Source :- LIVE HINDUSTAN
अरहर की दाल लगभग हर घर में बनाई और खाई जाती है लेकिन कई बार इसमें नमक गलती से ज्यादा हो जाता है। ऐसे में दाल को फेंकने के बजाय उसमें नमक को बैलेंस कर लें। इसके लिए हम आपको 2 सिंपल ट्रिक्स बताते हैं।
अरहर की दाल हर घर में रोजाना बनती है और बड़े चाव से खाई जाती है। अरहर की दाल से चावल ज्यादातर लोग खाना पसंद करते हैं और इससे प्रोटीन भी मिलता है। अरहर की दाल बनाना सबसे आसान है लेकिन कई बार नमक ज्यादा-कम हो जाता है। अगर कभी आपकी दाल में भी नमक ज्यादा हो जाए तो उसे फेंकने की गलती न करें। बस आपको 2 आसान ट्रिक्स अपनानी हैं और दाल में नमक बिल्कुल परफेक्ट तरीके से बैलेंस हो जाएगा। चलिए बताते हैं अरहर की दाल में नमक बैलेंस करने के लिए क्या करना है?
अरहर दाल बनाते कैसे हैं
नमक बैलेंस करने की ट्रिक जानने से पहले दाल बनाने का सही तरीका जान लीजिए। अगर आप 4-5 लोगों के लिए अरहर की दाल बना रहे हैं, तो इसमें करीब 2 गिलास पानी डालें। इसके बाद 1 चम्मच नमक और आधे चम्मच से थोड़ा कम हल्दी डालें। अब दाल को कुकर में पकने के लिए रख दें। अगर आप दाल का झाग निकालते हैं, तो पहले पानी में उबाल आने दें और फिर ऊपर आया झाग निकाल दें। इसके बाद कुकर में 3 सीटी लगाकर दाल को पका लें।
नमक बैलेंस करने के लिए 2 आसान ट्रिक्स
अरहर दाल में नमक को बैलेंस करना काफी आसान है और इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी। बस आपको 2 ट्रिक्स समझ लेनी है। चलिए इनके बारे में जानते हैं-
1. गर्म पानी की मात्रा
दाल पका चुके हैं, तो उसमें आधा गिलास गर्म पानी मिक्स करें। अगर दाल ज्यादा पतली बनी हो, तब पानी मिलाने की गलती न करें। दाल हल्की गाढ़ी दिख रही हो, तो पानी मिला दें। इससे दाल का टेक्सचर सही हो जाएगा और नमक भी बैलेंस हो जाएगा। गर्म पानी मिलाने से स्वाद में जरा सा भी अंतर नहीं आएगा।
2. आलू या नींबू वाली ट्रिक
एक छिला हुआ उबला आलू दाल में डालकर कुछ मिनट धीमी आंच पर पकाएं। फिर आलू निकाल दें। इससे नमकीन स्वाद कुछ हद तक बैलेंस हो सकता है। आलू को अच्छे से मैश करके भी मिला सकते हैं, इससे टेक्सचर हल्का गाढ़ा होगा लेकिन नमक बैलेंस हो जाएगा। इसके अलावा नींबू का रस मिलाकर भी आप नमक को सही कर सकते हैं। पकी हुई दाल में नींबू का रस मिला दें और फिर इसका भी परफेक्ट हो जाएगा।
सही मात्रा में नमक कैसे डालें
आगे से दाल बनाते समय नमक हमेशा कम ही डालें। अरहर की दाल पकाने के बाद स्वाद चख लें और फिर स्वाद के अनुसार नमक मिक्स करें। ऐसा करने से नमक कभी ज्यादा नहीं होगा और दाल परफेक्ट बनेगी। गाढ़ी-पतली दाल के लिए आप अपने हिसाब से पानी कम या ज्यादा कर सकती हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



