Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार अधूरा रह गया आसिफ खान का यह सपना, बिग बॉस 20 में...

अधूरा रह गया आसिफ खान का यह सपना, बिग बॉस 20 में बताते हुए भर आईं आंखें

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/08/1200x900/Asif_1788864289648_99ebc067-c0bd-4c59-bc81-0121e088fcef_1788864294466_9fd6bddc-26ff-4a4f-ad24-653d232eab8b_13faa94d-34c2-49a5-abfd-dbede4227378_ecd1f4bf-b785-49c5-8fac-15e62e5c2403.jpg

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ियों में से एक, आसिफ खान ने एक बताया कि कैसे वह अपने नाना के लिए एक ऐसी चीज नहीं कर पाए, जो सिर्फ उनके हाथ में थी।

आसिफ खान बिग बॉस 20 के उन सेलेब्रिटीज में से एक हैं जिनकी एंट्री कापी चर्चा में रही। बिग बॉस का यह सीजन सोशल मीडिया पर इसलिए भी ट्रोल किया जा रहा है, क्योंकि ज्यादातर सेलेब्रिटीज को लोग जानते ही नहीं हैं। अनजाने चेहरों के बीच आसिफ खान और मैरी कॉम जैसी सेलेब्रिटीज ने शो की टीआरपी संभालकर रखी है। बिग बॉस 20 के हालिया एपिसोड में आसिफ खान ने बताया कि कैसे उन्हें इस बात का आज तक मलाल है कि वह अपने नाना को अपनी पहली फिल्म नहीं दिखा सके। आसिफ की यह बताते हुए आंखें नम हो गईं। यह सिर्फ आसिफ के दादाजी की ही नहीं, बल्कि उनकी खुद की भी एक अधूरी ख्वाहिश है, जिसका दुख उन्हें आज तक है।

‘मुझे सबसे आगे वाली सीट चाहिए’

“मेरी पहली फिल्म नहीं आई थी तब की बात है। मेरे नाना को बहुत शौक था, तो वह फोन कर करके बोलते थे कि मैंने मेरे सारे दोस्तों को बोल दिया है तेरी पिक्चर के लिए। मुझे सबसे आगे वाली सीट चाहिए। जब तेरी फिल्म आएगी ना तब मैं देखने जाऊंगा। मैं उनसे कहता था कि नाना पीछे बैठकर फिल्म देखते हैं। सबसे पीछे बैठकर फिल्म देखते हैं। तब वो कहते थे कि नहीं मैं आगे बैठकर देखूंगा। फ्रंट में बैठूंगा मैं, और अपने सारे दोस्तों को लेकर जाऊंगा। मुझे 12-13 टिकट चाहिए।”

‘मेरे लिए कपड़े वाले जूते लेकर आना’

आसिफ ने आगे बताया, “मैं उन्हें हमेशा यही समझाया करता था कि नाना जब मेरी फिल्म आएगी ना, तो जो सबसे वीआईपी लोग होते हैं वो सबसे लास्ट में बैठते हैं। फिर उन्होंने मुझसे कहा कि मेरे लिए कपड़े वाले जूते लेकर आना। उनके पैर में दर्द होता था, तो वह बोले कि मैं वह जूते पहनकर घूमूंगा जब तेरी फिल्म देखने आऊंगा।” इसके आगे आसिफ ने जो कहा उसे सुनकर वहां बैठे बाकी खिलाड़ियों की आंखें नम हो गईं। यहां तक कि आसिफ भी बड़ी मुश्किल से अपने इमोशन्स को कंट्रोल कर पाए।

अधूरा रह गया आसिफ का यह ख्वाब

पंचायत फेम एक्टर ने कहा- मेरी पहली फिल्म आई थी 11 मई को, और उससे करीब 4 महीने पहले इंतकाल हो गया उनका। तो वह मेरी पिक्चर नहीं देख पाए। पहली फिल्म। उसका इतना मलाल रह गया मेरे अंदर कि यार अपना एक काम दिखा देता मैं उन्हें छोटा सा। या आज अगर वो होते और मुझे देख रहे होते इस शो पर..। बता दें कि आसिफ खान की जब बिग बॉस 20 के स्टेज पर एंट्री हुई थी तब भी वह अपनी मां का जिक्र करते हुए इमोशनल हो गए थे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN