बार 3 या 4 पर्सेंट तक बढ़ सकता है। अगर ऐसा हुआ तो भत्ता 63 या 64 पर्सेंट हो जाएगा। इससे पहले, सरकार ने इस साल 1 जनवरी से महंगाई भत्ता और महंगाई राहत में 2% की बढ़ोतरी की थी। इससे यह हिस्सा बेसिक सैलरी के 58% से बढ़कर 60% हो गया है।

बता दें कि ऑल-इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI) के आधार पर साल में दो बार समीक्षा की जाती है और DA में नई बढ़ोतरी की घोषणा मार्च और अक्टूबर में की जाती है, जिसे जनवरी और जुलाई में लागू किया जाता है।

एक्टिव मोड में आठवां वेतन आयोग

इस बीच, केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी और भत्ते के लिए गठित आठवां वेतन आयोग एक्टिव मोड में आ गया है। ऐसा अनुमान है कि वेतन आयोग अगले साल की पहली छमाही तक अपनी सिफारिशें सरकार को सौंप सकता है। ऐसा अनुमान है कि वेतन आयोग 3 से नीचे के फिटमेंट फैक्टर के आधार पर वेतन बढ़ोतरी की सिफारिश कर सकता है। बैंकबाजार के सीईओ अधिल शेट्टी बताते हैं, “अभी तक कोई पक्का फिटमेंट फैक्टर तय नहीं हुआ है। अभी अनुमान 2.28 से 2.86 के बीच है जबकि 7वें वेतन आयोग में यह 2.57 था। फाइनल आंकड़ा महंगाई, सरकार की वित्तीय स्थिति और कर्मचारियों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत पर निर्भर करेगा।

हालांकि, HRA और ट्रांसपोर्ट अलाउंस जैसे भत्ते कुल वेतन को बढ़ाते हैं लेकिन वे कम फिटमेंट फैक्टर की पूरी भरपाई नहीं कर सकते क्योंकि वे संशोधित बेसिक सैलरी से जुड़े होते हैं। इस लिहाज से, फिटमेंट फैक्टर वेतन संशोधन का आधार बना रहता है और वेतन के कई अन्य घटकों की वैल्यू को प्रभावित करता है।”

SOURCE : LIVE HINDUSTAN