Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार अपूर्वा मखीजा सबके सामने हुईं बॉयफ्रेंड संग रोमांटिक, लिप किस का वीडियो...

अपूर्वा मखीजा सबके सामने हुईं बॉयफ्रेंड संग रोमांटिक, लिप किस का वीडियो हुआ वायरल

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/08/1200x900/apj_1788885800293_e71baea6-e13f-4860-86e3-574312320346_1788885809728_e0e8f704-cb53-4de4-9fab-8583f1179c45_915ed2dc-459d-4d87-ac9b-15de52c074ac_c8101771-13e9-4872-929e-410e9da4bdb5.jpg

रेबेल किड से पॉपुलर अपूर्वा मखीजा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बवाल मचा रहा है। इस वीडियो में वह अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग रोमांटिक होती नजर आ रही हैं।

अपूर्वा मखीजा रेबेल किड से पॉपुलर एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस बार वह अपने किसी स्टेटमेंट को लेकर नहीं बल्कि किस वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। अपूर्वा जो कुछ समय पहले ही न्यू यॉर्क शिफ्ट हुई हैं। उनका अब अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड अमिन जैज के साथ किस वीडियो वायरल हो रहा है।

अपूर्वा का वायरल किस वीडियो

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक कथित वीडियो वायरल हो रहा है अपूर्वा का। इसमें वह डीजे अमिन के साथ नजर आ रही हैं। दोनों पहले साथ में एंजॉय करते दिखते हैं और फिर दोनों किस करते हैं। लेकिन फिर अपूर्वा तुरंत हट जाती हैं और फिर इधर-उधर देखती हैं और फिर दोबारा किस करती हैं।

लोगों के रिएक्शन इस वीडियो पर

सोशल मीडिया पर वीडियो पर खूब रिएक्शन आ रहे हैं। एक ने कमेंट किया, अरे ये तो रेबल किड हैं। वहीं एक ने लिखा कि उन्हें जो करना है करने दो, उनकी लाइफ है।

वैसे भले ही अपूर्वा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ज्यादा बोलती नहीं हैं, लेकिन काफी समय से अमिन के साख उनका नाम जोड़ा जा रहा है। उनके हाल ही के टर्की व्लॉग में अमिन दिखे थे जो उन्हें खाना खिलाते हुए नजर आते हैं।

न्यू यॉर्क क्यों शिफ्ट हुईं अपूर्वा

बता दें कि कुछ दिनों पहले अपूर्वा ने बताया था कि वह भारत से अब न्यू यॉर्क शिफ्ट हो गई हैं। अपूर्वा ने कहा था कि कंटेंट क्रिएटर होने की जरूरतें सिर्फ कंटेंट बनाने से कही ज्यादा है। अपूर्वा ने कहा था, मैं यूएस शिफ्ट हो रही हूं ताकि मैं लगातार प्रेशर से दूर हो पाऊं और खुद को दोबारा रीइन्वेंट कर पाऊं।

अपूर्वा ने एमबीए करने के बाद एंटरप्रेन्योरशिप करने का प्लान बनाया था। लेकिन इस बीच वह कुछ फिल्मों और वेब सीरीज में नजर आईं। लेकिन बॉलीवुड उनका करियर प्लान नहीं था। अपूर्वा का प्लान है कि वह भारत लौटकर डी2सी बिजनेस लॉन्च करेंगी।

अपना बिजनेस करना चाहती हैं अपूर्वा शुरू

वह बोली थीं, ‘पिछले कुछ सालों से मैं दूसरे बिजनेस के प्रोडक्ट्स बेच रही हूं अपने कंटेंट के जरिए। लेकिन बिजनेस बनाने का एक बड़ा पार्ट है जो मैं समझ नहीं पाती थी जैसे ऑप्रेशन्स और सप्लाई चेन।’

अपूर्वा ने कहा था कि वह बिजनेस की इन चीजों को सीखना चाहती हैं जैसे ऑप्रेशन्स, सप्लाई चेन। वह बोली थीं, मैं हर चीज को सिखना चाहती हूं ताकि बिजनेस कर सकूं।

अब फैंस को अपूर्वा के रिलेशनशिप को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार है।

इंडियाज गॉट लेटेंट कॉन्ट्रोवर्सी पर बोली थीं अपूर्वा

बता दें कि अपूर्वा इंडियाज गॉट लेटेंट के पहले सीजन के दौरान कॉन्ट्रोवर्सी में फंस गई थीं समय रैना के साथ। हालांकि अपूर्वा ने इस कॉन्ट्रोवर्सी पर कहा था कि वह अपने द्वारा लिए गए फैसलों पर अफसोस नहीं करती हैं।

गलतियों से सीखती हैं अपूर्वा

वह बोली थीं, ‘मेरे बिना सोचे-समझे काम करने की आदत की वजह से मुझे कभी-कभी नुकसान भी उठाना पड़ा है। लेकिन मैं कभी पीछे जाकर उन चीजों को हटाने का नहीं सोचती हूं क्योंकि उन गलतियों के बिना मैं वो इंसान नहीं बन पाती जो मैं आज हूं।’

SOURCE : LIVE HINDUSTAN