Home मनोरंजन समाचार बिग बॉस फेम एक्ट्रेस के लिए आफत बनी मुंबई की बारिश, करोड़ों...

बिग बॉस फेम एक्ट्रेस के लिए आफत बनी मुंबई की बारिश, करोड़ों के घर में घुसा पानी, सफाई में जुटा परिवार

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/07/02/1200x900/Ashnoor_Kaur_in_BB19_1762084902623_1762084911465_1782985048403_3ff4a3e1-84d4-4bf9-a66e-d982d3886c11.jpg

एक तरफ जहां मुंबई में बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है। वहीं, दूसरी तरफ ये कई लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। बारिश से आम लोग भी स्टार्स भी प्रभावित हो रहे हैं। ऐसे में टीवी की एक जानी मानी एक्ट्रेस का घर पानी-पानी हो गया है।  

बारिश के मौसम का हर कोई बेसब्री से इंतजार करता है। वहीं, अगर मुंबई के बारिश की बात की जाए तो यहां पर इसका एक अलग ही रूप देखने को मिला है। एक तरफ जहां मुंबई में बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है। वहीं, दूसरी तरफ ये कई लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। बारिश से आम लोग भी स्टार्स भी प्रभावित हो रहे हैं। ऐसे में टीवी की एक जानी मानी एक्ट्रेस का घर पानी-पानी हो गया है। बारिश का पूरा पानी उनके घर के अंदर घुस गया है। वहीं, उनका पूरा परिवार घर से पानी बाहर निकालने में जुटा है। एक्ट्रेस ने अपने घर का वीडियो शेयर किया है।

घर की बालकनी और लिविंग एरिया में भरा पानी

हम बात कर रहे हैं, बिग बॉस फेमस अशनूर कौर की। दरअसल, अशनूर कौर के घर में बारिश का पानी भर गया है। अशनूर ने अपने घर में भरे हुए बारिश के पानी की झलक इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए फैंस को दिखाई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में अशनूर कौर के घर की बालकनी और लिविंग एरिया में पानी भरा हुआ दिख रहा है, जिसे उनके घरवाले और हाउस हेल्प साफ करते हुए नजर आ रहे हैं। अशनूर के घर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

घर का हुआ बुरा हाल

अशनूर कौर के शेयर किए गए इंस्टाग्राम वीडियो में आप देख सकते हैं कि उनकी बालकनी के पास फर्श पर पानी फैला और लिविंग एरिया में घुसता हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं उनका कालीन (कारपेट) लपेटा बुरी तरह से पानी में भीगा नजर आ रहा है। साथ ही एक साइड में उनका पेट डॉग अपने सोफे प बैठा है, लेकिन वो भी बारिश के पानी में भीगा नजर आ रहा है। इस वीडियो में भले ही अशनूर हंसते-मुस्कुराते हुए वीडियो बना रही हैं, लेकिन हकीकत में उनके घर में काफी नुकसान हुआ है।

कई स्टार्स उठा रहे बारिश का मजा

बात दें कि एक तरफ जहां अरशनूर कौर के लिए बारिश का पानी मुसबीत बना है। वहीं, कई स्टार्स इसका पूरा आनंद उठा रहे हैं। ‘दीया और बाती हम’ फेम दीपिका सिंह ने डांस करते हुए वीडियो शेयर किया। वहीं, एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने भी अपनी बालकनी में बरिश में भीगते हुए बारिश के पानी का पूरा मजा लिया। वीडियो में भगते हुए नजर आईं। ऐसे कई और स्टार्स के वीडियो सामने आ रहे हैं। वहीं, फैंस ने भी इस पर चिंता जताई है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN