Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार अमिताभ बच्चन ने रणबीर कपूर से कहा, मैंने कभी अभिषेक से ये...

अमिताभ बच्चन ने रणबीर कपूर से कहा, मैंने कभी अभिषेक से ये नहीं कहा कि उन्होंने…

8
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/30/1200x900/Warm_Bollywood_Talk_Show_Duo_1793361968590_F01b_1793361973742_I9wM_7a53c92b-7edc-40c6-9f71-092e183ff4ec_YGW0.png

रणबीर कपूर ने अमिताभ बच्चन को बताया कि जब भी उनके पिता (ऋषि कपूर) को उनकी कोई बात पसंद नहीं आती थी तो वे उनकी मां (नीतू कपूर) के जरिए उनसे बताते थे।

रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में वह साई पल्लवी और रवि दुबे के साथ टीवी के लोकप्रिय क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ के सेट पर पहुंचे। इस दौरान रणबीर ने शो के होस्ट अमिताभ बच्चन से पूछा, “मैं अभिषेक के साथ बड़ा हुआ हूं। जब भी आपको अभिषेक के बारे में कुछ अच्छा या बुरा लगता था, तो क्या आप सीधे उससे बात करते थे या जया जी के जरिए अपनी बात पहुंचाते थे? क्योंकि मेरे पिता मेरी मां के जरिए बात करते थे। आपका तरीका क्या था?”

अमिताभ बोले- ‘मैंने कभी अभिषेक की आलोचना नहीं की’

रणबीर के सवाल का जवाब देते हुए अमिताभ बच्चन ने कहा, “बाहर पहले से ही लाखों लोग आलोचना करने के लिए बैठे हैं। घर में एक और आलोचक का होना ठीक नहीं लगता। मैंने कभी अभिषेक की आलोचना नहीं की, बस उसे आशीर्वाद दिया। मैंने हमेशा उससे कहा कि अगर कोई फिल्म नहीं चली तो कोई बात नहीं, तुम और फिल्में करोगे और तुम्हें आगे भी काम मिलता रहेगा।”

उन्होंने आगे कहा, “मैंने उससे बात की और हमेशा आशीर्वाद दिया, लेकिन कभी उसकी आलोचना नहीं की। अभिषेक जैसे लोगों को लगता है कि उनकी आलोचना होनी चाहिए, क्योंकि इससे उन्हें समझने में मदद मिलती है कि वे क्या सही या गलत कर रहे हैं। इससे अपनी गलतियों को सुधारने का मौका भी मिलता है। हालांकि, मैंने कभी उससे यह नहीं कहा कि उसने कुछ गलत किया है।”

‘उस दौर में पिता और बेटे के रिश्ते में अक्सर थोड़ी दूरी होती थी’ – रणबीर कपूर

अमिताभ की बात सुनने के बाद रणबीर कपूर ने उनकी तारीफ की और अभिषेक से जुड़ा एक पुराना किस्सा साझा किया। उन्होंने कहा, “अभिषेक हमेशा मुझे बताते थे कि जब वे स्विट्जरलैंड में पढ़ाई कर रहे थे, तब आप काम में बहुत व्यस्त रहते थे। लेकिन जब भी उनका कोई फंक्शन या कोई अहम दिन होता था, आप वहां पहुंच जाते थे। इसके बाद दो घंटे बाद ही स्टूडियो वापस जाने के लिए फ्लाइट पकड़ लेते थे।”

रणबीर ने आगे कहा, “मुझे लगता है कि आपने उस समय बहुत सच्ची कोशिशें की थीं। उस दौर में पिता और बेटे के रिश्ते में अक्सर थोड़ी दूरी होती थी, लेकिन अभिषेक हमेशा बताते थे कि उनके पिता उनके जीवन के हर अहम पल के लिए समय निकाल लेते थे, फिर चाहे वे कितने ही व्यस्त क्यों न हों।”

‘रामायण’ के बारे में

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘रामायण’ एक पौराणिक महाकाव्य फिल्म है, जिसे दो भागों में रिलीज किया जाएगा। फिल्म को नमित मल्होत्रा प्रोड्यूस कर रहे हैं, जबकि अभिनेता यश भी इससे जुड़े हुए हैं। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में नजर आएंगे।

इनके अलावा अनुपम खेर, काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय, कुणाल कपूर, आदिनाथ कोठारे, अरुण गोविल, इंदिरा कृष्णन और लारा दत्ता भी अहम किरदार निभाते दिखाई देंगे। फिल्म का पहला भाग 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाला है, जबकि दूसरा भाग दिवाली 2027 में रिलीज किया जाएगा। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN