Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार रेखा संग अपने विवादित Kissing सीन पर बोले बिस्वजीत; ‘आज के बेड...

रेखा संग अपने विवादित Kissing सीन पर बोले बिस्वजीत; ‘आज के बेड सीन्स देख…’

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/23/1200x900/rekha_biswajit_23_09_1790173160496_HiYW_1790173164094_SdL0_179c4d27-ee65-47e9-ba18-07809d7897f3_O3Ay.png

एक्टर बिस्वजीत चटर्जी ने रेखा संग अपने विवादित किसिंग सीन को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि वो कोई बात ही नहीं था। आज के समय में किसिंग सीन तो कुछ भी नहीं है। अब तो बेडरूम सीन्स होते हैं जिन्हें देखकर मैं हैरान रह जाता हूं।

बॉलीवुड की सदाबहार एक्ट्रेस रेखा और डायरेक्टर और एक्टर बिस्वजीत चटर्जी की साल 1979 में एक फिल्म आई थी जिसका नाम था दो शिकारी। इस फिल्म के एक विवादित किसिंग सीन की आज भी चर्चा होती है। अब इस विवादित किसिंग सीन के बारे में एक्टर बिश्वजीत ने खुद बात की है। उन्होंने कहा कि वो कुछ था ही नहीं। इस दौरान उन्होंने रणबीर कपूर की एनिमल का जिक्र भी किया।

वो किसिंग सीन जिसके बाद परेशान हो गई थीं रेखा

रेखा और बिश्वजीत के बीच हुए इस किसिंग सीन को लेकर कहा जाता है कि एक्टर ने शूटिंग के दौरान रेखा को जबरदस्ती किस किया था। रेखा की उम्र उस वक्त 15 साल थी। इस घटना के बाद रेखा नीली पड़ गई थीं। वो बहुत ज्यादा परेशान हो गई थीं।

विवादित किसिंग सीन के बारे में क्या बोले एक्टर बिश्वजीत?

अब न्यूज एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में बिश्वजीत ने इस विवाद के बारे में बात की। उन्होंने कहा, “आज के दिन में वो बात का कोई मतलब ही नहीं है। आज ऑनस्क्रीन किसिंग सीन कुछ भी नहीं है, आज के बेडरूम सीन्स देखकर मैं हैरान होता हूं। एनिमल में जो देखा…।”

क्या उस विवाद के बाद रेखा ने किया बिश्वजीत के साथ काम?

बिश्वजीत से सवाल हुआ कि क्या इस विवाद के बाद वो कभी रेखा से मिले? इसके जवाब में उन्होंने कहा, “हां, इसके बाद रेखा ने मेरी फिल्म जिसे मैंने प्रोड्यूस और डायरेक्ट किया था उसमें काम किया था।” जब बिश्वजीत से कहा गया कि आज भी इस विवादित सीन के बारे में बात होती है, तो उन्होंने कहा कि अब लोगों को बोलना है, टाइमपास करना है।

क्या था पूरा मामला?

एक पॉडकास्ट में सीनियर जर्नलिस्ट ज्योति वेंकटेश ने बताया था कि रेखा उस वक्त चेन्नई में नई-नई आई थीं। डायरेक्टर ने बिश्वजीत से कहा कि तुम रेखा को लिप टू लिप किस करना। डायरेक्टर के बोलने के बाद बिश्वजीत ने वैसा ही किया।

फिल्म में इस्तेमाल हुआ था वो विवादित किसिंग सीन

सेट पर अपने साथ हुई इस हरकत से रेखा काफी परेशान हो गईं और फूट-फूटकर रोने लगीं। रेखा की ऐसी हालत देखने के बाद उस दिन का शूट भी कैंसिल किया गया। हालांकि, किसिंग सीन शूट हो चुका था। उस सीन को बाद में फिल्म में भी इस्तेमाल किया गया था।

किसिंग सीन करते हुए बहक गए थे बिश्वजीत

कई मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जाता है कि बिश्वजीत उस सीन के दौरान बहक गए थे और रेखा को करीबन 5 मिनट तक किस करते रहे। हालांकि, इस बारे में बिश्वजीत ने काफी वक्त तक ऐसा कहा कि उनसे जो डायरेक्टर ने करने को कहा, वो वही करते रहे।

इस विवाद के बारे में बात करते हुए बिस्वजीत चटर्जी की बेटी पल्लवी ने भी अपने पिता को गलत बताया था। उन्होंने कहा था कि उनके पिता को ये सीन करने से मना कर देना चाहिए था।

कौन हैं बिस्वजीत चटर्जी?

बिस्वजीत चटर्जी की बात करें तो वो 1960 और 1970 के दशक के जाने-माने अभिनेता, निर्माता, निर्देशक और गायक हैं। उन्होंने हिंदी फिल्मों के साथ-साथ बंगाली सिनेमा में भी काम किया है। बीस साल बाद (1962), मेरे सनम (1965), कोहरा (1964), अप्रैल फूल (1964), किस्मत (1968) और दो कलियां जैसी फिल्में उनके करियर की कुछ प्रसिद्ध फिल्में हैं। फिल्म किस्मत (1968) का गाना कजरा मोहब्बत वाला आज भी काफी ज्यादा पसंद किया जाता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN