Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/05/31/1200x900/Swapped_1780199288946_1780199295818_d667b970-1dd3-4da6-9e93-3d69a579ca10.jpgकहानी एक राजसी पक्षी और एक चूहे जैसे दिखने वाले जीव की है, जिनके शरीर एक जादुई पेड़ की वजह से बदल जाते हैं। अब उन्हें एक दूसरे की जिंदगी की चुनौतियों को समझना होगा और उनकी तरह जीना सीखना होगा। साथ ही एक बड़ी चुनौती जंगल को बचाने की भी है।
ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर एक एनिमेटेड फिल्म इन दिनों खूब ट्रेंड कर रही है। कहानी पूरी तरह से काल्पनिक है और आपको पंचतंत्र की कहानियों वाली फीलिंग देती है। इसमें सस्पेंस भी है, ड्रामा भी और थोड़ा सा थ्रिलर का तड़का भी। इसका क्लाइमैक्स आपको एक ऐसी सीख देकर जाता है जो एक खूबसूरत और खुशहाल दुनिया बनाने के लिए बहुत जरूरी है। इस फिल्म को IMDb पर 7.3 रेटिंग मिली है और परिवार के साथ संडे बिताने के लिए यह एक बेस्ट चॉइस हो सकती है। क्यों? चलिए जानते हैं।
क्या है फिल्म ‘स्वैप्ड’ की कहानी?
कहानी एक काल्पनिक जंगल और उसमें रहने वाले काल्पनिक जीवों की है। फिल्म के लीड किरदारों की बात करें तो फिल्म में चूहे जैसा दिखने वाला एक छोटा सा जीव (ऑली) है, जो न सिर्फ बहुत जिज्ञासू है, बल्कि बहुत जुगाड़ू भी है। वहीं इसमें एक छोटी चिड़िया भी है जो बड़बोली है लेकिन दिल की नेक है। दोनों ही अपने परिवारों से बहुत प्यार करते हैं। हालांकि पक्षियों के इस समुदाय और चूहे जैसे दिखने वाले इस जीव के समुदाय में बहुत दुश्मनी है। दोनों एक दूसरे को पसंद नहीं करते हैं, जिसके पीछे कई ठोस वजहें हैं।
क्या परिवार और जंगल को बचा पाएगा ऑली?
कहानी में ट्विस्ट तब आता है ऑली नाम का यह छोटा सा चूहे जैसा जीव नेकी के चक्कर में बड़ी गलती कर देता है। उसके पूरे परिवार और समाज के लिए भुखमरी की नौबत आ जाती है। कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब ऑली अपने परिवार की मुश्किल हल करने निकलता है और फिर एक जादुई पेड़ की वजह से ऑली की आत्मा उस पक्षी में चली जाती है और पक्षी ऑली वाले रूप में आ जाता है। दोनों एक दूसरे की जिंदगी और इसकी चुनौतियों के बारे मे सीखते-समझते हैं। अब दोनों का मिशन है अपने शरीर में वापस लौटना। इस दौरान उन्हें कई सारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है और वह एक बड़े रहस्य से भी पर्दा उठाते हैं। फिल्म का क्लाइमैक्स बहुत शानदार है और बहुत अनप्रेडिक्टेबल लगता है।
फिल्म में क्यों आता है इंडियन फील?
नेथन ग्रेनो के निर्देशन में बनी इस फिल्म का म्यूजिक सिद्धार्थ खोसला ने दिया है, जो आपको बीच-बीच में कई बार भारतीय फील देता है। फिल्म के विजुअल्स और इसकी एनिमेशन क्वालिटी कमाल की है। अगर परिवार के साथ कुछ ऐसा देखना चाहते हैं जिसमें फूहड़ता ना हो, मजा आए और कुछ सीखने को भी मिले। तो ‘स्वैप्ड’ आपके लिए बेस्ट चॉइस होगी।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN






