Home मनोरंजन समाचार अनुष्का शर्मा की शॉर्ट ड्रेस कैसे हो गई लंबी, शिखर धवन की...

अनुष्का शर्मा की शॉर्ट ड्रेस कैसे हो गई लंबी, शिखर धवन की वाइफ ने खोला राज

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/07/02/1200x900/anushka_sharma_dress_1782975481888_1782975482096_4c309664-efc0-4ce7-bc50-533810a92390.jpg

अनुष्का शर्मा की मिनी ड्रेस लॉर्ड्स मैदान में लंबी कैसे हो गई, अब यह राज खुल चुका है। शिखर धवन की वाइफ सोफी भी उनके साथ थीं, उन्होंने इंस्टा कमेंट सेक्शन में जवाब दिया है।

अनुष्का शर्मा की रीसेंट वायरल तस्वीरों ने नेटिजन्स का सिर घुमा रखा है। ये फोटोज आईसीसी विमिन्स टी20 वर्ल्ड कप की हैं। जो कि भारतीय और ऑस्ट्रेलियाई महिलाओं के बीच लंदन के लॉर्ड्स स्टेडियम में खेला गया था। अनुष्का यहां विराट कोहली के साथ खूबसूरत सी मिनी ड्रेस पहनकर पहुंची थीं। यह ड्रेस सारी फोटोज में छोटी दिख रही है लेकिन आईसीसी के पेज पर अनुष्का की ड्रेस लंबी है। लोग हैरान हो रहे हैं कि ऐसा कैसे हो गया। अब शिखर धवन की वाइफ सोफी धवन ने इस गुत्थी को सुलझा दिया है।

कैसे हुई ड्रेस लंबी

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की लॉर्ड्स मैदान से कई तस्वीरें वायरल हैं। कुछ फोटोज में अनुष्का विराट के साथ मैच का मजा ले रही हैं। एक में सोफी धवन के साथ हैं। इन सबमें उन्होंने आइस ब्लू कलर की शॉर्ट ड्रेस पहनी है। वहीं रवि शास्त्री, शिखर धवन के साथ एक फोटो है जिसमें उनकी यही ड्रेस लंबी हो गई। ये फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए और लोग दिमाग चलाते रहे कि आखिर ऐसा कैसे हुआ।

वायरल हुआ सोफी का जवाब

शिखर धवन की पत्नी सोफी ने भी ये तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थीं। साथ में लिखा था कि ये उनका बिटरस्वीट एक्सपीरियंस था। उन्होंने पहली बारलॉर्ड्स में गेम देखा। सोफी ने वहां के माहौल की तारीफ की। इनमें एक फोटो में अनुष्का सोफी केसाथ हैं,उनकी ड्रेस शॉर्ट दिख रही है। इसके बाद वाली फोटो में लंबी दिख रही है। उनसे किसी ने अनुष्का के कपड़ों पर सवाल कर ही दिया। सोफी ने बताया है कि ऐसा कैसे हुआ और अब यह जवाब भी वायरल है।

क्या था मामला

सोफी ने जो फोटोज पोस्ट की हैं, उस पर किसी ने पूछा है, ऐसा कैसे हुआ कि अनुष्का एक फोटो में छोटी ड्रेस पहने है और दूसरी में बड़ी? इस पर सोफी जवाब देती हैं, फोटो आईसीसी पेज से ली गई हैं पोर्ट्रेट साइज को फिट करने के लिए इसको लंबा कर दिया गया है। इस पर कई सारे कमेंट्स हैं। एक ने लिखा है कि अच्छा किया बता दिया, मैं मर रही थी सच जानने के लिए।

विराट-अनुष्का ने दिए कपल गोल

लॉर्ड्स में हुए इस क्रिकेट से विराट और अनुष्का की लवी-डवी तस्वीरें भी वायरल हैं। एक ने ट्वीट किया है, दशक बीत गया लेकिन विराट और अनुष्का के बीच प्यार बढ़ता जा रहा है। दोनों अपनी दुनिया में खुश रहते हैं। कई लोगों ने दोनों की जोड़ी की तारीफ की है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN