Source :- LIVE HINDUSTAN
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को डॉक्टरों ने पूरी तरह से फिट करार दिया है। वार्षिक परीक्षण में ट्रंप का दिल उनकी वास्तविक उम्र से करीब 14 साल छोटा और स्वस्थ घोषित किया गया। इसके अलावा उनके फेंफड़े और तंत्रिका तंत्र भी मजबूत हालात में है।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की वार्षिक मेडीकल रिपोर्ट सामने आ गई है। वाइट हाउस द्वारा जारी की गई इस चार पेज की रिपोर्ट में अगले महीने 80 वर्ष के होने वाले राष्ट्रपति ट्रंप को पूरी तरह से स्वस्थ्य बताया गया है। इतना ही नहीं रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप का दिल उनकी वास्तविक उम्र से करीब 14 साल जवान है। इसके साथ ही उनके फेंफड़े और तंत्रिका तंत्र भी पूरी तरह से मजबूत हैं। हालांकि, 80 वर्ष के ट्रंप को वजन कम करने की सलाह दी गई है।
अमेरिकी नेवी कैप्टन सीन बारबाबेला के मुताबिक, राष्ट्रपति ट्रंप की शारीरिक हालात पूरी तरह से मजबूत है और पर अमेरिका का नेतृत्व संभालने के लिए स्वस्थ हैं। उन्होंने ट्रंप के बढ़ते वजन और हाथ के नीले निशाना (जिसने लोगों का ध्यान खींचा था) का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वह सामान्य था। हालांकि, राष्ट्रपति को वजन कम करने की सलाह दी गई है। वर्तमान में उनका वजन करीब 108 किलोग्राम है, जो कि 2025 में हुई जांच से 6.3 किलो ज्यादा है। वह अपने कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने की दवाई ले रहे हैं।
उम्र से 14 साल जवान है ट्रंप का दिल
बारबेला ने बताया कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का दिल उनकी शारीरिक उम्र से करीब 14 साल जवान है। उनका दिल एक मिनट में करीब 73 बार धड़क रहा था। लगातार भागदौड़ और राजनीतिक जीवन के बीच दिल का सामान्य रहना एक अच्छा संकेत है।आपको बता दें, मंगलवार को ट्रंप की संपूर्ण शारीरिक जांच हुई थी। इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया साइट ट्रुथ सोशल पर इसकी जानकारी देते हुए बताया था कि सब कुछ पूरी तरह से स्वस्थ है।
हाथ में नीले निशान का क्या राज?
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का स्वास्थ्य पिछले कई दिनों से लोगों की निगाहों पर है। सबसे ज्यादा उनके हाथ पर पड़ने वाले नीले निशाना को लेकर। अब इस मुद्दे पर नई मेडीकल रिपोर्ट में बात की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप के हाथों पर नीला निशान, उनके द्वारा बार-बार हाथ मिलाने की वजह से है। इसे एस्पिरिन थेरेपी का एक सामान्य और हानिरहित दुष्प्रभाव बताया गया है। पिछले साल व्हाइट हाउस ने बताया था कि ट्रंप ‘क्रोनिक वीनस इनसफिशिएंसी’ से पीड़ित हैं, जिससे उनके पैरों में खून जमा हो जाता है। उनकी हालिया जांच रिपोर्ट में पैरों के निचले हिस्से में हल्की सूजन का जिक्र है, लेकिन साथ ही कहा गया है कि पिछले साल के मुकाबले उनकी स्थिति में सुधार हुआ है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN







