Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/05/31/1200x900/Rupali_1780190290060_1780190296359_92c29276-9dff-4996-ac4a-874d72c06d58.jpgअनुपमा सीरियल में लीड रोल प्ले करने वालीं एक्ट्रेस रुपाली गांगुली के घर में बीते कई घंटों से बिजली गुल है और उन्होंने बिजली विभाग और प्रशासन पर गुस्सा निकाला है। एक्ट्रेस ने लिखा कि अगर देश की आर्थिक राजधानी में यह हालत है तो गांव-कस्बों में क्या हाल होगा।
भीषण गर्मी पड़ रही है और ज्यादातर राज्यों में लोगों की हालत खराब है। ऐसे में कई-कई घंटों तक बिजली कटौती किसी बुरे सपने से कम नहीं होती है। आम लोग तो इस दिक्कत से परेशान हैं ही, अनुपमा सीरियल की लीड एक्ट्रेस रुपाली गांगुली भी अपनी हालिया X पोस्ट में यही शिकायत करती नजर आईं। रुपाली गांगुली ने शनिवार की सुबह 5.30 बजे ट्वीट किया कि उनकी बिल्डिंग में बीती रात 11 बजे से बिजली गुल है, उन्होंने सपोर्ट टीम से बात करने की कोशिश की तो एक चैटबॉट से उन्हें जो जानकारी मिली वो पूरी तरह गलत थी।
बिजली कटौती और लचर सिस्टम से परेशान
रुपाली गांगुली ने अपनी X पोस्ट में लिखा, ‘हमारी बिल्डिंग और अन्य दो बिल्डिंग्स में रात 11 बजे से बिजली नहीं है। लाइट आती-जाती रही लेकिन रात के 1 बजे से यह बिलकुल नहीं है। आपका बेकार चैटबॉट बीते 4 घंटे से यही बता रहा है कि अगले 34 घंटे में दिक्कत हल कर दी जाएगी, और अब कह रहा है कि लाइट गई ही नहीं हुई है। और यह हाल मुंबई अदाणी ऑनलाइन का है।” रुपाली गांगुली साफ तौर पर यह समझ पा रही थीं कि अगर देश की आर्थिक राजधानी में यह हाल है तो अन्य जगहों पर लोग कितने परेशान होंगे।
अगर यहां ये हाल है तो छोटे कस्बों में तो…
रुपाली गांगुली ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा- अगर देश की आर्थिक राजधानी में यह हाल है, तो कल्पना करना मुश्किल है कि छोटे कस्बों और गांवों में लोग कितने परेशान हो रहे होंगे। एक्ट्रेस की पोस्ट पर लोगों का रिएक्शन देखने लायक था। एक यूजर ने कमेंट किया- मदद के नाम पर सिर्फ बेवकूफ बनाया जाता है। मालूम हो कि रुपाली गांगुली स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा बीते कई सालों से टीआरपी लिस्ट में टॉप पर बना हुआ है। यह देश का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला टीवी सीरियल माना जाता है।
टीवी की दुनिया में रुपाली गांगुली का सफर
टीवी शो ‘साराभाई वर्सेज साराभाई’ और ‘परवरिश’ का हिस्सा रहीं रुपाली गांगुली ने जब अनुपमा सीरियल से छोटे पर्दे पर कमबैक किया तो दर्शकों के दिलों में उतर गईं। पूरा देश आज उन्हें अनुपमा नाम से ही जानता है। एक्ट्रेस ने एक आम गृहणी के किरदार में घर-घर में अपनी जगह बनाई है। बिग बॉस के हालिया सीजन के विनर रहे गौरव खन्ना भी अनुपमा सीरियल से ही चमके थे। उन्हें बिग बॉस हाउस में सलमान खान ने भी टीवी के सुपरस्टार का टैग दिया था। रुपाली गांगुली के सीरियल में गौरव खन्ना अनुज कपाड़िया (अनुपमा के पति) का किरादर निभाया करते थे।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN






