Source :- LIVE HINDUSTAN

Avantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share

रोटी को आंच पर सेके या नहीं इसे लेकर चर्चा बनी रहती है। कुछ लोग हेल्थ के लिहाजे से आंच पर रोटी सेकना सही नहीं मानते हैं। ऐसे में सर्टिफाइड न्यूट्रिशनिस्ट जवाब देते हुए आंच पर रोटी सेके या नहीं इसके बारे में बताया है।

आंच पर रोटी सेकने से क्या बढ़ता है कैंसर होने का खतरा? सर्टिफाइड न्यूट्रिशनिस्ट ने दिया जवाब

इंडियन थाली रोटी के बिना अधूरी मानी जाती है। दाल या सब्जी के साथ गरम-गरम रोटी का स्वाद बहुत अच्छा लगता है। गोल और बिल्कुल फूली हुई नर्म रोटी बनाना एक कला है। लेकिन सही तरीका इस काम को भी आसान बना देत हैं। रोटी बनाने का तरीका भले ही लोगों का सेम हो लेकिन सेकने का तरीका अलग-अलग हो सकता है। कुछ लोग साफ सूती कपड़े का इस्तेमाल करके रोटी को तवे पर ही पुरी तरह से सेक लेते हैं। लेकिन आंच पर सेकी रोटी का रंग अलग होता है। तवे से उतरने के बाद रोटी रोटी तुरंत गुब्बारे की तरह फूल जाती है और इस पर का काले रंग के चिट्टे आ जाते हैं। लेकिन कुछ लोगों का मानना है कि आंच पर सेकी गई रोटी को खाने से सेहत को नुकसान होता है। कुछ लोगों का मानना है कि आंच पर सेकी गई रोटी पर आने वाले काले चिट्टे कैंसर का कारण बनते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि सर्टिफाइड न्यूट्रिशनिस्ट अशिमा अचंतानी ने इस कंफ्यूजन को दूर किया है।

क्या कहती हैं न्यूट्रिशनिस्ट

बहुत से लोग ये मानते हैं कि आग पर पकाई गई रोटी जहरीली या कैंसर का कारण बन सकती है। इस पर न्यूट्रीशनिस्ट का कहना है कि एलपीजी गैस स्वच्छ जलती है और मुख्य रूप से कार्बन डाइऑक्साइड और वाटर वेपर उत्पन्न करती है। आग पर पकाने से रोटी पर पड़ने वाले छोटे भूरे या काले धब्बे आमतौर पर हेल्थ के लिए कोई गंभीर खतरा नहीं होते हैं। हालांकि, एक्सपर्ट कहती हैं कि ज्यादा जले हुए खाने की चीजों से बचना चाहिए। ज्यादा जली चीजों में ऐसे कंपाउंड बन सकते हैं जो समय के साथ हेल्थ के लिए खतरा बढ़ा सकते हैं।

किन बातों का रखें ख्याल

एक्सपर्ट ने कुछ चीजों का ध्यान रखने को कहा है, जैसे

  • खाने को ज्यादा जलाने से बचें
  • ज्यादा जली हुई रोटी नियमित रूप से न खाएं
  • फलों, सब्जियों, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर संतुलित खाने पर ध्यान दें

हेल्दी रोटी के लिए भी दी टिप्स

  • रोटी को ज्यादातर तवे पर पकाएं।
  • केवल फुलाने के लिए थोड़ी देर के लिए आंच का इस्तेमाल करें।
  • ज्यादा जले हुए या काले हिस्सों से बचें।
  • संतुलित खाने के लिए रोटी के साथ प्रोटीन और सब्जियां खाएं।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का ऑप्शन नहीं है। किसी भी हेल्थ प्रॉब्लम से जुड़े सवालों के लिए हमेशा डॉक्टर की सलाह लें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN