Source :- LIVE HINDUSTAN
हंसना और हंसाना आजकल के जमाने में सबसे पुण्य काम है। किसी के जीवन के स्ट्रेस को थोड़े वक्त के लिए भी कम करना पुण्य समान है, तो देर ना करें आप भी इन 15 जोक्स एंड शायरी सबको भेजकर करें ये पुण्य काम।
जिंदगी का मजा रोकर नहीं उसे हंसकर बिताने में हैं। हर दिन के छोटे तनाव और बातों को नजरअंदाज कर जीने में है, खुलकर हंसने और हंसाने में हैं। अब जब सारे अपने दूर और व्यस्त हैं तो फोन ही एक सहारा है। सोशल मीडिया पर चैट के जरिए एक दूसरे से जुड़े रहते हैं तो उन्हें भेजें ये मजेदार शायरी और जोक्स। जिन्हें पढ़कर नहीं रुकेगी उनकी हंसी और बन जाएगा आपका दिन। किसी रोते के चेहरे पर मुस्कान लाना किसी पुण्य से कम नहीं, तो पढ़ें और सेंड करें ये 15 मजेदार जोक्स एंड शायरी।
Hindi Shayari And Jokes
1- बीवी ने पति से पूछा- शादी से पहले तो बड़े आई लव यू बोलते थे, अब क्या हुआ
पति ने जवाब दिया- चुनाव खत्म, प्रचार खत्म
2- जूता चुराने वाली को साली कहते हैं
और जान खाने वाली को घरवाली कहते हैं,
और जो दिल के तार छेड़ जाए उसे पड़ोसवाली कहते हैं।
3- आज मैंने पुराने दोस्त को फोन किया
लेकिन उसने उठाया नहीं
फिर मैने उसे मैसेज किया-
काजल तेरा नंबर मांग रही थी….
फिर उसने 40 बार फोन किया पर मैंने उठाया नहीं।
4-हंसते-हंसते उसने कर दिया मुझे बर्बाद
बंदर क्या जाने अदरक का स्वाद
5– छुट्टी वाले दिन बीवी की निगाह उस ठेकेदार के जैसे लगती है,
जिसका लेबर खाली बैठकर बीड़ी पी रहा हो।
6- इतना मत बोलो कि लोग चुप होने का इंतजार करें,
बल्कि इतना बोलो कि लोग तुम्हें चुप कराने के लिए तुम्हारे पैर पकड़ लें।
7- मोहब्बत में अक्सर यहीं बवाल रहता है,
तुम्हारा फोन कहां बिजी था, यहीं सवाल रहता है।
8- सारे पौधे आक्सीजन देते हैं, लेकिन
भांग का पौधा आक्सीजन देने के साथ ही इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स भी करवाता है।
9- नाम में क्या रखा है साहब,
विश्वजीत नाम का आदमी भी बीवी के आगे हार जाता है।
10- हवा चलती है तो पत्ते टूट जाते हैं,
नया बाबू मिलते ही पुराने छूट जाते हैं।
11- बैंक लूटने के बाद…
डाकू- तुमने मुझे देखा?
क्लर्क- हां,
डाकू ने क्लर्क को गोली मार दी और
एक आदमी से पूछा- तुमने कुछ देखा?
आदमी- नहीं, पर मेरी पत्नी ने देखा है और साथ में कह रही है पुलिस को भी बताएगी।
12-शादी क्या होती है ये समझने के लिए एक वैज्ञानिक ने शादी कर ली…
अब उसकी समझ में नहीं आ रहा कि
विज्ञान क्या होता है….
13- इस दिवाली घर दिये या लाइट से ना सजाएं…
उसकी जगह उन सभी को इनवाइट करें, जो आपसे जलते हैं, कसम से घर जगमगा उठेगा।
14- किसी ने कहा कि पेड़ से हमें ‘शीतल’ ‘छाया’ मिलती है,
3 दिन से बैठा हूं ना ‘शीतल’ मिल रही ना ही ‘छाया’।
15- रोक दो मेरे जनाजे को अब
मुझमे जान आ रही हैं..
आगे से थोडा राईट ले लो
दारु की दूकान आ रही हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




