Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार बादशाह से तलाक के बाद क्या दोबारा प्यार के लिए तैयार हैं...

बादशाह से तलाक के बाद क्या दोबारा प्यार के लिए तैयार हैं ईशा? बोलीं- अब तो…

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/08/1200x900/ishi_1788875038097_75d4ce63-6bf2-45aa-8e18-ace0854fdf7d_1788875046887_262d6fd2-7dd9-40e7-99a0-c43414e8668d_8eae999b-2d27-4b6f-83ea-df633f51323d_e0a3882b-7af7-44b7-8238-592e27fb2a9f.jpg

बादशाह की एक्स वाइफ ईशा अब बिग बॉस 20 में आ गई हैं। शो में क्या वह दोबारा प्यार को मौका देना चाहेंगे, जानें इस सवाल पर उन्होंने क्या जवाब दिया।

ईशा रिखी बिग बॉस 20 में आ गई हैं। कुछ दिनों पहले ईशा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रही हैं जब बादशाह के साथ तलाक की खबर सामने आई। अब बिग बॉस में जाकर ईशा अपनी अलग पहचान बनाना चाहती हैं। शो में जाने से पहले ईशा ने शो और पर्सनल लाइफ पर बात की। इसके अलावा ईशा से पूछा गया कि क्या वह शो में प्यार के लिए तैयार हैं तो जानें उन्होंने क्या कहा।

अपनी शांति को ना खोएं

ईशा से पहले पूछा गया कि सोशल मीडिया पर अपनी लाइफ को रखने पर क्या उन्हें जज किया जाता है तो इस पर ईशा ने एचटी सिटी से बात करते हुए कहा कि कहते हैं टाइम बदल रहा है। लेकिन ऐसा नहीं है। सब अपनी लाइफ में किसी न किसी चीज से गुजर रहे हैं चाहे लड़का हो या लड़की। कुछ लोग बोल पाते हैं उस पर तो कुछ नहीं। लेकिन मैं प्रेफर करती हूं कि पहले अपनी शांति को प्रोटेक्ट करें। तो अगर कोई चीज आपकी शांति को खराब करता है तो ऐसा कुछ मत करो जिससे आपको हर्ट होगा।

ईशा को नहीं किसी बात का अफसोस

ईशा ने फिर कहा, ‘मुझे किसी चीज का रिग्रेट नहीं हुआ है कभी किसी चीज का जो भी मैंने लाइफ में किया हो। बस कभी समय गलत होता है तो कभी सिचुएशन सही नहीं होती है।’

बिग बॉस में क्या प्यार के लिए तैयार हैं ईशा?

ईशा से फिर पूछा गया कि क्या आप प्यार के लिए तैयार हैं नहीं बिल्कुल नहीं। अब तो वो दरवाजा बंद हो गया है। उस दरवाजे पर अब 10-200 ताले लग गए हैं। ऐसा नहीं है कि मैं प्यार को नहीं मानती और रिस्पेक्ट नहीं करती हूं। बस खुद के लिए तैयार नहीं हूं। दोस्ती मैं शो में रखूंगी, लेकिन प्यार नहीं।

ईशा से फिर पूछा गया कि शो में अक्सर कंटेस्टेंट्स के पास्ट से रिलेटेड लोगों को बुलाया जाता है तो अगर वो आदमी आपकी लाइफ से आता है तो क्या आप उन्हें फेस करने के लिए तैयार हैं शो में? इस पर ईशा ने कहा, ‘मैं इस सवाल को जवाब देने के लिए अभी कम्फर्टेबल नहीं हूं।’

ईशा बोलीं मैं कमजोर नहीं हूं

ईशा ने यह भी कहा, ‘लोग सोचते हैं कि मैं कमजोर इंसान हूं, लेकिन मैं कमजोर नहीं हूं। बस ऐसी सिचुएशन हो जाती है कि आपको कमजोर फील होता है, लेकिन आप होते नहीं हो। मैं स्ट्रॉन्ग गर्ल हूं। मैंने अपनी लाइफ में काफी चीजों को झेला है। मैं 8 साल की थी जब मैंने अपने पिता को खोया। मैं बस चाहती हूं कि बिग बॉस में दर्शकों को ईशा के कई रूप दिखे।’

SOURCE : LIVE HINDUSTAN