Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/23/1200x900/sskr_1790173202581_fTZh_1790173210512_reDw_0653c2ca-5f31-4ecb-a364-154eae22c8e8_e57B.jpgशाहरुख खान के फैंस के लिए एक बड़ी गुडन्यूज आई है। किंग खान अब भारत के सबसे अमीर एक्टर बन गए हैं। जानें किंग खान की नेटवर्थ कितनी है और किन एक्टर्स को पछाड़ा।
बॉलीवुड स्टार्स ना सिर्फ फिल्मों के जरिए बल्कि विज्ञापन और साइड बिजनेस के साथ खूब पैसे कमाते हैं। अब हुरुन इंडिया 2026 की सबसे अमीर सेलेब की लिस्ट आ गई है और पिछले साल की तरह शाहरुख खान इस लिस्ट में नंबर 1 पर आए हैं। शाहरुख सबसे अमीर इंडियन एक्टर बन गए हैं। हालांकि शाहरुख की नेटवर्थ में पिछले साल के मुताबिक थोड़ी गिरावट आई है।
शाहरुख की नेटवर्थ
द हुरुन की लिस्ट के मुताबिक शाहरुख की नेटवर्थ 10 हजार करोड़ है। इसमें उनकी फिल्मों की कमाई के साथ बिजनेस, रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और नाइट राइडर्स स्पोर्ट्स भी शामिल है। वहीं पिछले साल शाहरुख की लिस्ट 12,490 थी।
अमिताभ और सलमान का जानें क्या है नंबर
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर अमिताभ बच्चन हैं जिनकी नेटवर्थ 4 हजार करोड़ है। सलमान खान फिर तीसरे नंबर पर हैं 3 हजार करोड़ के साथ। वहीं चौथे नंबर पर 2500 करोड़ के साथ ऋतिक रोशन हैं।
सलमान की हुई है एंट्री
बता दें कि इस साल की लिस्ट में सलमान की एंट्री हुई है। पिछले साल वह इस लिस्ट में नहीं थे। ऋतिक जिनकी नेटवर्थ पिछले साल 2160 करोड़ थी, उनकी अब 2500 करोड़ हो गई है। ऐसा कहा जाता है कि उनके एचआरएक्स ब्रांड की वजह से उन्हें फायदा हुआ है।
जूही चावला और करण इस लिस्ट से बाहर
वहीं जूही चावला और करण जौहर जो पिछले साल इस लिस्ट में थे वो अब इस साल लिस्ट में नहीं हैं। जूही की नेटवर्थ पिछले साल 7790 थी और करण की 1880 करोड़।
रामायण के प्रोड्यूसर के पिता भी शामिल
स्टार्स के अलावा रामायण फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा के पिता नरेश मल्होत्रा भी इस लिस्ट में शामिल हुए हैं। उनकी नेटवर्थ 16000 करोड़ है।
शाहरुख की लास्ट रिलीज फिल्में
शाहरुख के बारे में बता दें कि लास्ट उनकी फिल्म डंकी रिलीज हुई थी। डंकी 2023 में रिलीज हुई थी। उसी साल उनकी 3 फिल्में रिलीज हुई थीं पठान, जवान और डंकी।
शाहरुख की अपकमिंग फिल्म
शाहरुख की अपकमिंग फिल्म की बात करें तो वह अब किंग में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म को सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में शाहरुख के साथ सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन हैं। फिल्म इसी साल 24 दिसंबर को रिलीज होगी।
किंग होगी काफी खास
अब हाल ही में शाहरुख से फैंस ने सोशल मीडिया पर बात की और इस दौरान एक फैन ने उनसे पूछा कि वह फिल्म में क्या दिखाने वाले हैं। शाहरुख बोलते हैं कि एक चीज नहीं बल्कि पूरी फिल्म सबके लिए काफी खास होगा। उन्होंने आगे कहा, सब कुछ किंग है। काफी मेहनत की है सबको एंटरटेन करने के लिए। एक्शन, गानें और जाहिर सी बात है बाल भी।
वीएफएक्स पर भी खुद दे रहे ध्यान
शाहरुख ने यह भी बताया कि वह वीएफएक्स प्रोसेस में भी क्लोजली इन्वॉल्व हैं। मुझे लगता है वो मुझे बैन कर देंगे देर रात ऑफिस आने से।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




