Home rss business hindi 18 सितंबर को खुल सकता है NSE IPO, इस तारीख को हो...

18 सितंबर को खुल सकता है NSE IPO, इस तारीख को हो सकती है शेयर लिस्टिंग

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

NSE IPO: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का करीब 30,000 करोड़ रुपये का आईपीओ दांव लगाने के लिए 18 सितंबर को खुल सकता है और इसके शेयर 25 सितंबर को बाजार में लिस्ट हो सकते हैं। सूत्रों ने मंगलवार को यह बताया है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के आईपीओ के लिए प्राइस बैंड का ऐलान 15 सितंबर को किया जा सकता है। वहीं, एंकर बुक 17 सितंबर को खुलेगी।

दांव लगाने के लिए इन तारीखों को खुला रह सकता है IPO
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 18 सितंबर, 21 सितंबर और 22 सितंबर को खुला रह सकता है। फिलहाल, आईपीओ के खुलने और शेयरों की लिस्टिंग को लेकर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की तरफ से कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया गया है।

हुंडई मोटर इंडिया के आईपीओ को छोड़ देगा पीछे
पब्लिक इश्यू के जरिए नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) करीब 30,000 करोड़ रुपये जुटा सकता है। यह हुंडई मोटर इंडिया के 27,870 करोड़ रुपये के आईपीओ को पीछे छोड़ देगा। हुंडई मोटर इंडिया का आईपीओ साल 2024 में आया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के आईपीओ में 148.9 मिलियन तक इक्विटी शेयरों का ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा। यह NSE की पेड-अप इक्विटी कैपिटल का करीब 6 पर्सेंट होगा। सूत्रों ने बताया है कि पब्लिक इश्यू में शेयरों का कोई फ्रेश इश्यू नहीं होगा। यानी, इस आईपीओ से एक्सचेंज को कोई पैसा नहीं मिलेगा। सूत्रों ने बताया कि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के आईपीओ की प्रस्तावित टाइमटाइन इस तरह फिक्स्ड की गई है ताकि 26 सितंबर को शुरू होने वाले 16 दिन के पितृ पक्ष से पहले एनएसई के शेयर बाजार में लिस्ट हो जाएं। ट्रेडिंग एक्टिविटी के हिसाब से नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) देश का सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज है और यह बेंचमार्क निफ्टी 50 इंडेक्स को ऑपरेट करता है। ट्रेड होने वाले कॉन्ट्रैक्ट्स की संख्या के मामले में यह दुनिया का सबसे एक्टिव डेरिवेटिव्स एक्सचेंज है।

बैंक ऑफ बड़ौदा बेच सकता है एक्सचेंज में अपनी 35% तक हिस्सेदारी
बैंक ऑफ बड़ौदा, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के आईपीओ में ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए एक्सचेंज में अपनी शेयरहोल्डिंग का 35 पर्सेंट हिस्सा बेच सकता है। बैंक ऑफ बड़ौदा 76.90 लाख इक्विटी शेयर बेच सकता है। डिस्क्लोजर के मुताबिक, बैंक ऑफ बड़ौदा को वित्त वर्ष 2026 के लिए नेशनल स्टॉक एक्सचेंज से 76.90 करोड़ रुपये का डिविडेंड मिला था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) को पिछले हफ्ते ही आईपीओ के लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी से मंजूरी मिली है।

(मिंट के इनपुट के साथ)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN