Home rss business hindi आज ओपन हो रहे हैं 4 कंपनियों के IPO, चेक करें प्राइस...

आज ओपन हो रहे हैं 4 कंपनियों के IPO, चेक करें प्राइस बैंड; एक का GMP 45 रुपये

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • आईपीओ पर दांव लगाने वाले निवेशकों को आज 4 बड़ा मौका मिल रहा है
  • वंस इलेक्ट्रोइंजीनियरिंग सहित चार कंपनियों के आईपीओ खुल रहे हैं
  • इसमें से एक का जीएमपी अच्छी लिस्टिंग का संकेत दे रहा है

आज मंगलवार 29 सितंबर को 4 कंपनियों का आईपीओ खुला है। यह चारों कंपनियां एसएमई सेगमेंट की हैं। जिन कंपनियों का आईपीओ आज ओपन हो रहा है उसमें ब्लैक ओपल कंसल्टेंट्स, वंस इलेक्ट्रोइंजीनियरिंग भी है। आइए एक-एक करके जानते हैं इन कंपनियों के प्राइस बैंड, जीएमपी और लॉट साइज के विषय में

1-Black Opal Consultants IPO

इस कंपनी के आईपीओ का साइज 55.08 करोड़ रुपये का है। कंपनी आईपीओ के जरिए 22.38 लाख फ्रेश शेयर जारी करेगी। वहीं, ऑफर फार सेल के जरिए 5.58 लाख शेयर कंपनी के मौजूदा निवेशक बेच रहे हैं।

इस आईपीओ का प्राइस बैंड 185 रुपये से 197 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी ने 600 शेयरों का एक लॉट बनाया है। निवेशकों को कम से कम 236400 रुपये का इनवेस्टमेंट करना होगा। बता दें, मौजूदा समय में आईपीओ का जीएमपी जीरो रुपये है।

2- Papadmalji Agro Foods IPO

इस कंपनी के आईपीओ का साइज 20.18 करोड़ रुपये है। आईपीओ 29 सितंबर से 1 अक्टूबर तक खुला रहेगा। कंपनी के आईपीओ का प्राइस बैंड 69 रुपये से 72 रुपये प्रति शेयर तय किया है। कंपनी ने 1600 शेयरों का एक लॉट बनाया है। निवेशकों को दो लॉट पर कम से कम दांव लगाना होगा। जिसकी वजह से मिनिमम इनवेस्टमेंट 230400 रुपये है।

इस आईपीओ का जीएमपी जीरो रुपये है।

3- Vans Electroengineerings IPO

इस कंपनी के आईपीओ का साइज 33.98 करोड़ रुपये का है। आईपीओ पूरी तरह से फ्रेश शेयरों पर आधारित है। कंपनी आईपीओ के जरिए 28.80 लाख फ्रेश शेयर जारी करेगी। आईपीओ आज 29 सितंबर को खुलने के बाद 1 अक्टूबर को बंद होगा।

इस आईपीओ का प्राइस बैंड कंपनी ने 112 रुपये से 118 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। कंपनी ने 1200 शेयरों का एक लॉट बनाया है। रिटेल निवेशकों को कम से कम 2400 शेयरों पर दांव लगाना होगा। जिसकी वजह से मिनिमम इनवेस्टमेंट 283200 रुपये का होगा।

इनवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ 45 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। जोकि 38 प्रतिशत के लिस्टिंग गेन का संकेत दे रहा है।

4- EverestIMS Technologies IPO

इस कंपनी के आईपीओ का साइज 48.46 करोड़ रुपये का है। आईपीओ 29 सितंबर यानी आज से 5 अक्टूबर तक खुला रहेगा। आईपीओ का प्राइस बैंड कंपनी ने 80 रुपये से 85 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी ने 1600 शेयरों का एक लॉट बनाया है। निवेशकों को कम से कम दो लॉट ससब्सक्राइब करना होगा। मिनिमम इनवेस्टमेंट 272000 रुपये का होगा।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN