Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार ‘वो चाकू लेकर आया’, कनिका ने रिलेशनशिप में झेली हिंसा, कहा- मुझे...

‘वो चाकू लेकर आया’, कनिका ने रिलेशनशिप में झेली हिंसा, कहा- मुझे थप्पड़ मारा, खून निकला…

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/30/1200x900/kanika_maan_relationship_1793381729657_Vvaw_1793381734441_UNQo_00129fcb-4f61-474f-9ef8-743f263464a4_qdY9.png

Bigg Boss 30 October Episode: बिग बॉस 20 के आज के एपिसोड में कनिका मान अपने पहले रिलेशनशिप के बारे में बात करती नजर आईं। उन्होंने बताया कि उनका पहला रिलेशनशिप काफी अब्यूजिव था। 

बिग बॉस 20 के आज के एपिसोड में काजी तौकीर, मनीष गोयल, आसिफ खान और गुल्लू साथ में बैठकर एक दूसरे से बातें कर रहे थे। इस दौरान कनिका मान ने अपनी पहली रिलेशनशिप के बारे में बात की। उन्होंन बताया कि उस लड़के ने उन्हें कॉलेज के दूसरे लोगों के सामने थप्पड़ मार दिया था। इसी के साथ कनिका ने ये भी बताया कि वो उस रिलेशनशिप से कैसे निकलीं।

कॉलेज में बॉयफ्रेंड ने कनिका को मार दिया था थप्पड़

जब कनिका, मनीष, काजी, आसिफ और गुल्लू साथ बैठे थे तब काजी तौकीर ने कहा कि चलो कुछ शेयर करते हैं, कॉलेज की मोहब्बत के बारे में बताते हैं। काजी के सवाल के बाद ही कनिका ने अपने रिलेशनशिप के बारे में बताना शुरू किया। उन्होंने बताया कि एक बार वो कॉलेज में स्ट्रैप वाला सूट पहनकर चली गई थीं। इस बात पर उनके बॉयफ्रेंड ने उन्हें थप्पड़ मार दिया था।

12वीं तक कनिका का नहीं था कोई बॉयफ्रेंड

कनिका ने कहा, “12वीं तक मेरा कोई बॉयफ्रेंड नहीं था। फिर मैं कॉलेज के लिए गई चंडीगढ़। वहां, मुझे लगी हवा, स्वतंत्रता। फिर मैंने देखा कि हॉस्टल में सब लड़कियां रात-रातभर फोन पर लगी रहती थीं। मुझे किसी की जरूरत नहीं लग रही थी, लेकिन दूसरों को देख मुझे भी लगा कि अपना भी हो सकता है। तो फेसबुक चलाया। अकाउंट बनाया, जो पहला लड़का…जिसने भी थोड़ा भाव दिया, वो बॉयफ्रेंड बन गया।”

कनिका को इस बात के लिए बॉयफ्रेंड ने मारा था थप्पड़

कनिका ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, “वो ऐसा साइको टकराया…क्योंकि कुछ सोचा ही नहीं, जो पहला मिला उससे बातें कर लीं। वो अब्यूजिव बंदा था। वो बिना बताए मेरी क्लास में आ जाता था। फिर उसने किस बात पर चटाका मारा। क्योंकि मैंने स्ट्रैप वाला सूट पहना था। उसने मुझे कॉरीडोर में सब बच्चों के सामने मारा थप्पड़। मैंने यहां (कान के ऊपरी हिस्से में) नई-नई पीयरसिंग कराई थी, खून आ गया था। फिर उसने मेरे हाथ से फोन लिया, फोन पटक कर जमीन पर मारा। क्योंकि उसको गुस्सा था। हॉस्टल के कमरे की चाभी उठाकर फेंक दी।”

कनिका ने बताया कि वो उनसे कहने लगा कि चल मेरे साथ, नहीं तो तेरे पापा को बताऊंगा। उसने कनिका के पिता को फोन कर भी दिया था। लेकिन उनके पिता ने फोन उठाया नहीं। कनिका कहती हैं कि काश उनके पिता फोन उठा लेते तो उनका उसी दिन उस लड़के से पीछा छूट जाता।

कनिका को करने लगा था ब्लैकमेल

उन्होंने कहा कि वो उन्हें ब्लैकमेल करने लगा था। कनिका की कहानी सुनकर मनीष ने उनसे सवाल पूछा कि उनका आखिर उस लड़के से पीछा छूटा कैसे? इस पर कनिका कहती हैं, “अब लड़को को कानून की थोड़ी समझ आ गई थी। 8-9 महीने कानून की पढ़ाई कर ली है। तो उसने आखिरी जो हरकत की, जिस पर हमारा खत्म हुआ…उसने हॉस्टल से लेकर डिपार्टमेंट तक मेरा पीछा किया। जब मैं अंदर जा रही थी तो उसने मेरा हाथ पकड़कर खींचा। ठंड का टाइम था, उसने हुडी पहनी हुई थी, उसमें चाकू था। उसने चाकू निकाला और अपने हाथ में गहरे घाव करना शुरू किया। और जिस तरह से उसका व्यवहार रहा था, मुझे डर था कि वो मुझे भी मार सकता था। इतने में एक लड़का (अर्जुन) वहां से गुजर रहा था, तो मैंने कहा अर्जुन पुलिस बुला। उसने सच में पुलिस बुला ली। उसने मेरे बाल-वाल भी खींचे थे कि सिंदूर लगाऊंगा खून से। दो मिनट में पुलिस वहां आ गई। वो घबरा गया। तो मुझे हिम्मत मिली कि ये भी किसी चीज से डर रहा है। तो मैंने सब बोल दिया पुलिस को।”

कनिका ने बताया कि पुलिसवाले उस लड़के को उठाकर लेकर गए। वो दो-तीन दिन जेल में रहा। उसके पूरे परिवार और रिश्तेदारों के फोन आ रहे थे कि शिकायत वापस ले। कनिका ने बताया कि लड़के का परिवार उन्हें धमकियां दे रहा था।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN