Home rss business hindi सचिन तेंदुलकर ने लगाया था दांव, अब बाजार में भूचाल के बीच...

सचिन तेंदुलकर ने लगाया था दांव, अब बाजार में भूचाल के बीच रॉकेट बना शेयर, कंपनी ने 2 नई इकाइयां खोलीं

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • बाजार में भूचाल के बीच आजाद इंजीनियरिंग के शेयर मंगलवार को BSE में 6% से ज्यादा चढ़कर 2918.95 रुपये पर पहुंच गए हैं
  • कंपनी ने हैदराबाद में दो एक्सक्लूसिव मैन्युफैक्चरिंग इकाइयां खोली हैं
  • पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने भी कंपनी पर दांव लगाया था

बाजार में हाहाकार के बीच हेवी इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी आजाद इंजीनियरिंग के शेयरों में तूफानी तेजी आई है। कंपनी के शेयर मंगलवार को BSE में 6 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 2918.95 रुपये पर पहुंच गए हैं। आजाद इंजीनियरिंग ने हैदराबाद में दो एक्सक्लूसिव लीन मैन्युफैक्चरिंग इकाइयों का उद्घाटन किया है। कंपनी की ये नई यूनिट्स पावर जेनरेशन सेक्टर में जीई वर्नोवा (GE Vernova) की हाइली-इंजीनियर्ड कंपोनेंट्स की ग्लोबल डिमांड को सपोर्ट करेंगी। पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने भी आजाद इंजीनियरिंग में पैसा लगाया था।

नई मैन्युफैक्चरिंग इकाइयों के डीटेल्स
लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से लैस यह दोनों मैन्युफैक्चरिंग इकाइयां हैदराबाद के तुनिकिबोल्लारम में कंपनी के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस एंड इनोवेशन सेंटर में स्थित हैं। प्रत्येक इकाई 7600 स्क्वायर मीटर में फैली है और यहां रोटेटिंग, स्टेशनेरी एयरफॉइल्स समेत स्पेशलाइज्ड मशीन्ड पार्ट्स बनेंगे। यह कंपोनेंट्स जीई वर्नोवा के गैस पावर बिजनेस और इसेन्शल इंडस्ट्रीज के लिए बेहद अहम हैं।

6 महीने में 95% से अधिक उछल गए हैं आजाद इंजीनियरिंग के शेयर
आजाद इंजीनियरिंग (Azad Engineering) के शेयरों में 6 महीने में जबरदस्त तेजी आई है। कंपनी के शेयर 6 महीने में 95 पर्सेंट से अधिक चढ़ गए हैं। कंपनी के शेयर 30 मार्च 2026 को 1483.90 रुपये पर थे। आजाद इंजीनियरिंग के शेयर 29 सितंबर 2026 को 2918.95 रुपये पर जा पहुंचे हैं। 3 महीने में आजाद इंजीनियरिंग के शेयर 47 पर्सेंट से अधिक उछले हैं। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 2986.40 रुपये है। वहीं, आजाद इंजीनियरिंग के शेयरों का 52 हफ्ते का निचला स्तर 1358.70 रुपये है।

सचिन तेंदुलकर ने IPO से पहले लगाए थे 5 करोड़, जो लिस्टिंग पर बने 31.5 करोड़ रुपये
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने 6 मार्च 2023 को हैदराबाद स्थित कंपनी आजाद इंजीनियरिंग में 5 करोड़ रुपये का निवेश करके हिस्सेदारी ली। स्टॉक स्प्लिट और बोनस शेयर के बाद सचिन तेंदुलकर को आजाद इंजीनियरिंग का एक शेयर 114.10 रुपये का पड़ा। तेंदुलकर के पास एयरोस्पेस कंपोनेंट्स और टर्बाइन बनाने वाली कंपनी आजाद इंजीनियरिंग के 4,38,210 शेयर थे। आजाद इंजीनियरिंग के शेयर 28 दिसंबर 2023 को NSE पर 720 रुपये पर लिस्ट हुए। लिस्टिंग के साथ ही सचिन तेंदुलकर के लगाए गए 5 करोड़ रुपये की वैल्यू बढ़कर 31.55 करोड़ रुपये पहुंच गई। सचिन तेंदुलकर ने कंपनी में अपना निवेश बनाए रखा है या लिस्टिंग के बाद अपनी हिस्सेदारी बेच दी है, इसकी फिलहाल जानकारी नहीं मिल पाई है।

इन दिग्गजों ने भी लगाया था कंपनी पर दांव
सचिन तेंदुलकर के अलावा बैडमिंटन प्लेयर पीवी सिंधु, साइना नेहवाल और पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने भी आजाद इंजीनियरिंग पर दांव लगाया था। इन स्पोर्ट्स सेलेब्रिटीज ने आजाद इंजीनियरिंग में 1-1 करोड़ रुपये का निवेश किया था। हालांकि, इनको आजाद इंजीनियरिंग का एक शेयर 228.17 रुपये का पड़ा। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग पर इनके निवेश की वैल्यू बढ़कर 3.15 करोड़ रुपये पहुंच गई। यह बात इकनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट में कही गई है।

IPO में 524 रुपये था कंपनी के शेयर का दाम
आजाद इंजीनियरिंग (Azad Engineering) का आईपीओ दांव लगाने के लिए 20 दिसंबर 2023 को खुला था और यह 22 दिसंबर तक ओपन रहा। कंपनी के आईपीओ में शेयर का दाम 524 रुपये था। आजाद इंजीनियरिंग का आईपीओ टोटल 80.6 गुना सब्सक्राइब हुआ था। आईपीओ में आम निवेशकों की कैटेगरी में 23.7 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN