Home LIFESTYLE NEWS HINDI फेस सीरम को चेहरे पर रगड़ना चाहिए या थपथपाना? डॉक्टर ने बताया...

फेस सीरम को चेहरे पर रगड़ना चाहिए या थपथपाना? डॉक्टर ने बताया सही तरीका

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

फेस सीरम को चेहरे को हाइड्रेट रखने और ग्लो लाने के लिए लगाया जाता है। लेकिन कई बार हम ज्यादा सीरम लगा लेते हैं, तो कई बार पता ही नहीं चलता कि लगाया है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि फेस सीरम लगाने का सही तरीका क्या है?

चेहरे की सुंदरता को बरकरार रखने के लिए आजकल कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स चल चुके हैं और लोग उन्हें लगाते हैं। फेस वॉश, सीरम, मॉइश्चराइजर स्किन केयर के डेली रूटीन में शामिल हो चुके हैं। वॉश करने के बाद सीरम लगाया जाता है और फिर मॉइश्चराइजर लगाया जाता है, लेकिन कई लोग सीरम को क्रीम की तरह ज्यादा थोप लेते हैं। इससे सीरम लगाने का कोई खास फायदा नहीं होता और साथ ही स्किन ऑयली दिखने लगती है। अगर आप भी ऐसा ही करते हैं, तो हम आपको सीरम लगाने का सही तरीका बताने जा रहे हैं। फेस सीरम को थपथपाकर लगाना चाहिए या फिर रगड़ना होता है, इसके बारे में स्किन डॉक्टर आंचल ने अपने वीडियो में बताया।

फेस सीरम क्या होता है

फेस सीरम एक हल्का और ज्यादा कंकंसेंट्रेटेड स्किन केयर प्रोडक्ट होता है, जिसमें त्वचा की खास जरूरतों के लिए एक्टिव इंग्रेडिएंट्स होते हैं। इसमें विटामिन सी समेत कई तत्व होते हैं। इससे स्किन को हाइड्रेट रखने में मदद मिलती है और ग्लो लाने में भी।

सीरम लगाने से क्या फायदा मिलता है

फेस सीरम को त्वचा की खास जरूरतों को पूरा करने के लिए लगाया जाता है। इसमें मौजूद एक्टिव इंग्रेडिएंट्स स्किन से जुड़ी समस्याओं जैसे ड्राईनेस, दाग-धब्बे और मुंहासे, झुर्रियां, पिग्मेंटेशन और डलनेस को कम करने में मदद करते हैं। सीरम का अगर आप रोजाना इस्तेमाल करते हैं, तो स्किन सॉफ्ट, हाइड्रेटेड और निखरी हुई रहती है। हालांकि, हर सीरम में अलग-अलग इंग्रेडिएंट्स होते हैं, जिसका फायदा भी अलग मिलता है।

लगाने का सही तरीका क्या है

डॉक्टर आंचल कहती हैं कि ज्यादातर लोग सीरम को हाथों पर लेकर रगड़ लेते हैं और फिर क्रीम की तरह पूरे चेहरे पर लगाते हैं। ऐसा करने से सीरम फेस तक नहीं पहुंचता है बल्कि हाथों में ही रह जाता है। अगर आप फेस सीरम लगाती हैं, तो सही मात्रा और तरीका जान लीजिए। कुछ गलतियां हैं, जो बिल्कुल न करें-

-बहुत ज्यादा सीरम हथेली पर लेकर नहीं लगाना है।

-हथेली पर सीरम को रगड़ने के बाद फेस पर अप्लाई न करें।

-हाथों पर सीरम लगाने के बाद थपथपाकर चेहरे पर नहीं लगाना है।

-फेस पर सीधे ड्रॉपर को टच करते हुए भी सीरम लगाने का कोई फायदा नहीं। इससे सीरम ज्यादा निकल आता है।

ऐसे लगाएं सीरम

फेस सीरम को 3-4 बूंद हथेली पर लें और फिर दूसरे हाथ की उंगली से चेहरे के हर हिस्से पर लगाएं। इसके बाद दोनों हाथों से उसे हल्के से मसाज करते हुए लगा लें। बस आपको सीरम इतनी मात्रा में लगाना है और ये सही तरीका है। इससे आप ज्यादा सीरम लगाने से बचेंगे और सही से लग भी जाएगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN